Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » फतेहपुर ट्रीपल मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़.. दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, गांव में तनाव का माहौल

फतेहपुर ट्रीपल मर्डर केस में पुलिस मुठभेड़.. दो बदमाश घायल, चार गिरफ्तार, गांव में तनाव का माहौल

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।

by Akhand Pratap Singh
09/04/2025
Fatehpur triple murder case

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। खागा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी जिन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हत्याकांड में अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धवल जयसवाल ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

खागा कोतवाली क्षेत्र के बदलुवापुर मोड़ के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान एक ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश सज्जन सिंह और पीयूष सिंह घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ प्रेमनगर-बुधवन मार्ग पर बरकतपुर के पास हुई।

RELATED NEWS

No Content Available

हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, एक ब्लैक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन और 1,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी धवल जयसवाल ने कहा, “हत्याकांड के चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फरार बदमाशों की तलाश के लिए दस टीमें लगाई गई हैं, जो एडीजी के निर्देश पर काम कर रही हैं।”

यह भी पढ़े: मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

तिहरे हत्याकांड का मामला

यह पूरा मामला हथगाम थाना क्षेत्र के ताहिरापुर चौराहे के पास का है। सोमवार सुबह प्रधानी चुनाव और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह (50), उनके बेटे अभय सिंह (22) और भाई पिंकू सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

छह आरोपियों पर केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले (Fatehpur triple murder case) में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अब तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो अभी फरार हैं। तिहरे हत्याकांड के बाद अखरी गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी सहित अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।”

हत्या की वजह.. रास्ते का विवाद और रंजिश

पुलिस के मुताबिक यह हत्याकांड रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद और पुरानी रंजिश का नतीजा था। सोमवार को यह विवाद हिंसक रूप ले लिया जिसके बाद बदमाशों ने पप्पू सिंह और उनके परिवार के दो सदस्यों को गोलियों से भून डाला। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

फतेहपुर पुलिस इस मामले (Fatehpur triple murder case) में तेजी से कार्रवाई कर रही है। अब देखना यह है कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है और गांव में शांति कायम करने में प्रशासन कितना सफल होता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Health news : सेहत के हिसाब से आपके लिए कौन सी रोटी है ज़्यादा फायदेमंद मोटी या पतली, जानिए इसे कैसे बनाएं हेल्दी

Health news-सेहत के हिसाब से आपके लिए कौन सी रोटी है ज़्यादा फायदेमंद मोटी या पतली, जानिए इसे कैसे बनाएं हेल्दी

Jammu and Kashmir Assembly

Jammu and Kashmir Assembly में भारी हंगामा: AAP विधायक मेहराज मलिक ने BJP पर लगाए मारपीट के आरोप

Birthday special : जब जया का दिल आ गया था  सदी के महानायक पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे ख़ास प्रेम कहानी

Birthday special : जब जया का दिल आ गया था सदी के महानायक पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे ख़ास प्रेम कहानी

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India