Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

सीएम योगी दरभंगा और मुजफ्फरपुर में गरजे। दरभंगा की धरती से सीएम योगी ने नया नारा दिया है। उन्होंने कहा, ‘एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा। एनडीए की विजय को बिहार की विजय से जोड़कर देखना होगा। इसके लिए बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं।

by Vinod
03/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए हजारों लोग जनसभाओं में पहुंच रहे हैं। सोमवार को सीएम योगी दरभंगा और मुजफ्फरपुर में गरजे। दरभंगा की धरती से सीएम योगी ने नया नारा दिया है। उन्होंने कहा, ‘एनडीए विजयी होगा तो बिहार विजयी होगा। एनडीए की विजय को बिहार की विजय से जोड़कर देखना होगा। इसके लिए बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं। मंच से यूपी के सीएम योगी के इतना कहते ही खूब नारेबाजी होने लगी। इसके बाद यूपी सीएम ने कहा, याद रखना बंटे थे तो कटे थे। बटेंगे तो नहीं कटेंगे नहीं। एक रहेंगे तो सेफ भी रहेंगे। एक जुट होकर एनडीए के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर भेजेंगे, बोलिए विजयी बनाकर भेजेंगे ना.।

सीएम योगी आदित्यनाथ आगे कहा, मुझे इस चुनावी सभा के जरिए मिथिला की आत्मा कही जाने वाली जगत जननी मां भगवती जानकी की इस पावन धरा को नमन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बहनों और भाइयों माता जानकी की इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी मिथिला वासियों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। बहनों और भाइयों याद करिए 5 साल पहले जब मैं यहां पर मुरारी मोहन झा के प्रचार के लिए आया था। तब मैंने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। आज अयोध्या में राम मंदिर बन करके खड़ा हो गया है। रामलला विराजमान हो गए हैं। रामलला अगर अयोध्या में विराजमान होंगे तो मिथिला की धरती में मां जानकी भी विराजमान होंगी और मां जानकी का भी भव्य मंदिर का निर्माण अब सीतामढ़ी में डबल इंजन की सरकार कर रही है। बहनों और भाइयों यही होता है अच्छी सरकार चुनने का फायदा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार चुनते हैं तो अच्छे परिणाम आते हैं। अच्छा ही होता है। आप देखो ना कि आपकी आस्था का भी सम्मान किया। मां जानकी का मंदिर यहां बन रहा है और उत्तर प्रदेश में भगवान रामलला का भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है। अब दोनों को जोड़ने के लिए राम जानकी मार्ग का निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुका है। 2005 के पहले जब हम लोग आते थे, अयोध्या से दरभंगा आने में हमें 16 घंटे लगते थे। आज मुझे लखनऊ से दरभंगा आने में मात्र 45 मिनट लगे हैं। यह है डबल इंजन सरकार की डबल स्पीड। 2005 के पहले कांग्रेस की सरकार रही हो या आरजेडी की, गरीब अगर बीमार हो जाता तो तड़प-तड़प कर मरने के लिए मजबूर होता था। इलाज की सुविधा नहीं थी और अगर कोई बाहर चला भी गया तो उसके बाद पैसा नहीं होता था।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के अंदर प्रतिवर्ष 5 रूपए लाख की स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। आप कहीं भी जाइए उपचार कराइए। 70 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति अपना उपचार करा सकता है। अंत में सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों से मेरा आग्रह होगा दोनों हाथ उठा करके भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दीजिए। इधर भी इधर भी सारे लोग जितने भी हैं सभी लोग बटेंगे नहीं तो, कटेंगे भी नहीं. ना बटेंगे और ना कटेंगे। हम तो एनडीए को विजय बना करके बिहार को समृद्ध बनाएंगे. मेरे साथ बोलेंगे जय श्री राम। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के साथ ही मुजफ्फपुर में भी जनसभा को संबोधित किया।

मुजफ्फरपुर विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएमयोगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस बिहार के विकास के ग्रहण हैं, जिन्होंने राज्य की पहचान को तार-तार कर दिया था। योगी ने आरोप लगाया कि 1992 से 2005 के बीच बिहार जातीय हिंसा, अपहरण और माफिया राज से त्रस्त था। उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार में जाति के नाम पर समाज को बांटने का गंदा खेल खेला गया था, जिसने राज्य को नरसंहारों और अपराध की आग में झोंक दिया। उन्होंने याद दिलाया कि आरजेडी शासनकाल में 60 से अधिक जातीय नरसंहार की घटनाएं हुईं और 30 हजार से ज्यादा अपहरण हुए। योगी ने कहा कि बिहार में कोई व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी या बच्चा तक सुरक्षित नहीं था। गोलू अपहरण कांड इसकी याद दिलाता है कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय शाम छह बजे के बाद राज्य में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था। पटना हाईकोर्ट को यह कहना पड़ा था कि सरकार का संचालन गुंडों के द्वारा किया जा रहा है। उस दौर में गरीबों को राशन नहीं मिलता था, लेकिन 900 करोड़ का चारा घोटाला कर दिया गया। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ, पेपर लीक उद्योग बन गया और कोई भी आईएएस या आईपीएस अधिकारी बिहार में कार्य करने को तैयार नहीं था। योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “कौन मुख्यमंत्री का पीकदान लेकर ढोए? यही बिहार की पहचान बन गई थी। उस समय डीजीपी को ‘मुंशी’ और चीफ सेक्रेटरी को ‘बाबू’ कहकर बुलाया जाता था। शासन-प्रशासन मज़ाक बन चुका था। उन्होंने कहा कि बिहार के अन्नदाता और व्यापारी पलायन को मजबूर थे, सड़क की मांग करने पर डराया जाता था कि पुलिस पहुंच जाएगी।

सीए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातीय हिंसा, रोड चोरी, तालाब चोरी, पुल चोरी और बूथ चोरी, यही था आरजेडी का विकास मॉडल। उन्होंने आरोप लगाया कि खानदानी लुटेरों ने खानदानी माफियाओं को जन्म दिया और आज वही लोग फिर से बिहार को उसी अंधेरे में ले जाना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज राज्य नई पहचान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार रेलवे, एयर और वाटर कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। मखाना जैसे उत्पाद अब वैश्विक बाजार तक पहुंच रहे हैं। बिहार के पास अब आईआईएम, एम्स, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों की श्रृंखला है। किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी और उद्यमी को निवेश की सुविधा प्राप्त हो रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार का नौजवान बेहद प्रतिभाशाली है, जिसने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि अब फिर से अंगड़ाई लेने का वक्त है, बिहार के विकास को रोकने वाले ग्रहणों, आरजेडी और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना होगा। सभा के अंत में उन्होंने कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एनडीए ही सुरक्षा, समृद्धि, विरासत और विकास का प्रतीक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 6 नवंबर को होने वाले चुनाव में रंजन कुमार को भारी बहुमत से विजयी बनाकर भेजें। यहां बता दें कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। वहीं पीएम मोदी ने एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया था। माना जाता है कि इन नारों को वोटरों ने हाथों हाथ लिया और एनडीए को भारी जीत मिली।

 

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
Next Post
supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर जताई सख्त नाराजी, गृह मंत्रालय और CBI को लिए कड़े कदम

दिल्ली में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतें: आंकड़े, सरकारी प्रयास और प्रभाव

दिल्ली में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतें: आंकड़े, सरकारी प्रयास और प्रभाव

आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

आजम खान ने बता दिया, क्यों बिहार चुनाव से बनाई दूरी, पीएम-सीएम और डीएम का जिक्र कर मचा दी सनसनी

POPULAR POST

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India