Saturday, November 7, 2026 4:07 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » विधायक के भाई की हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विधायक के भाई की हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई की शनिवार शाम दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में भारी तनाव है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

by Mayank Yadav
10/11/2024
Kushinagar

BJP MLA murder: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शनिवार की शाम BJP MLA के चचेरे भाई की दबंगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के उदरा गांव में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, BJP MLA बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद के घर पर अचानक दबंगों का हमला हुआ। हमलावरों ने पहले पथराव किया और उसके बाद घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान दबंगों ने फूलचंद की पोती को भी जबरन घसीटा और परिजनों पर हमला कर दिया। फूलचंद और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान फूलचंद की मौत हो गई।

परिजनों में शोक, गांव में तनाव

घटना की जानकारी मिलने पर BJP MLA  और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक घटना ने गांव में गहरा तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि फूलचंद की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्राधिकारी (पूरनपुर) विशाल चौधरी ने कहा कि घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

RELATED NEWS

No Content Available

पीलीभीत में एक और घटना

इस घटना के बाद, पीलीभीत में शनिवार को एक अन्य दर्दनाक घटना हुई, जिसने इलाके में डर का माहौल बना दिया। जहानाबाद क्षेत्र में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा पर तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला कर उसे जहरीला पदार्थ खाने पर मजबूर कर दिया। गजरौला क्षेत्र की रहने वाली छात्रा देवीपुरा गांव के रामअवतार की बेटी है, और उसपर उस समय हमला हुआ जब वह सुबह स्कूल जा रही थी। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीलीभीत में दो दिनों में हुई इन दो घटनाओं ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भय और आक्रोश है और वे जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी घटनाओं की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

यहां पढ़ें: Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक टक्कर, पांच की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bangladesh News

बांग्लादेश में फिर मची कलह, शेख हसीना के की समर्थक, एक्शन में आई युनूस सरकार

Natasha Stankovic

Natasha Stankovic: 'सर्बिया नहीं हार्दिक का परिवार मेरा परिवार', तलाक के बाद बोली पहली बार, खोले कई राज

Delhi

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मतीन अहमद ने थामा AAP का दामन

POPULAR POST

Annapurna Rasoi Yojana UP

Annapurna Kitchen :18 जिलों में खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन , जानिए कब से होगी शुरू

November 5, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Tigri Ganga Mela 2026: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, झूले लगाने का काम शुरू; 15 नवंबर तक पूरा होगा इंतजाम

Tigri Ganga Mela 2026: तिगरी गंगा मेले की तैयारियां तेज, झूले लगाने का काम शुरू; 15 नवंबर तक पूरा होगा इंतजाम

November 6, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
UP Free Ration Distribution

UP Free Ration: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! 6 नवंबर से शुरू होगा मुफ्त अनाज वितरण, जानें पूरी डिटेल

November 5, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

Gautam Gambhir : किस स्टार स्पिनर को कर रहे नजरअंदाज? अनुभव और काबिलियत के बावजूद नहीं दे रहे मौका

November 7, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026
Bhagalpur Market Rates

Market Rates : दिवाली से पहले निकला दिवाला सोना-चांदी से लेकर सरसों तेल चीनी तक के भाव चढ़े ,जानिए क्या है नया रेट

November 7, 2026
Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Sant Kabir Nagar

Delhi News : फैक्ट्री में खुद को लगाई आग, क्या 20 साल की युवती से शादी की जिद बनी मौत की वजह?

November 7, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India