Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन हैं Chandrabhanu Paswan जो चुने गए मिल्कीपुर से MLA , जानिए CM योगी ने कैसे SP के गढ़ में खिलाया कमल

कौन हैं Chandrabhanu Paswan जो चुने गए मिल्कीपुर से MLA , जानिए CM योगी ने कैसे SP के गढ़ में खिलाया कमल

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने सपा कैंडीडेट को 60 मतों से दी शिकस्त, एक से लेकर 30 राउंड के मतों की गणना में आगे रही बीजेपी।

by Vinod
08/02/2025

Milkipur Bypoll Election Results 2025 Updates:  दिल्ली के साथ ही यूपी के अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर भी 5 फरवरी को वोटिंग हुई। यहां पर बीजेपी के चंद्रभानु पासवान और समाजवादी पार्टी के कैंडीडेट अजीत पासवान के बीच मुकाबला था। आठ फरवरी को मिल्कीपुर सीट का परिणाम सामने आ गया। बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा के गढ़ पर कब्जा जमाते हुए सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे को करारी शिकस्त देते हुए इतिहास रच दिया।

अजीत प्रसाद को करीब 80 हजार वोट मिले

मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट और घर पर वोटिंग की सुविधा वाले बैलेट पेपर गिने गए। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ। कुल तीस राउंड की मतगणना में बीजेपी के प्रत्याशी चद्रभानु पासवान 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ चंद्रभानु पासवान के रूप में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र को अपना 18वां जनप्रतिनिधि मिल गया है। समाजवादी प्रत्याशी अजीत प्रसाद को करीब 80 हजार वोट मिले हैं।

15 चुनावों में इस बार सर्वाधिक मतदान

1967 में मिल्कीपुर सीट अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब यहां हुए 15 चुनावों में इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ है। 2022 के आम चुनाव के मुकाबले भी यह आंकड़ा 5 फीसदी अधिक है। बीजेपी कैंडीडेट एक से लेकर 30 राउंड की मतगणना में बढ़त बनाए रखा। समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद अपने बूथ इनायत नगर से हार गए। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रभानु प्रत्याशी जीत गए हैं। मिल्कीपुर सीट में मिली जीत के बाद बीजेपी कार्यालय पर जश्न का माहौल है। बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के संभावित जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई दी है।

RELATED NEWS

कौन है ‘वो’ जिन्होंने वोटिंग के वक्त मिल्कीपुर में किया ‘खेला’, अब जानिए किससे सिर पर सजेगा जीत का सेहरा

कौन है ‘वो’ जिन्होंने वोटिंग के वक्त मिल्कीपुर में किया ‘खेला’, अब जानिए किससे सिर पर सजेगा जीत का सेहरा

February 7, 2025
Milkipur Upchunav में 3 लाख 70 हजार वोटर्स चुनेंगे MLA , वोटिंग से पहले ‘PM’ के साथ नजर आए BJP कैंडीडेट

Milkipur Upchunav में 3 लाख 70 हजार वोटर्स चुनेंगे MLA , वोटिंग से पहले ‘PM’ के साथ नजर आए BJP कैंडीडेट

February 5, 2025

चंद्रभानु पासवान पेशे से वकील और व्यवसायी

39 वर्षीय चंद्रभानु पासवान पेशे से वकील और व्यवसायी हैं और पहली बार चुनाव लड़ा है। उनके पिता ग्राम प्रधान रह चुके हैं जबकि पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। मिल्कीपुर में इससे पहले 1998 और 2004 में हुए उपचुनाव सपा के पक्ष में रहे थे। चंद्रभानु पासवान का जन्म तीन अप्रैल, 1986 को अयोध्या जिले के रुदौली के परसोनी गांव में हुआ था। चंद्रभानु बीजेपी की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक के पिता बीजेपी के टिकट से सभासद पद के लिए मीराबाई वार्ड से मैदान में उतरे थे। हालांकि, चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा।

चंद्रभानु पहली बार कोई चुनाव लड़ा

खास बात यह है कि चंद्रभानु पहली बार कोई चुनाव लड़ा है। हालांकि, उनके परिवार का राजनीति से ताल्लुक रहा है। बीजेपी ने जब चंद्रभानु पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया तो कई लोगों को झटका लगा था। ये नया नाम था, जिसे पहले सुर्खियों में नहीं देखा गया था। हालांकि, बीजेपी ने अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ ही जातीय समीकरण साधा था। जानकार बताते हैं मिल्कीपुर सीट से लेकर आधा दर्जन नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पासी समाज से आने वाले चंद्रभानु के नाम पर मुहर लगाई थी।

मिल्कीपुर का जातीय अंकगणित

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के आंकड़ों की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 70 हजार है।यहां सवा लाख दलित हैं, जिनमें पासी बिरादरी के वोट ही करीब 57 हजार हैं। इसके अलावा 30 हजार मुस्लिम और 55 हजार यादवों की तादाद है। इसके साथ ही मिल्कीपुर में सवर्ण बिरादरी में ब्राह्मण समाज के 60 हजार मतदाता हैं। क्षत्रियों और वैश्य समुदाय की तादाद क्रमशः 25 हजार और 20 हजार है। अन्य जातियों में कोरी 20 हजार, चौरसिया 18 हजार हैं। साथ ही पाल और मौर्य बिरादरी भी अहम हैं।

57 हजार पासी वोटर्स

मिल्कीपुर में 57 हजार से अधिक पासी वोटर्स हैं, जो लोकसभा चुनाव में सपा के साथ रहे। बीजेपी ने उपचुनाव में बड़ा खेला कर दिया। पासी समाज के युवा नेता को कमल का सिंबल देकर सपा के गढ़ में कमल खिलाने की बुनियाद रख दी। जानकार बताते हैं कि पासी बाहूल्य इलाकों में बीजेपी को खूब वोट मिले। जानकार बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दांव को अखिलेश यादव भांप नहीं पाए। जिसका परिणाम ये रहा कि यहां बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मिल्कीपुर उपचुनाव में 10 उम्मीदवार

2024 में हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को 7,733 वोट से हराया था। अवधेश प्रसाद को 95,612 और लल्लू सिंह को 87,879 वोट मिले थे। इसके बाद अवधेश प्रसाद सांसद बने और मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई। सपा ने इस सीट पर अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया। जबकि बीजेपी चंद्रभानु पासवान को मैदान में उतारा। नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सपा के बागी संतोष उर्फ सूरज चौधरी को मौका दिया। कुल मिलाकर मिल्कीपुर उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं।

2007 से लेकर 2022 तक के परिणाम

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के गोरखनाथ बाबा को 13,338 मतों से चुनाव हराया था। अवधेश प्रसाद को 1,03,905 वोट और बाबा गोरखनाथ को 90,567 वोट मिले थे। 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बाबा गोरखनाथ को 86,960 और सपा के अवधेश प्रसाद को 58684 वोट मिले थे। बाबा गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद को 28276 मतों से हराया था। 2012 में अवधेश प्रसाद ने चुनाव जीता था। सपा को 73,803 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के रामू प्रियदर्शी 32,972 वोट पर सिमट गए थे। 2007 का चुनाव बसपा ने जीता था। आनंद सेन को 60,515 वोट मिले थे। सपा के राज चंद्र यादव को 51,136 वोट मिले थे। बीजेपी के मथुरा प्रसाद को 14,767 वोट मिले, वह तीसरे पायदान पर रहे थे।

 

Related Posts

कौन है ‘वो’ जिन्होंने वोटिंग के वक्त मिल्कीपुर में किया ‘खेला’, अब जानिए किससे सिर पर सजेगा जीत का सेहरा

कौन है ‘वो’ जिन्होंने वोटिंग के वक्त मिल्कीपुर में किया ‘खेला’, अब जानिए किससे सिर पर सजेगा जीत का सेहरा

February 7, 2025
Milkipur Upchunav में 3 लाख 70 हजार वोटर्स चुनेंगे MLA , वोटिंग से पहले ‘PM’ के साथ नजर आए BJP कैंडीडेट

Milkipur Upchunav में 3 लाख 70 हजार वोटर्स चुनेंगे MLA , वोटिंग से पहले ‘PM’ के साथ नजर आए BJP कैंडीडेट

February 5, 2025
मिल्कीपुर में Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, मामा के चलते CM Yogi Adityanath को मिला UP में ठिकाना

मिल्कीपुर में Akhilesh Yadav ने किया बड़ा खुलासा, मामा के चलते CM Yogi Adityanath को मिला UP में ठिकाना

February 3, 2025
Milkipur By Election : 1 नहीं मिल्कीपुर में 57 हजार ‘PM’ जो बने जीत की गारंटी, CM के ‘खेला’ से टेंशन में आए SP के ‘प्रसाद जी’

Milkipur By Election : 1 नहीं मिल्कीपुर में 57 हजार ‘PM’ जो बने जीत की गारंटी, CM के ‘खेला’ से टेंशन में आए SP के ‘प्रसाद जी’

January 20, 2025
UP News: आखिर क्या है अखिलेश यादव का ऑपरेशन मिल्कीपुर प्लान, कौन है वह विदेशी ‘नारद’ जो उपचुनाव पर रखेंगे नजर

UP News: आखिर क्या है अखिलेश यादव का ऑपरेशन मिल्कीपुर प्लान, कौन है वह विदेशी ‘नारद’ जो उपचुनाव पर रखेंगे नजर

January 6, 2025
Next Post
Yogi govt

UP by-election: जहां-जहां गये योगी के पांव.. वहां आया भगवा का राज, उपचुनावों के विजेता योगी

Delhi Election 2025 : महज 300 वोट से हुई सबसे छोटी जीत, जानिए किस सीट पर सबसे कब अंतर पर हुई नेताओं की विजय ?

Delhi Election 2025 : महज 300 वोट से हुई सबसे छोटी जीत, जानिए किस सीट पर सबसे कब अंतर पर हुई नेताओं की विजय ?

Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: कौन हैं बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह? दिल्ली चुनाव में मनीष सिसोदिया को चखाया हार का स्वाद

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India