Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

बृजभूषण शरण सिंह ने फिर अखिलेश यादव को बताया सनातनी, कहा, श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं रहे सपा प्रमुख

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश खुद सनातनी है। कृष्ण भगवान का मंदिर बनवा रहे हैं। उनके न कहने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को जैसे कुछ सलाहकार मिल गए और सनातन समाज से उनको एकदम अलग थलग कर दिया। लगता है उसी में से कोई अखिलेश यादव के पास आ गया है।

by Vinod
21/10/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मैं इधर-उधर की बात नहीं करता। साफ-सुथरी राजनीति करता है। सीधी बात करता हूं। अपने दुश्मनों से भी प्यार करता हूं। राजनीति को कभी कमाई का जरिए नहीं समझा। राजनीति के लिए कभी अपने विरोधियों पर आरोप नहीं लगाए। जनता के बीच रहता हूं। जनता की बातों को सुनता हूं। जनता के सुख-दुख का सारथी बनता हूं। यही वजह है कि पाटनक्षेत्र के लोग मुझ पर विश्वास करते हैं। मुझे वह नेता जी कहकर पुकारते हैं। मुझे अखिलेश यादव अच्छे लगते हैं। सपा प्रमुख अच्छे इंसान हैं। चह सनातनी हैं। अखिलेश यादव खुद सैफई में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं। ये बातें पाटनक्षेत्र के दबदबे वाले नेता बृजभूषण शरण सिंह के हैं, जो उन्होंने दीपावली पर्व पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहे।

कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इनदिनों खासा सुर्खियों में हैं। जब से सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी मुलाकात हुई, तब से दंगल के पहलवान बीजेपी के लिए सियासी जमीन तैयार करने में जुटे हैं। उनका हेलीकॉप्टर देश के कई शहरों में हरदिन लैंड कर रहा है। बृजभूषण शरण सिंह खुलकर बोलते हैं। डंके की चोट पर सनातन की बात करते हैं। जातिवादी शब्द के खात्में की वकालत कर विरोधी दलों को घेरते हैं। कुछ ऐसा ही बयान बृजभूषण शरण सिंह ने दीया विवाद पर दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी की तुलना की है। दीपावली के मौके पर अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में बृजभूषण शरण ने जनता दर्शन किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। पूर्व सांसद ने मीडियाकर्मियों को दीपावली की बधाई देने के बाद दीया विवाद पर बड़ी बात कही।

अब हम आपको बताते हैं कि बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अखिलेश यादव को क्यों सनातनी कहना बड़ा। दरअसल, दीपावली को लेकर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने दीपावली पर बड़ा बयान दिया था। अखिलेश ने कहा था कि दीपोत्सव फिजूलखर्ची है, सनातन और हिंदू धर्म को क्रिसमस से सीख लेनी चाहिए। जिसके बाद बीजेपी के अलावा साधू-संतों ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोल दिया। इसी को लेकर बृजभूषण शरण भी बोले। उन्होंने कहा कि लगता है कि अखिलेश जी के पास भी सलाहकार गलत आ रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिलेश खुद सनातनी है। कृष्ण भगवान का मंदिर बनवा रहे हैं। उनके न कहने से कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को जैसे कुछ सलाहकार मिल गए और सनातन समाज से उनको एकदम अलग थलग कर दिया। लगता है उसी में से कोई अखिलेश यादव के पास आ गया है।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि ये परंपराएं, ये त्योहार, इसको कोई बदल नहीं सकता है। किसी समाज का त्योहार कोई नहीं बदल सकता है। बृजभूषण सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे रोजा-इफ्तार पूरे देश में होता है, क्या उसको बंद किया जा सकता है। क्या होली-दीपावली के त्योहार को बंद किया जा सकता है। ये परंपराएं आज की नहीं, आदिकाल की हैं। हर युग में ये होता रहा है और हर युग में होता रहेगा। ऐसे बयान से अखिलेश यादव को बचना चाहिए। भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि जनभावना से टकराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना है, लेकिन विरोध करने के चक्कर में ये लोग सनातन का और देश का विरोध करने लगे हैं। भारत और सनातन आदिकाल से चले आ रहे हैं। दिवाली त्रेतायुग से मनाई जा रही है। ऐसे में देश के नेताओं को बयान देने से पहले सौ बार सोचना चाहिए।

बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विरोध करना ठीक है, लेकिन हर बात का विरोध करना नुकसानदेह है। ये किसी पार्टी का विरोध नहीं है। एक तरीके से यह जनभावना का अनादर है और जनभावना से टकराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। बिहार में माथे से तिलक साफ करते हुए प्रशांत किशोर का वीडियो वायरल हो रहा है। क्या यह दर्शाता है कि वह सनातनी नहीं है। इसके जवाब में भारतीय कुश्ती संघ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण ने कहा कि किसी के सर्टिफिकेट देने से कुछ नहीं होता है। जो सनातन है वह सनातन है। अब टीका उन्होंने क्यों मिटा दिया, इसका जवाब वही दे सकते हैं। दिल्ली में पटाखे जलाने की अनुमति मिलने के बाद वायु प्रदूषण में तेजी आई है। इस पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि संयोग से कभी-कभी मैं हेलीकॉप्टर से चलता हूं। जिस तरीके से पराली जलाई जा रही है और ये एक जगह नहीं हर जगह जलाई जा रही है।

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा, जब तक स्थानीय स्तर पर पराली रोकने का इंतजाम नहीं होगा। किसानों को समझाया नहीं जाएगा। इसका नुकसान नहीं बताया जाएगा, तब तक ठंड के शुरुआत में वायु प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिलेगी। बृजभूषण ने कहा कि जब आप हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो धुंध दिखाई नहीं पड़ता है। लेकिन, जब आप हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं तो धुआं दिखाई पड़ता है। यह समस्या एक जगह से नहीं है, हर जगह से हैं। पटाखा का परमिशन दिया है तो उससे क्या? पटाखा तो एक बहाना है। पटाखे से बहुत कुछ होने वाला नहीं है। पराली जलाने से रोकने की जिम्मेदारी जिले और थाने के हिसाब से होनी चाहिए। पूर्व सांसद ने कहा कि पटाखे त्रेतायुग में जलाए गए थे। जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे तो पूरे अवध में आतिशबाजी हुई थी। पटाखों से प्रदूषण नहीं फैलता।

 

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Next Post
दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

दिवाली पर राजा भैया ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, बता दिया इस वक्त में सनातन पर क्यों मंडरा रहा खतरा

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Premanand Maharaj

फुलझड़ी जलाकर प्यारी मुस्कान के साथ देखी दिवाली की आतिश्बाजी, सामने आया प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो

POPULAR POST

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India