Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ जिनके कारण मायावती ने आकाश आनंद को कुर्सी से किया बेदखल, अब इस नेता को बनाया ‘हाथी’ का ‘महावत’

कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ जिनके कारण मायावती ने आकाश आनंद को कुर्सी से किया बेदखल, अब इस नेता को बनाया ‘हाथी’ का ‘महावत’

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ के कारण बीएसपी चीफ मायावती ने आकाश आनंद को सभी से हटाया, भाई को सौंपी पार्टी की बागडोर।

by Vinod
03/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीएसपी चीफ मायावती ने अपने भतीजे व नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से बेदखल कर ब़ड़ा उलटफेर कर दिया। इसके साथ ही बीएसपी चीफ ने ये भी ऐलान किया कि, पार्टी के अंदर अब उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगी। उन्होंने कहा था कि जब तक वह जिंदा हैं, उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। वहीं मायावती के इस फैसले के बाद आकाश आनंद की तरफ से भी पहला रिएक्शन सामने आया है। आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि बहन जी का हर फैसला उनके लिए पत्थर की लकीर के समान है और वह उनके हर फैसले का सम्मान करते हैं। इनसब के बीच बुआ-भतीजे की रार के पीछे को लेकर कई सोशल मीडिया से लेकर टीवी व अखबारों में कई तरह की खबरें चल रही हैं। जानकार बता रहे हैं कि मायावती ने अपने समधी प्रोफेसर अशेक सिद्धाथ के चलते ये बड़ा कदम उठाया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मायावती ने रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सहित आल इंडिया के सभी छोटे-बड़े पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पद से हटा दिया है। अब आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। साथ ही दोनों के कार्यों का बंटवारा कर दिया गया है। इस मौके पर बीएसपी चीफ ने कहा कि, डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। मायावती ने कहा कि डॉक्टर सिद्धार्थ ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी को गुटों में बांटकर इसे कमजोर करने का काम किया। मायावती ने कहा कि ऐसे में पार्टी के हित में आकाश आनंद को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से अलग कर दिया गया है, जिसके लिए पार्टी नहीं बल्कि पूर्ण रूप से इनके ससुर अशोक सिद्धार्थ ही जिम्मेदार हैं। जिन्होंने आकाश आनंद के राजनीतिक करियर को भी खराब कर दिया है। अब इसके स्थान पर पूर्व की तरह ही आनंद कुमार ही पार्टी का सभी कार्य करते रहेंगे।

कौन हैं डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ

पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ का जन्म 5 फरवरी 1965 को हुआ था। वो फर्रुखाबाद के कायमगंज रहने हैं। पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ ने फर्रुखाबाद जिले के गुरसहायगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती के दौरान मायावती के निर्देश पर वर्ष 2008 में सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर सक्रिय राजनीति शुरू की और 2009 में विधानपरिषद के सदस्य बन गए। डॉक्टर सिद्धार्थ ने मेडिकल कालेज झांसी से आर्थोमेट्री डिप्लोमा प्राप्त किया है। सरकारी सेवा के दौरान बामसेफ से जुड़े। डा. सिद्धार्थ की पत्नी सुनीता वर्ष 2007 से 2012 तक राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। अशोक सिद्धार्थ के पिता बसपा संस्थापक कांशीराम के सहयोगी रहे हैं। अशोक सिद्धार्थ बसपा सुप्रीमो के बेहद करीबी और खास माने जाते थे। डॉक्टर सिद्धार्थ को बीएसपी का चाणक्य कहा जाता था।

RELATED NEWS

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

मायावती के समधी हैं डॉक्टर सिद्धार्थ

अशोक सिद्धार्थ को लेकर ये भी कहा जाता था कि वो पर्दे के पीछे रहकर काम करते थे। वो हमेशा चर्चाओं से दूर रहते थे। मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद की शादी अशोक सिद्धार्थ से की थी। आकाश आनंद की शादी मार्च 2023 में पूर्व बीएसपी सांसद की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ से गुरुग्राम में हुई थी। इस कार्यक्रम में मायावती भी शामिल हुई थी, जिसके बाद अशोक सिद्धार्थ और आकाश आनंद चर्चाओं में आ गए थे। अशोक सिद्धार्थ मायावती के भाई आनंद कुमार के सबसे करीबी मित्र रहे हैं। मायावती और उनके भाई के करीबी होने के नाते ही बसपा ने पार्टी के कद्दावर नेता सतीश चंद्र मिश्र के साथ उन्हें भी राज्यसभा भेजा था।

सिर्फ दो नेताओं को मिली थी छूट

नसीमुद्दीन सिद्दकी के बसपा से हटाए जाने के बाद डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ का कद पार्टी में बड़ गया। मायावती डॉक्टर सिद्धार्थ के अलावा सतीश मिश्रा से मंथन के बाद ही कोई बड़ा कदम उठाती थीं। जानकारों की मानें तो मायावती से बिना समय लिए और बिना जांच के दो नेताओं को मिलने की अनुमति है। यह दोनों नेता किसी भी वक्त बसपा प्रमुख से मिल सकते हैं। पहले सिर्फ इसकी इजादत पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी को मिली थी। जानकारों का कहना है कि मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को राहुल गांधी पर तिपण्णी पर नहीं बल्कि, एक खास समाज के लोगों पर जुमले के चलते बाहर किया था।

कर्नाटक में बनवाई थी जेडीएस की सरकार

मायावती ने कर्नाटक का प्रभार डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ को दिया हुआ था। वह विधानसभा चुनाव से दो माह पहले बेंगलुरू पहुंच गए थे और एचडी देवगौड़ा के दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। जहां बसपा के दक्षिण में पहली बार खाता खुला। मतगणना के बाद किसी भी दल को जब बहुमत नहीं मिला तो डॉक्टर सिद्धार्थ एक्शन में आए और मायावती से बात कर सोनिया गांधी को एचडी देवगौड़ा से बात करने को कहा। मायावती ने सोनिया गांधी से बात कर कुमास्वामी को सीएम बनाए जाने को कहा। सोनिया गांधी ने तत्काल एचडी देवगौड़ा से बात की और कर्नाटक में कांग्रेस, बसपा और कुमास्वामी की सरकार बन गई।

आकाश आनंद हैं डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ के दामाद

आकाश आनंद डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ के दामाद हैं। आकाश आनंद की शादी डॉक्टर प्रज्ञा के साथ दो साल पहले हुई थी। जानकार बताते हैं कि शादी के बाद से आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और उनकी बेटी डॉक्टर प्रज्ञा की ईशान आनंद से दूरी बढ़ती जा रही थी। जानकार बताते हैं कि आकाश आनंद की पकड़ बीएसपी में अच्छी हो रही थी। लोकसभा चुनाव में उसके तेवर सबने देखे। मायावती के यसमैन वाले ढांचे में ये फिट नहीं आ रहे थे। मायावती को आनंद कुमार और रामजी गौतम जैसे नेता चाहिए जो आंख बंद कर के बहनजी के फैसले को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ले जाएं। साथ ही ईशान का कद भी आकाश आनंद के चलते पार्टी में कमजोर पड़ रहा था। ऐसे में मायावती ने एक तीर से दो निशाने साधे।

इसको लेकर भी ये कार्रवाई

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अशोक सिद्धार्थ की वजह से छोटे भतीजे ईशान आनंद अलग थलग न पड़े और पार्टी में ससुर-दामाद गठजोड़ न दिखे इसको लेकर भी ये कार्रवाई हुई है। अशोक सिद्धार्थ जो कभी बसपा सुप्रीमो के भरोसेमंद हुआ करते थे पहले उनको बाहर किया गया और अब आकाश आनंद को भी हाशिए पर डाल दिया गया है। जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में ईशान का कद पार्टी में बड़ेगा। ईशान आकाश आनंद की कुर्सी पर बैठाए जा सकते हैं। जानकार बताते हैं कि मायावती डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ और उनकी बेटी से बहुत नाराज हैं। डॉक्टर की बेटी पति आकाश आनंद के साथ मिलकर पार्टी में बड़े स्तर पर फैसले कर रही थीं। इसकी जानकारी मायावती को हुई तो उन्होंने ससुर के बाद दामाद पर भी गाज गिरा दी।

अब आनंद कुमार संभालेंगे कामकाज

मायावती ने बताया कि आनंद कुमार, जो पार्टी में पिछले काफी वर्षों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, यह मेरी गैर-हाजिरी में और मेरे दिशा-निर्देशन में पार्टी का पूरा पेपर-वर्क, खासकर पार्टी का इनकम टैक्स एवं कोर्ट-कचहरी आदि से संबंधित तथा पूरे देश में चुनाव के दौरान मेरे चुनावी दौरे आदि का भी पूरा प्रबंधन का कार्य देखते रहेंगे। मायावती ने कहा अब यह दिल्ली में पार्टी का सभी जरूरी कार्य देखने के साथ-साथ पूरे देश में पार्टी के लोगों से अपना पूरा संपर्क भी बनाकर रखते हैं, जिसकी पूरी जानकारी समय-समय पर यह मुझे देते हैं। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अब इन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखने के साथ-साथ पार्टी में इन्हें पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बना दिया गया है। अब पार्टी ने दूसरा नेशनल कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम को नियुक्त किया है।

अन्य रिश्ते-नाते आदि सभी बाद में

मायावती ने कहा कि आनंद कुमार के बारे में मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूं कि वर्तमान में बदले हुए हालात में, पार्टी और मूवमेंट के हित में अब इन्होंने अपने बच्चों का रिश्ता भी गैर-राजनैतिक परिवार के साथ ही जोड़ने का फैसला लिया है। ताकि अशोक सिद्धार्थ की तरह अब आगे कभी भी अपनी पार्टी को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान आदि न हो सके। मायावती ने कहा कि अब मैंने यह फैसला लिया है कि मेरे जीते जी और मेरे आखिरी सांस तक भी अब पार्टी में मेरा कोई भी उत्तराधिकारी नहीं होगा। जिस फैसले का पार्टी के लोगों ने दिल से स्वागत किया। मायावती ने अपनी उस बात को आज फिर से दोहराया है कि मेरे लिए पार्टी और मूवमेंट पहले है। भाई-बहन और उनके बच्चे तथा अन्य रिश्ते-नाते आदि सभी बाद में हैं।

Related Posts

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

September 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

September 22, 2026
Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

September 19, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

September 12, 2026
BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

September 7, 2026
BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

September 3, 2026
Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

September 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

September 2, 2026
Next Post
Himani Narwal

Himani Narwal Murder Case: आरोपी की गिरफ्तारी से बदल गई कहानी, जानें कैसे सामने आई पूरी सच्चाई

March Ekadashi 2025 Date : मार्च 2025 में कब-कब है एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय

March Ekadashi 2025 Date : मार्च 2025 में कब-कब है एकादशी व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय

UP Panchayat Chunav

यूपी पंचायत चुनाव से पहले जोरो पर बीजेपी की तैयारियां, 10 हजार कार्यकर्ताओं की होगी नियुक्ति

POPULAR POST

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India