Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा

Chandrashekhar ने दी खुली चुनौती: कहा- मेरी सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बृजभूषण सिंह ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर ने कहा कि सांसदी चली जाए, पर स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करूंगा।

by Mayank Yadav
07/07/2025
Chandrashekhar

Chandrashekhar challenge: भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। स्विट्जरलैंड में रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए हैं। इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने Chandrashekhar पर तीखा हमला करते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। महिला आयोग की सदस्या ने भी चंद्रशेखर की सांसदी जाने तक कार्रवाई की बात कही है। वहीं, चंद्रशेखर ने पलटवार करते हुए कहा कि चाहे उनकी सांसदी चली जाए लेकिन वे स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने इमाम हुसैन का उदाहरण देकर साफ किया कि वे किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

चंद्रशेखर का बृजभूषण और महिला आयोग पर पलटवार

भीम आर्मी चीफ Chandrashekhar आजाद ने बिजनौर में एक जनसभा के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों पर खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह चाहते हैं कि उनकी सांसदी खत्म हो जाए, ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। चंद्रशेखर ने कहा कि चाहे उनकी संसद सदस्यता चली जाए, लेकिन वे अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आयोग की सदस्य भी राजनीतिक मकसद से उनके खिलाफ खड़ी हो गई हैं।

चंद्रशेखर ने अपने भाषण में इमाम हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कर्बला में अपना सब कुछ गंवा दिया, लेकिन अन्याय से समझौता नहीं किया। चंद्रशेखर बोले कि वे जमीन से जुड़े इंसान हैं और 2027 में सबको इसका एहसास हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी भी साजिश से डरने वाले नहीं हैं।

RELATED NEWS

मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे पाप वही जाएंगे कुंभ’

मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे पाप वही जाएंगे कुंभ’

January 14, 2025
News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे चंद्रेशेखर आजाद, कहा- ‘मैं वो एकलव्य हूं जिसे इंतजार…’

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे चंद्रेशेखर आजाद, कहा- ‘मैं वो एकलव्य हूं जिसे इंतजार…’

December 22, 2024

बृजभूषण सिंह ने क्या कहा?

पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ दिन पहले चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब जाट परिवार की बेटियों ने उनके खिलाफ आरोप लगाए थे, तब उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ी और खुद को बेगुनाह साबित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब जब एक दलित परिवार की बेटी ने चंद्रशेखर पर आरोप लगाए हैं, तो विपक्ष के नेता और समाज के बड़े चेहरे क्यों चुप हैं? बृजभूषण ने कहा कि अगर मामला किसी और समुदाय की लड़की से जुड़ा होता, तो सोशल मीडिया पर अब तक तूफान मच चुका होता। उन्होंने सरकार से तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

रोहिणी घावरी के आरोप

डॉ. रोहिणी घावरी ने दावा किया कि Chandrashekhar आजाद ने अपने वैवाहिक स्थिति को उनसे छुपाया। जब उन्हें सच्चाई पता चली, तो उन्होंने रिश्ता खत्म करने की कोशिश की लेकिन चंद्रशेखर ने उन्हें बार-बार मनाने का प्रयास किया। रोहिणी का यह भी कहना है कि कई अन्य लड़कियां भी उनसे संपर्क कर रही हैं, जिनका चंद्रशेखर ने कथित रूप से शोषण किया है। रोहिणी स्विट्जरलैंड में एक नौकरी करती हैं और दलित समाज के मुद्दों पर एक एनजीओ भी चलाती हैं।

इस पूरे विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या चंद्रशेखर अपनी सांसदी और साख बचा पाते हैं।

कभी अंगूठी बेचने वाला अब 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक, ED जांच में बड़ा खुलासा संभव

Related Posts

मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे पाप वही जाएंगे कुंभ’

मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे पाप वही जाएंगे कुंभ’

January 14, 2025
News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे चंद्रेशेखर आजाद, कहा- ‘मैं वो एकलव्य हूं जिसे इंतजार…’

News1India के भव्य कॉन्क्लेव “महाकुंभ मंथन” में पहुंचे चंद्रेशेखर आजाद, कहा- ‘मैं वो एकलव्य हूं जिसे इंतजार…’

December 22, 2024

सपा सुप्रीमों और भीम आर्मी चीफ की मुलाकात, गठबंधन और सीट बंटवारे पर बन सकती है बात

January 14, 2022
Next Post
lutyens Delhi में अलवर राजघराने का नया ठिकाना किसने खरीदा 100 करोड़ का बंगला, रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा

lutyens Delhi में अलवर राजघराने का नया ठिकाना किसने खरीदा 100 करोड़ का बंगला, रॉयल अंदाज में बिखेरा जलवा

Gold Rate Today

सोना हुआ सस्ता! क्या यही है खरीदारी का सही मौका? जानें 7 जुलाई 2025 के ताजा रेट...

Meerut

'बेटी का ब्वायफ्रेंड, मां का आशिक' – सबने मिलकर ली एक जान!

POPULAR POST

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

Hanuman Shani Katha : किसकी पूजा से दूर होते हैं शनि के कष्ट? जानिए रावण की कैद और शनिदेव के वरदान की पूरी कथा

October 30, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India