Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Child Killed: एकतरफा प्यार में अंधे युवक ने डेढ़ साल के बच्चे को बनाया निशाना, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

by SYED BUSHRA
01/06/2026

Brutal child murder: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में पागल होकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने महिला के बेटे को निशाना बना लिया।

परिवार में चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, रति शर्मा की शादी बदायूं निवासी सुमित उर्फ प्रियंक से हुई थी। शादी के बाद उनके घर बेटे आरव का जन्म हुआ। पिछले छह महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण रति अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को रति अपनी मां के साथ शिकोहाबाद आई हुई थी। इसके बाद सभी को अपने गांव वापस जाना था। इसी दौरान रिश्तेदारी का युवक विराज पाठक वहां पहुंच गया।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर बढ़ा गुस्सा

परिजनों के मुताबिक, विराज काफी समय से रति को पसंद करता था। उसे लगा कि पति से मनमुटाव के चलते वह उससे शादी कर सकती है। उसने रति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन रति ने साफ इनकार कर दिया और उसे फटकार लगा दी। इस बात से नाराज होकर विराज ने खौफनाक कदम उठा लिया। उसने रति के डेढ़ साल के बेटे आरव को टॉफी दिलाने का बहाना बनाया और उसे घर से बाहर ले गया।

RELATED NEWS

Firozabad Child Murder Case

Child Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की हत्या से दहला इलाका, मां बोली- बेटे के कातिल को मिले कड़ी सजा

June 2, 2026
Panipat Poonam serial murder case

पानीपत सीरियल चाइल्ड मर्डर केस, क्या खूबसूरती की सनक ने बनाया कातिल,चार मासूमों की डूबाकर की हत्या

December 4, 2025

गली में ले जाकर की वारदात

आरोप है कि युवक बच्चे को गली में ले गया और जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों ने बच्चे को घायल अवस्था में देखा तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गईं और लगातार दबिश दी गई।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम आरव का शव परिवार को सौंप दिया गया। बेटे का शव देखते ही मां रति फूट-फूटकर रोने लगी। परिजनों के अनुसार, रति बार-बार यही कहती रही कि अगर उसे जरा भी अंदाजा होता कि टॉफी दिलाने के बहाने उसका बेटा उससे हमेशा के लिए छीन लिया जाएगा, तो वह कभी उसे आरोपी के साथ नहीं जाने देती। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Related Posts

Firozabad Child Murder Case

Child Murder Case: डेढ़ साल के मासूम की हत्या से दहला इलाका, मां बोली- बेटे के कातिल को मिले कड़ी सजा

June 2, 2026
Panipat Poonam serial murder case

पानीपत सीरियल चाइल्ड मर्डर केस, क्या खूबसूरती की सनक ने बनाया कातिल,चार मासूमों की डूबाकर की हत्या

December 4, 2025
Next Post
Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

Health Update: क्यों रुकी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, दीक्षा पर लगी रोक, हुए मौन,यमुना कुटिया में शुरू हुआ एकांतवास,

Prize Money: IPL 2026 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, विजेता से लेकर पर्पल ,ऑरेंज कैप तक, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम

Prize Money: IPL 2026 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, विजेता से लेकर पर्पल ,ऑरेंज कैप तक, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

POPULAR POST

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India