Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » उमर की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, बृजेश नहीं अब राय होंगे मऊ में बीजेपी के ‘खेवनहार’

उमर की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, बृजेश नहीं अब राय होंगे मऊ में बीजेपी के ‘खेवनहार’

मऊ उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता मनोज राय से की मुलाकात, जाना जमीनी फीडबैक, राय हो सकते हैं मऊ से बीजेपी के कैंडीडेट।

by Vinod
07/08/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। एक वक्त था, जब पूर्वांचल की गली-मोहल्लों में सिर्फ मुख्तार अंसारी एंड फैमिली की ही मुनादी हुआ करती थी। बड़े फाटक से मुख्तार फरमान जारी करता और उसे आजमन से लेकर खासजन तक को मानना पड़ता था। बाहुबल इतना कि माफिया जेल से बैठकर अपने इलाके की सरकार चलाता। परिवार के सियासत पर ब्रेक लगाने वालों का अपने शूटर्स के जरिए द एंड करवा देता। हनक के चलते मुख्तार की गाजीपुर से लेकर मऊ में बकैती चलती रही। प्रदेश में निजाम बदला तो मुख्तार के बुरे दिन शुरू हो गए। बेटा-बहू सलाखों के पीछे भेजे गए। पत्नी इनामिया अपराधी घोषित हुई तो अंत में मुख्तार का भी जेल से जनाजा निकला। इतना सब होने के बाद भी पूर्वांचल के इस खलीफा के खिलाफ सरकार का ऑपरेशन जारी रहा। बीजेपी के नेता अंदरखाने मुख्तार की सियासी फसल को बर्बाद करने में जुटे रहे। यही वजह रही कि पहले अब्बास की विधायकी गई और अब छोटे मिया यानि उमर अंसारी की पहली गिरफ्तारी हुई।

मुख्तार और उसके परिवार ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब वह पूर्वांचल में दगे कारतूस साबित होगे। मुख्तार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके दोनों बेटों के हाथों पर हथकड़ी पड़ेगी। पत्नी इनामिया अपराधी घोषित होगी। बड़े भाई अफजाल को जेल जाना पड़ेगा। लेकिन ये सबकुछ हुआ। कहते हैं कि जैसे करनी वैसी भरनी। यानि जो किया है, उसका हिसाब-किताब यहीं पर होगा। और मुख्तार के गुनाहों की सजा उसे इसी धरती पर मिली। सरकार और प्रशासन ने मुख्तार के जरायम का द एंड कर दिया। अब बची थी उसकी तैयार की हुई सियासी फसल। जिस पर एक-एक कर उसे बीजेपी के नेता बुल्डोज कर रहे हैं। बीजेपी पूरी ताकत के साथ मऊ में जुटी है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी पिता की विरासत को संभालने के लिए उछल-कूद कर रहे थे। एक मामले में उमर को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया। जानकार बताते हैं कि बीजेपी नेता मनोज राय पूरी ताकत के साथ मऊ में जुटे थे। उन्हें बीजेपी की तरफ से मऊ की कमान सौंपी गई थी।

दरअसल, उमर की गिरफ्तारी की बड़ी वजह बनी मऊ सीट। अब्बास की विधायकी जानें के बाद मऊ में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में अंसारी परिवार की तरफ से उमर अंसारी का नाम लगभग-लगभग फाइनल हो गया है। अखिलेश यादव ने भी उमर के नाम पर मुहर लगा दी थी। उमर मऊ की गली-मोहल्लों में उछल कूद कर रहे थे। रात को चौपाल सजाते। अपने पिता की तरह मूंछ पर ताव फेरते और खुद को मऊ का दूसरा मुख्तार बताते। लेकिन उमर की यही गलती उन पर भारी पड़ गई। एक मामले में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इनसब के बीच मऊ पर कब्जे को लेकर सीएम योगी ने भी खास प्लान बनाया है। सीएम योगी हरहाल में मऊ में कमल का फूल खिलाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को यहां की कमान सौंपी। मनोज राय जमीन पर उतरकर बीजेपी की सियासी फसल को तैयार कर रहे हैं। इसी के चलते वह बीतेदिनों सीएम योगी से मिले और जमीनी एनपुट से उन्हें अवगत कराया।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

उमर की गिरफ्तारी के बाद मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय सीधे लखनऊ पहुंचे। सीएम योगी से उन्होंने मुलाकात की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सीएम योगी मऊ से मनोज राय को टिकट देकर चुनाव के मैदान में उतार सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि राय 2017 से ही मऊ में सक्रिय रहे हैं। 2022 के वह मऊ से चुनाव लड़ना चाह रहे थे पर उन्हें टिकट नहीं मिला। मनोज राय बसपा छोड़कर भाजपा में आए थे। इसके पहले कोपागंज से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए थे, बाद में इनके भाई सर्वेश राय भी इस इस पद पर चुने गए थे। मनोज राय इसके पूर्व घोसी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन वह चुनाव हार गए थे। मनोज राय छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। इसके पूर्व दो बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें मऊ से प्रत्याशी बना सकती है।

जानकार बताते हैं कि मनोज राय का मुख्तार अंसारी से 36 का आंकड़ा रहा है। मनोज राय खुलकर मुख्तार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। वहीं यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राय-सीएम की मुलाकात के बाद एक्शन में आ गए हैं और दिल्ली दरवार जानें की योजना बना रहे हैं। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि मऊ सीट से उनकी पार्टी ही चुनाव लड़ेगी। ऐसी चर्चा है कि ओमप्रकाश राजभर यहां से माफिया बृजेश सिंह को टिकट देने पर मुहर लगा चुके हैं। बृजेश सिंह भी चुनावी मौसम में घर से निकलकर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन सीएम योगी के दांव से बृजेश सिंह की ख्वाहिश अधूरी रह सकती है। जानकार बताते हैं कि मऊ अंसारी परिवार का अभेद गढ़ रहा है। बीते साढ़े तीन दशक से यहां मुख्तार की तूती बोलती आ रही है। दलित, मुस्लिम बाहूल्य इस सीट पर मुख्तार विधायक चुना गया। अब्बास भी 2022 में विधायक चुने गए। ऐसे में बीजेपी उपचुनाव में मुख्तार के गढ़ को ढहाने के मिशन पर जुटी है।

 

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

November 22, 2025
Next Post
PDA Pathshala

PDA Pathshala पर सियासी संग्राम: लखनऊ में सपा नेता पूजा शुक्ला पर FIR, स्कूल में पढ़ाने को बताया 'अवैध'

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में दिखेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? एक्स शरद मल्होत्रा संग आमने- सामने की चर्चा

POPULAR POST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India