Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » PDA Pathshala पर सियासी संग्राम: लखनऊ में सपा नेता पूजा शुक्ला पर FIR, स्कूल में पढ़ाने को बताया ‘अवैध’

PDA Pathshala पर सियासी संग्राम: लखनऊ में सपा नेता पूजा शुक्ला पर FIR, स्कूल में पढ़ाने को बताया ‘अवैध’

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की 'पीडीए पाठशाला' को लेकर विवाद गहरा गया है। लखनऊ में सपा नेता पूजा शुक्ला पर बंद स्कूल में अवैध रूप से कक्षाएं चलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

by Mayank Yadav
07/08/2025
PDA Pathshala

PDA Pathshala: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ओर से चल रही ‘पीडीए पाठशाला’ अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गई है। योगी सरकार द्वारा किए गए सरकारी स्कूलों के मर्जर के विरोध में शुरू किए गए इस अभियान के तहत लखनऊ की सपा नेता पूजा शुक्ला पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने जबरन एक बंद सरकारी स्कूल का ताला तोड़कर वहां शिक्षा कार्य शुरू किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। FIR के अनुसार, यह कार्रवाई बिना किसी सरकारी अनुमति के की गई, जो कानून का उल्लंघन माना जा रहा है। अब सैरपुर थाने में पूजा शुक्ला और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पीडीए पाठशाला बना राजनीतिक मुद्दा

योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विलय के निर्णय के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने ‘PDA Pathshala’ अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य था बच्चों को बंद स्कूलों के बजाय फिर से शिक्षा से जोड़ना और सरकार की नीतियों का विरोध करना। इसी क्रम में सपा नेता पूजा शुक्ला ने लखनऊ के उमरभारी क्षेत्र में एक बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई शुरू कर दी, जो अब विवाद का कारण बन गई है। इस मुद्दे ने सियासी तूल पकड़ लिया है, जहां सरकार इसे अवैध गतिविधि मान रही है, वहीं सपा इसे “सकारात्मक आंदोलन” बता रही है।

आप मुकदमे लिखिए,पुलिस बुलाइए लेकिन पी डी ए पाठशाला जारी रहेगी , आज बच्चो को बाहर करके ताला लगा दिया गया , बच्चो के स्कूल में ख़ुद बच्चे नहीं जा सकते ये है योगी राज#PDA #pathshala pic.twitter.com/nJdVuOBp4E

— Samajwadi Pooja shukla (@poojashukla04) August 1, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

क्या सरकारी नियमों का हुआ उल्लंघन?

FIR के अनुसार, जिस स्कूल में PDA Pathshala चलाई गई, वह 1 जुलाई 2025 को ही बढ़ौली विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर दर्ज FIR में कहा गया है कि 31 जुलाई को उस बंद विद्यालय का ताला तोड़कर कक्षाएं चलाई गईं, फर्नीचर और कमरे का उपयोग किया गया, और यह सब बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के हुआ। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो को भी केस का आधार बनाया गया है। इस मामले में पूजा शुक्ला समेत अज्ञात लोगों पर सरकारी आदेशों के उल्लंघन और अवैध घुसपैठ का आरोप है।

सपा नेता पूजा शुक्ला पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ में PDA पाठशाला चलाने को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध संचालन के आरोप में पूजा शुक्ला समेत कई लोगों पर FIR
विपक्ष की आवाज़ उठाने पर सरकारी शिकंजा या वाकई नियमों की अवहेलना?
अब जांच के घेरे में जनता की पाठशाला! pic.twitter.com/ozoPCRvC5Y

— MANISH YADAV (@ManishPDA) August 6, 2025

सपा का पलटवार – “शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार”

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद और पूजा शुक्ला ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। पूजा शुक्ला ने कहा कि सरकार स्कूल बंद कर बच्चों को शिक्षा से दूर कर रही है और समाजवादी पार्टी इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, “हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं, ये सकारात्मक आंदोलन है। लेकिन सरकार मुकदमा दर्ज कर रही है। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” सपा इसे शिक्षा के प्रति जागरूकता की मुहिम बता रही है, जबकि प्रशासन इसे नियमों की अवहेलना करार दे रहा है।

पुलिस कर रही जांच, आगे की कार्रवाई की तैयारी

सैरपुर थाना प्रभारी के अनुसार, FIR प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा की तहरीर और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई इसी के आधार पर तय होगी। यह मामला अब शिक्षा, राजनीति और कानून तीनों क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन चुका है।

उमर की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का मास्टरस्ट्रोक, बृजेश नहीं अब राय होंगे मऊ में बीजेपी के ‘खेवनहार’

Related Posts

No Content Available
Next Post
No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

No Spend Challenge: क्या है नो स्पेंड चैलेंज कैसे बना बचत का नया स्मार्ट तरीका जानिए कैसे यह करता है काम

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 में दिखेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? एक्स शरद मल्होत्रा संग आमने- सामने की चर्चा

Modi

Modi का अमेरिका को करारा जवाब: "किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, चाहे कीमत कितनी भी चुकानी पड़े"

POPULAR POST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India