Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव में किया खेला, ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ का जिक्र कर मचा दिया तहलका

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा राजद सांप है और कांग्रेस रामद्रोहीए देशद्रोही और मां जानकी के विरोधी हैं। यह लोग सनातन परंपरा को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज गांधी जी के तीन बंदरों की तरह बिहार के महागठबंधन में भी तीन बंदर हैं। इनका नाम पप्पूए अप्पू और टप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकताए अप्पू सच सुन नहीं सकता और टप्पू सच देख नहीं सकता।

by Vinod
03/11/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार के चुनावी मैदान में एंट्री हो चुकी है। बिहार चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीएम योगी की दिल खोलकर डिमांड कर रहे हैं। हर एक कैंडीडेट चाहता है कि यूपी के महाराज जी उनके क्षेत्र में आएं। जनसभा करें। लोगों को संबोधित कर उनकी जीत को पक्की करें। सीएम योगी भी अब मैदान पर उतर चुके हैं। बिहार के आसमान में ‘महाराज जी’ का हेलीकॉप्टर दस्तक दे चुका है। सीएम योगी भी फुल एक्शन में हैं। हरएक जनसभा में वह महागठबंधन के नेताओं पर जुबान से फायर कर रहे हैं। योगी की जनसभाओं में बुलडोजर ने भी एंट्री कर ली है। बटेंगे तो कटेंगे ने भी प्रवेश कर लिया है। अब पप्पू, अप्पू और टप्पू नाम भी सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है।

बिहार चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ गर्दा उड़ाए हुए हैं। महाराज जी की जनसभाओं में हरदिन जनसैलाब उमड़ रहा है। सीएम योगी भी खुलकर महागठबंधन के खिलाफ जुबान से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा केवटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में देखने को मिला। यहां सीएम योगी ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद सांप है और कांग्रेस रामद्रोही, देशद्रोही और मां जानकी के विरोधी हैं। यह लोग सनातन परंपरा को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज गांधी जी के तीन बंदरों की तरह बिहार के महागठबंधन में भी तीन बंदर हैं। इनका नाम पप्पू, अप्पू और टप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, अप्पू सच सुन नहीं सकता और टप्पू सच देख नहीं सकता।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह तीनों (पप्पू, टप्पू और अप्पू) बंदर न सच देखते हैं, न सुनते हैं, न बोलते हैं। उन्हें एनडीए सरकार का विकास दिखाई नहीं देता। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र कार्रवाई से माफिया और अपराधियों का सफाया हुआ है, और अब राज्य माफिया और अपराध-मुक्त बन चुका है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास, विरासत और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करें। सीएम योगी ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तस्वीर बदल गई है। जंगलराज वाले सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले बिहार में परिवर्तन की बात कर रहे हैं। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं।

RELATED NEWS

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि वह मां जानकी का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश से आए हैं। उन्होंने मिथिला में जानकी मंदिर (पुनौरा धाम) के निर्माण, राम-जानकी सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति ऐसी थी कि बीमार लोग घर में ही मर जाते थे। सीएम योगी ने कांग्रेस पर कश्मीर को विवादित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी क्या मुसीबत आई कि कश्मीर हिन्दू विहीन हो गया। एक फिल्म का कलाकार 27 वर्षों बाद अपने ही कश्मीर लौट पाया। कांग्रेस के पाप का परिणाम था कि धारा 370 कश्मीर पर थोपी गई, जिसके कारण बिहार, मिथिला या देश का कोई भी व्यक्ति वहां बस नहीं सकता था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पाप किया, जबकि पाकिस्तानी कश्मीर में लोग बसते गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आने के बाद धारा 370 समाप्त की गई, अब कश्मीर में मिथिला और बिहार का बेटा भी बस सकता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जानकी की इस धरा को कोटि-कोटि नमन। रामलला विराजमान हो गए हैं, तो मां जानकी का मंदिर पुनौरा धाम, मिथिला में बनना शुरू हो गया है। आपकी आस्था के अनुरूप जानकी मंदिर का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही हैं। अयोध्या और पुनौरा धाम को जोड़ने वाली राम-जानकी सड़क भी बनाई जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मखाना बोर्ड और हल्दिया से पटना जलमार्ग जैसी परियोजनाओं से मिथिला की शोभा और महिलाओं के सम्मान में वृद्धि हुई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों से गरीबों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। जैसे धुएं रहित रसोई का सपना साकार हुआ और कश्मीर से जुड़ा विवाद भी धारा 370 हटाकर समाप्त कर दिया गया। सीएम योगी ने कहा कि बिहार में जंगल राज का एनडीए के शासनकाल में सफाया हुआ। बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर जंगलराज वाले सत्ता में आ गए तो ये लोग विकासरूपी पहिया पर ब्रेक लगा देंगे। ऐसे में महागठबंधन को चुनाव में हराना। एनडीए के पक्ष में ईवीएम की बटन को दबाना है। सभा के अंत में योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा को मंच पर जीत की माला पहनाकर समर्थन जताया और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related Posts

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

August 3, 2026
CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

July 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

July 11, 2026
CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

June 29, 2026
Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

June 4, 2026
गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

November 29, 2025
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025
जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

जानें कैसे डंपर के नीचे आई कार जो बनी काल, फिर कुछ ऐसे एक ही परिवार के सात लोगों की चली गई जान

November 28, 2025
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

November 27, 2025
डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

November 23, 2025
Next Post
Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

Road Accident:जयपुर में भीषण सड़क हादसा,तेज रफ्तार डंपर ने मचाई तबाही, एक दर्जन वाहन कुचले, 10 की मौत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘याद रखना बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’, जानें फिर बिहार में क्या हुआ

supreme court of india

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर जताई सख्त नाराजी, गृह मंत्रालय और CBI को लिए कड़े कदम

POPULAR POST

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India