Monday, November 23, 2026 9:50 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » दिहुली हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 44 साल बाद तीन दोषियों को मिली फांसी की सजा

दिहुली हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 44 साल बाद तीन दोषियों को मिली फांसी की सजा

फिरोजाबाद जिले के दिहुली हत्याकांड में 44 साल 4 महीने बाद मंगलवार को मैनपुरी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने इस हत्याकांड में शामिल तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

by Akhand Pratap Singh
18/03/2025
Dihuli Massacre

Dihuli Massacre: फिरोजाबाद जिले के दिहुली हत्याकांड में 44 साल 4 महीने बाद मंगलवार को मैनपुरी कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने इस हत्याकांड में शामिल तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह फैसला विशेष डकैती न्यायालय के एडीजे इंद्र सिंह द्वारा सुनाया गया।

44 साल बाद आया दिहुली हत्याकांड पर फैसला

गौरतलब है कि वर्ष 1981 में डकैतों के एक गिरोह ने दलितों के एक गांव पर हमला कर दिया था। उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 24 दलितों की हत्या कर दी थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस भीषण हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल (Dihuli Massacre) गया था और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंची थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दिहुली गांव का दौरा किया था।

RELATED NEWS

Dihuli massacre case verdic

Dihuli Massacre Case : 44 साल पहले हुए 24 दलितों की हत्या में 3 को फांसी की सजा, क्या मिल गया इंसाफ़

March 19, 2025

लगातार 3 घंटे तक चली थी गोलियां

बताया जाता है कि यह नरसंहार तीन घंटे तक चला जिसमें बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद 19 नवंबर को गांव के निवासी लायक सिंह ने जसराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़े: सीमा हैदर ने बेटी को दिया जन्म, क्या मिलेगी उसे भारत की नागरिकता?

क्यों हुआ था हत्याकांड?

यह नरसंहार उस समय हुआ था जब डकैतों को शक था कि गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को उनके गिरोह के सदस्यों की मुखबिरी की थी। इस घटना ने देश भर में हड़कंप मचा दिया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी गांव का दौरा किया था। 44 साल बाद आए इस फैसले को पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पीड़ित परिवारों को मिला न्याय

दिहुली हत्याकांड एक दर्दनाक घटना (Dihuli Massacre) थी जिसने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 44 साल बाद आया यह फैसला न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है लेकिन यह भी याद दिलाता है कि न्याय प्रणाली को और तेज और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। पीड़ित परिवारों को अब उम्मीद है कि फरार आरोपी ज्ञान चंद्र उर्फ गिन्ना भी जल्द से जल्द गिरफ्तार होगा और उसे भी सजा मिलेगी।

Related Posts

Dihuli massacre case verdic

Dihuli Massacre Case : 44 साल पहले हुए 24 दलितों की हत्या में 3 को फांसी की सजा, क्या मिल गया इंसाफ़

March 19, 2025
Next Post
SBI Mobile Apps: पुराने स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा बैंकिंग ऐप, जानिये कौन से फोन होंगे प्रभावित और क्यों हुआ यह बदलाव?

SBI Mobile Apps: पुराने स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा बैंकिंग ऐप, जानिये कौन से फोन होंगे प्रभावित और क्यों हुआ यह बदलाव?

Cumin Seeds: ज़ीरा खाने के क्या है फायदे, पेट का रामबाण इलाज जाने पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए कैसे  करे इस्तेमाल

Cumin Seeds: ज़ीरा खाने के क्या है फायदे, पेट का रामबाण इलाज जाने पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए कैसे करे इस्तेमाल

Uttar Pradesh: U P पुलिस भर्ती में पाई बड़ी सफलता,मुजफ्फरनगर का यह गांव बना मिसाल, कितने युवक युवतियों का हुआ चयन

Uttar Pradesh: U P पुलिस भर्ती में पाई बड़ी सफलता,मुजफ्फरनगर का यह गांव बना मिसाल, कितने युवक युवतियों का हुआ चयन

POPULAR POST

Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, एशिया कप में पाकिस्तान ने 48 रन से रौंदा

IND A vs PAK A: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, एशिया कप में पाकिस्तान ने 48 रन से रौंदा

November 23, 2026
Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की  डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Drishyam 3 OTT Release: ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की डिजिटल प्रीमियर की तैयारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

November 23, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Modi Visit : किसके लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम बनेगा खास? 52 युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

November 20, 2026

LATEST

School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

School Bus Accident:पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस में घुसा ट्रक,4 मासूमों की गई जान; 21 घायल

November 23, 2026
Dev Diwali 2026

Dev Diwali 2026: देव दिवाली पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

November 23, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026
Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

Shahi Wedding: पिछड़े गरीब राज्य की शाही शादी पर किसने कसा तंज, तेज हुई जुबानी जंग

November 23, 2026
Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

Alien Warning: अंतरिक्ष से आया बुलावा तो मचेगी तबाही, 97 देशों के 1000 वैज्ञानिकों ने क्या दी चेतावनी

November 23, 2026
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किसने मचाया गदर, 42 गेंद में ठोके 70 रन, फिर भी हार गई टीम इंडिया?

November 23, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India