Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

मोहम्मद शमी की बहन ने मनरेगा में की मजदूरी, पति-देवरों के साथ ‘फावड़ा’ चलाकर जानिए कितने रुपए की कमाई

मोहम्मद शमी की बहन की सास समेत पांच लोगों ने मनरेगा में मजदूरी के जरिए हासिल की रकम, तीन अन्य के नाम भी ट्रांसफर हुआ पैसा। परियोजना निदेशक के नेतृत्व में अधिकारी पलौला में मनरेगा का तीन साल का रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं।

by Vinod
29/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया के गेज गेंदबाज व अमरोहा एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध मोहम्मद शमी हरहाल करोड़ों रुपए कमाते हैं। ऑलीशान बंग्ले में रहते हैं और गांव में खुद की प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम भी बनवाया हुआ है। लेकिन उनकी बहन और बहनाई सरकारी कागज में बहुत गरीब निकले। आरोप है कि शमी के बहनाई ने अपने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम मरनेगा का कार्ड बनवाया, फावड़ा चलाया और 4.55 लाख रूपए की मजदूरी भी ले ली। मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। मनरेगा में गड़बड़ी की जांच में मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई समेत परिवार के आठ लोगों के नाम सामने आए हैं।

क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी अमरोहा के जोया ब्लॉक के गांव पलौला निवासी मोहम्मद गजनबी के साथ हुई है। शमी के बहनोई की मां गुले आयशा गांव की सरपंच हैं। आरोप है कि शबीना और उनके पति गजनवी ने गांव में मनरेगा मजदूर का पंजीकरण करा रखा था। इतना ही नहीं, शबीना के पति गजनबी और एमबीबीएस व एलएलबी कर रहे उनके दो देवरों का भी मनरेगा मजदूर के रूप में जॉब कार्ड बना है। चारों के खातों में मनरेगा की करीब 2.66 लाख रुपये मजदूरी भेजी गई है। इनके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों के खातों में भी मनरेगा का पैसा भेजा गया। कुल आठ लोगों ने 455973 रुपये मनरेगा से लिए।

ऐसे खुला मामला

दरअसल, मोहम्मद शमी की बहन की सास ग्राम प्रधान हैं। गरीब ग्रामीणों ने मनरेगा में जॉब कार्ड बनाए जाने की मांग ग्राम प्रधान से की। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। तभी कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई कि ग्राम प्रधान के परिवार के लोगों के नाम मनरेगा के कार्ड बने हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन में खलबली मची और आनन फानन मामले की जांच शुरू हो गई। प्रदेश और केंद्र सरकार ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है। खुद डीएम ने मामले की जांच की। सीडीओ भी गांव पहुंचे और फाइलें खोली। तब जाकर पूरे भ्रष्टाचार से पर्दा उठा। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान ने सचिव की मदद से फर्जी जॉब कार्ड बनवाए और परिवार के सदस्यों के कार्यो को कागज पर चढ़ाकर रकम भी हासिल कर ली।

RELATED NEWS

Mohammad Shami

Mohammad Shami News: मोहम्मद शमी का परिवार मनरेगा में करता है काम… दिहाड़ी में मिलतय है 237 का दाम

March 26, 2025

IND vs NZ: इन दोनों खिलाड़ियों ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, गेंदबाजी से दिलाई भारत को जीत

January 22, 2023

अमरेंद्र प्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे

अभी तक कि जांच में सामने आया है कि शबीना ने 71013, उनके पति गजनबी ने 66561, देवर शेखू ने 55312, नसरुद्दीन ने 71704, आमिर सुहेल ने 63851, ननद नेहा ने 55867, सरिया ने 54645 व सबा रानी ने 17020 रुपये की मनरेगा मजदूरी चार वर्षों में हासिल की है। इतना ही नहीं जांच के दौरान सभी सदस्यों के काम करते हुए कोई फोटो भी नहीं मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जांच टीम ने सभी पत्रावली अपने कब्जे में ले ली है। सभी के जॉब कार्ड 2021 में बने थे, जो अगस्त 2024 तक एक्टिव रहे। डीएम के आदेश पर परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी तीन साल का रिकार्ड खंगालने में जुटे हैं।

ग्राम प्रधान के अधिकार भी सीज हो सकते

भले ही अधिकारी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना -बहनोई मोहम्मद गजनबी समेत परिवार के आठ लोगों को मनरेगा मजदूरी का फर्जी तरीके से भुगतान से जुड़ा रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं, लेकिन यह तो साफ है कि फर्जी तरीके से मनरेगा मजदूरी के भुगतान के मामले में ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान और तकनीकी सहायक जिम्मेदार हैं। इनका फंसना तय है। सब कुछ जानते हुए भी यह ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्यों को बिना मजदूरी किए भुगतान करते रहे। इन लोगों से फर्जी तरीके से ली गई मनरेगा मजदूरी की रकम वापस तो होगी, साथ ही ग्राम प्रधान के अधिकार भी सीज हो सकते हैं।

बारीकी से रिकॉर्ड चेक किया जा रहा

मामले पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पलौला गांव में मनरेगा के कार्यों का तीन साल के रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। गांव में मनरेगा जॉब कार्ड बनाना और मजदूरों से काम कराने के लिए रोजगार सेवक, ग्राम सचिव और प्रधान जिम्मेदार होते हैं। मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। इसलिए, बारीकी से रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। जिन लोगों ने गलत तरीके से मनरेगा मजदूरी ली है, उनसे रिकवरी की जाएगी। जांच पूरी होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो इसके शामिल रहे हैं। उधर, कार्रवाई के बचने के लिए जिम्मेदार उच्चाधिकारियों और रसूखदार नेताओं की शरण में पहुंचने लगे हैं।

बहन-बहनोई के पास ऑलीशान कोठी

पलौला ग्राम प्रधान गुले आइशा के पास आलीशान कोठी है। प्रधान ने अपने बेटे गजनबी और बहू शबीना को जोया इलाके में एक फ्लैट दिया है। इस फ्लैट की वर्तमान कीमत करीब 20 लाख रुपए है। शबीना के सगे भाई मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति 65 करोड़ रुपए है और उनके पास बीएलडल्यू, ऑडी, जगुआर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अपनी बहू-बेटे और रिश्तेदारों समेत तमाम लोगों के मनरेगा कार्ड बनवाए हैं। एक बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। उसके खाते में पैसा आ रहा है। सैकड़ों खातों में फर्जी तरह से पैसा भेजकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई के पास करोड़ों की संपत्ति है। लग्जरी कारों में परिवार के लोग चलते हैं।

Related Posts

Mohammad Shami

Mohammad Shami News: मोहम्मद शमी का परिवार मनरेगा में करता है काम… दिहाड़ी में मिलतय है 237 का दाम

March 26, 2025

IND vs NZ: इन दोनों खिलाड़ियों ने तोड़ी न्यूजीलैंड की कमर, गेंदबाजी से दिलाई भारत को जीत

January 22, 2023

IND vs BAN: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी हुए वनडे सीरीज से बाहर, इस युवा तेज गेंदबाज को मिला मौका

December 3, 2022

शमी के एक ओवर में ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया, हारे हुए मैच में जीता भारत

October 17, 2022

T20 World Cup IND vs AUS: 6 रनों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, शमी ने लिए 3 विकेट

October 17, 2022

T20 World Cup टीम में मोहम्मद शमी होंगे बुमराह का रिप्लेसमेंट, BCCI ने दी जानकारी

October 14, 2022

दशहरे की बधाई देने पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को कट्टरपंथियों ने घेरा, फतवा जारी करने की हुई मांग

October 6, 2022

जसप्रीत बुमराह हुए T20 World Cup 2022 से बाहर,Team India को लगा बड़ा झटका

September 29, 2022
Next Post
Bangkok News:अचानक क्यों खाली कराया गया अस्पताल, फिर हुआ ऐसा क्या की Bangkok की सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म

Bangkok News:अचानक क्यों खाली कराया गया अस्पताल, फिर हुआ ऐसा क्या की Bangkok की सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म

Myanmar

Myanmar earthquake: भूकंप का कहर... 5.1 तीव्रता के झटके, भारी तबाही से दहशत का माहौल

Hair care Tips:जावेद हबीब ने क्यों कहा सूखे बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए,जानिए इसे लगाने का सही तरीका क्या है?

Hair care Tips:जावेद हबीब ने क्यों कहा सूखे बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए,जानिए इसे लगाने का सही तरीका क्या है?

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India