Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Crude Oil Survey: बोरिंग और सर्वे द्वारा कच्चे तेल की खोज जारी, क्या UP के तीन ज़िले बदलेंगे देश प्रदेश की तकदीर

Crude Oil Survey: बोरिंग और सर्वे द्वारा कच्चे तेल की खोज जारी, क्या UP के तीन ज़िले बदलेंगे देश प्रदेश की तकदीर

औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज में कच्चे तेल की तलाश तेज हो गई है। कई गांवों में बोरिंग और सर्वे चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तेल मिलने की पुष्टि होगी।

by SYED BUSHRA
06/01/2026

Crude Oil Survey: उत्तर प्रदेश के औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों में कच्चे तेल के भंडार मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी कारण अल्फाजियो (इंडिया) लिमिटेड कंपनी ने इन इलाकों में अपना काम शुरू कर दिया है। कंपनी की टीमें अलग-अलग गांवों में खुदाई और सर्वे कर रही हैं, ताकि जमीन के नीचे मौजूद तेल या हाइड्रोकार्बन की सही स्थिति का पता लगाया जा सके।
औरैया जिले में सबसे पहले अछल्दा क्षेत्र के हसनपुर गांव में सेंगुर नदी के किनारे सर्वे शुरू हुआ। बीते साल 14 दिसंबर को यहां 180-180 फीट गहराई तक 20 बोरिंग की गईं।

इसके साथ ही चार जगह हल्के विस्फोट कर तरंगों को रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बिधूना क्षेत्र में 18 बोरिंग और आठ विस्फोट किए गए। वहीं अजीतमल इलाके में 40 बोरिंग कर जमीन के अंदर 10 विस्फोट किए गए। हालांकि कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी उम्मीद

नवंबर महीने में ड्रोन कैमरे से किए गए सर्वे के बाद इस क्षेत्र में कच्चे तेल की संभावना और मजबूत हुई थी। ओएनजीसी यानी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम भी यहां की भूगर्भीय संरचना की जांच कर रहा है। अगर यह खोज सफल होती है, तो यह ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। इससे न केवल देश को फायदा होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

RELATED NEWS

No Content Available

हसनपुर और आसपास के गांवों में बोरिंग

हसनपुर गांव में तेल के संकेत मिलने के बाद तीन किलोमीटर के दायरे में कुल 20 बोरिंग की गईं। 14 से 16 दिसंबर तक टीम सेंगुर नदी के पास सक्रिय रही। इसके बाद 21 दिसंबर को बिधूना क्षेत्र के रुरुगंज और भूटा गांव में लगभग 18 जगहों पर बोरिंग कर जरूरी डाटा जुटाया गया।

स्थानीय लोगों को हो सकता है बड़ा फायदा

फील्ड इंचार्ज संतोष मौर्या ने बताया कि तरंगों के जरिए जो डाटा जुटाया गया है, अगर उसमें पर्याप्त मात्रा में हाइड्रोकार्बन पाए जाते हैं, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय लोगों को होगा। अजीतमल क्षेत्र में शाहपुर बेंदी समेत कई गांवों में 25 दिसंबर को कच्चे तेल की तलाश को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया।

कौन कौन गांवों में हुआ गहन सर्वे

शाहपुर बेंदी, खेतूपुर नारायणपुर और काजीपुर बंबा जैसे गांवों में गहन सर्वे और खुदाई का काम किया गया। इस बड़े सर्वे अभियान में 40 से ज्यादा बोरिंग मशीनें लगाई गईं और करीब 500 मजदूर व तकनीकी कर्मचारी दिन-रात काम में जुटे रहे। 80 से 120 अलग-अलग स्थानों से सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। कंपनी के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह पूरा क्रूड ऑयल सर्वे भारत सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है।

कन्नौज में भी ड्रिल बोरिंग जारी

कन्नौज जिले में हैदराबाद से आई टीम चार गांवों में ड्रिल बोरिंग कर रही है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़रा, रैपुरा, पोपपुर और तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में 60 मीटर तक गहरी बोरिंग की जा रही है। जिला खान अधिकारी संदेश पटेल के अनुसार, बोरिंग सूखने के बाद हल्के विस्फोट कर सैंपल लिए जाएंगे। एडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है और किसानों या ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi triple murder case background

Delhi Triple Murder Case: लक्ष्मी नगर में रिश्तों का खौफनाक अंत, मां, बहन और भाई की हत्या कर खुद पहुंचा थाने

Delhi Laxmi Nagar assault case

Delhi Laxmi Nagar Case: दबंगों का तांडव, बाप-बेटे की सरेआम बर्बर पिटाई, CCTV वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

UP Draft Voter

UP Draft Voter लिस्ट में महा-सफाई: 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, आपके जिले का क्या है हाल?

POPULAR POST

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India