Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » देवरिया: भरी बैठक में DM Divya Mittal ने सांसद-विधायकों को लगाई फटकार, कहा- ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए दबाव न बनाएं

देवरिया: भरी बैठक में DM Divya Mittal ने सांसद-विधायकों को लगाई फटकार, कहा- ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए दबाव न बनाएं

देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल ने भरी बैठक में सांसद, विधायक और मंत्रियों को सख्त हिदायत दी कि वे ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामलों में दबाव न बनाएं। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

by Mayank Yadav
07/07/2025
DM Divya Mittal

DM Divya Mittal News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में एक असाधारण घटना सामने आई, जब जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने खुले मंच से सांसद, विधायक और मंत्रियों को कड़ा संदेश दे दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि किसी अधिकारी पर ट्रांसफर या पोस्टिंग के लिए दबाव नहीं बना सकता। डीएम दिव्या मित्तल ने दो टूक शब्दों में कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग के अपने शासन स्तर के नियम हैं और किसी भी तरह का बाहरी दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। जैसे ही उन्होंने यह बयान दिया, कई अधिकारियों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासनिक सख्ती की मिसाल बनता जा रहा है।

#कलेक्टर को गुस्सा कब आता है !! 😆#UP के देवरिया जिले की जिलाधिकारी IAS दिव्या मित्तल 2013 के गुस्से की वजह वाज़िब है उन्हें भी #सरकार को जवाब देना होता है। जब कोई सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करता हैं तो तहसील के जिम्मेदार खमोश रहते है…आप जो #Video देख रहे है वह समाधान दिवस में… pic.twitter.com/SK7Q0WEMyx

— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) July 6, 2025

भरी बैठक में सुनाई खरी-खरी

देवरिया की DM Divya Mittal ने जिला योजना समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों को सख्त हिदायत दी कि वे ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। उन्होंने साफ कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी अधिकारी पर दबाव बनाए। यह विषय पूरी तरह शासन स्तर पर तय होते हैं और इसके स्पष्ट नियम हैं। डीएम के इतना कहते ही बैठक में मौजूद कई अधिकारी तालियां बजाने लगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग डीएम के इस साहसिक रुख की तारीफ कर रहे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

विधायक से शुरू हुआ विवाद

मामला उस समय गर्माया जब बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव से सवाल पूछ लिया। विधायक ने अपने क्षेत्र की महिला शिक्षिका का वेतन लंबित होने और एक संविदा अकाउंटेंट का ट्रांसफर रोकने की मांग उठाई। विधायक ने आरोप लगाया कि बीएसए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। इसके बाद जब विधायक ने पीडब्ल्यूडी से सड़कों की खराब हालत पर जवाब मांगा तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। नाराज होकर विधायक बैठक छोड़कर चले गए।

जनप्रतिनिधियों ने भी जताई नाराजगी

बैठक में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। किसी ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात सुनें तो समस्या ही नहीं होगी, जबकि किसी ने कहा कि अगर फाइल में अड़चन न हो तो ट्रांसफर कर देना चाहिए। इसी दौरान डीएम दिव्या मित्तल ने हस्तक्षेप करते हुए दो टूक जवाब दिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग पर किसी जनप्रतिनिधि का कोई अधिकार नहीं है। यह शासन का मामला है।

कौन हैं DM Divya Mittal?

DM Divya Mittal 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो अपने बेबाक और पारदर्शी प्रशासनिक रवैये के लिए जानी जाती हैं। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या ने दिल्ली से पढ़ाई की और लंदन में नौकरी भी की। उनके पति गगनदीप भी आईएएस अधिकारी हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिव्या ने पहले 2012 में आईपीएस के रूप में चयन पाया था लेकिन फिर दोबारा प्रयास कर 2013 में आईएएस बनीं और यूपी कैडर मिला। दिव्या मित्तल अपनी ईमानदारी और निष्पक्षता के लिए लगातार चर्चा में रहती हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Crime

10 साल पहले हुई थी ACMO की मौत, अब उसी कमरे में 22 लाख नोट मिलने से हड़कंप...

Gorakhpur

महिला सिपाही की शिकायत से मचा हड़कंप, इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Trains in Sawan

सावन में सफर पर ब्रेक! इस रूट की कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर देख लें ये पूरी लिस्ट 

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India