Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक असामान्य प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें दो शादीशुदा महिलाओं ने मंदिर में एक-दूसरे से शादी करके अपनी जिंदगी को नया मोड़ दिया है। यह कहानी एक दर्दनाक शुरुआत से हुई, लेकिन समय के साथ दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। इन महिलाओं ने बताया कि उनके पति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। एक महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और उसे रोज पीटता था, जिसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। दूसरी महिला ने बताया कि उसका पति भी शराब पीता था और हमेशा बिना कारण शक करता था, जिससे वह उसे छोड़ने पर मजबूर हुई है।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
यहां से दोनों महिलाओं की मुलाकात हुई, और इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती शुरू हुई। छह साल तक ये दोनों महिलाएं एक-दूसरे से संपर्क में रहीं, अपनी दुखों को साझा किया और धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में खो गईं। वे छिप-छिपकर मिलती रही और एक-दूसरे से हमेशा साथ रहने की कसमें खातीं।
बता दें, कि 23 जनवरी को दोनों महिलाएं गोरखपुर से देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सिंदूर भरकर शादी की। उन्होंने कहा कि अब वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगी और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। हालांकि उनके पास अपना घर नहीं है, वे किराए पर घर लेकर नई शुरुआत करेंगी।

























