Friday, November 6, 2026 5:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » D L Test System: अब जुगाड़ नहीं, सही ड्राइविंग स्किल जरूरी, ऑटोमेटिक ट्रैक पर देना होगा टेस्ट तभी बनेगा परमानेंट डीएल

D L Test System: अब जुगाड़ नहीं, सही ड्राइविंग स्किल जरूरी, ऑटोमेटिक ट्रैक पर देना होगा टेस्ट तभी बनेगा परमानेंट डीएल

लखनऊ में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब ऑटोमेटिक ट्रैक पर सख्त टेस्ट देना होगा। सेंसर और कैमरे से निगरानी होगी। मकसद सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क हादसों को कम करना है।

by SYED BUSHRA
18/12/2025
Driving License Test System

Driving License Test System Changed in Lucknow: अगर आप यह सोचते हैं कि गाड़ी चलानी आती है, तो अब सिर्फ इसी भरोसे पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (DL) नहीं बनेगा। लखनऊ में अब परमानेंट डीएल के लिए ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में तय मानकों के अनुसार टेस्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां आवेदक को एट ट्रैक यानी आठ के आकार वाले ट्रैक को तय समय में पूरा करना होगा। बाइक और कार के लिए 3.25 मिनट का समय तय किया गया है। जरा सी गलती हुई तो सेंसर बीप करेगा और कैमरे में रिकॉर्ड होने पर आवेदक फेल मान लिया जाएगा।

इस केंद्र का मकसद लोगों को बेहतर और जिम्मेदार ड्राइवर बनाना है, ताकि सड़क हादसों की संख्या कम हो सके। यहां ड्राइविंग सीखने और रोड साइन व ट्रैफिक नियमों की जानकारी लेने की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

अब घर बैठे परमानेंट डीएल बनवाना आसान नहीं

जो लोग घर बैठे लर्नर लाइसेंस बनवाकर जुगाड़ से परमानेंट डीएल लेने की सोचते थे, उनके लिए यह खबर अहम है। नए साल से परमानेंट डीएल के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वाले आवेदकों को पहले ट्रांसपोर्ट नगर या देवा रोड स्थित एआरटीओ ऑफिस जाना होगा। यहां आवेदन की जांच और बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RELATED NEWS

No Content Available

इसके बाद आवेदक को उदेत खेड़ा मौंदा स्थित ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर जाना होगा, जो केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार बनाया गया है। यह केंद्र ट्रांसपोर्ट नगर से करीब 12 किलोमीटर और कानपुर रोड किसान पथ से लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

सिम्युलेटर से शुरू होगी ड्राइविंग परीक्षा

सेंटर पहुंचने पर आवेदक को टोकन काउंटर पर बुकिंग स्लाट का प्रिंट देना होगा। यहां फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। कार या ट्रक का डीएल चाहने वाले आवेदकों को पहले सिम्युलेटर पर करीब पांच मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सिम्युलेटर बिल्कुल वीडियो गेम जैसा है, लेकिन इसमें सिखाया जाता है कि सही स्पीड कैसे रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन कैसे करें।

सिम्युलेटर में सफल होने के बाद आवेदक को असली ऑटोमेटिक ट्रैक पर भेजा जाएगा।

सेंसर और कैमरे करेंगे हर गलती रिकॉर्ड

दो पहिया, चार पहिया और ट्रक के लिए अलग-अलग ट्रैक बनाए गए हैं। कार के लिए पैरलल पार्किंग, चढ़ाई (ग्रेडिएंट) और रिवर्स करने के लिए 45-45 सेकंड का समय मिलेगा। ट्रक के लिए पैरलल पार्किंग में 60 सेकंड, ग्रेडिएंट में 45 सेकंड और रिवर्स में 75 सेकंड तय हैं। पूरे ट्रैक पर सेंसर और ऊंचाई पर कैमरे लगे हैं। गलती होते ही बीप बजेगा और रिकॉर्डिंग के आधार पर फैसला होगा। गलती करने पर डीएल नहीं बनेगा।

प्रदूषण कम करने के लिए हरियाली पर जोर

केंद्र में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कोनोकार्पस जैसे सदाबहार पेड़ लगाए गए हैं, जो धूल और प्रदूषकों को सोखने में मदद करते हैं। इससे वातावरण भी हरा-भरा रहेगा।

मैनुअल टेस्ट की जगह अब आधुनिक सिस्टम

अब तक ट्रांसपोर्ट नगर और देवा रोड पर मैनुअल टेस्ट होता था, जिसमें लापरवाही की शिकायतें मिलती थीं। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार, इस नए सेंटर में टेस्ट के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। हालांकि, सड़क नियमों की पढ़ाई के लिए तय शुल्क देकर कोर्स किया जा सकता है, जिससे टेस्ट पास करना आसान होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
VBG Ram G Bill passed in Lok Sabha

VBG Ram G,विधेयक भरी हंगामे के बीच लोकसभा से हुआ पास किसने लगाया कांग्रेस पर फंड के दुरुपयोग का आरोप

UP SIR Yogi Govt

योगी सरकार का बड़ा धमाका: 2026 में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां और संस्कृति विश्वविद्यालय का नया कलेवर

अवॉर्ड फंक्शन में क्यों असहज हो गईं अंगूरी भाभी? ‘धुरंधर’ एक्टर के साथ फोटो सेशन का वीडियो बना चर्चा का विषय

अवॉर्ड फंक्शन में क्यों असहज हो गईं अंगूरी भाभी? ‘धुरंधर’ एक्टर के साथ फोटो सेशन का वीडियो बना चर्चा का विषय

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

Jaiswal Century : यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक, खराब फॉर्म को पीछे छोड़ कीवी गेंदबाजों की लगाई क्लास

November 3, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India