Monday, November 16, 2026 11:06 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Fake IAS arrest: खुद को IAS बताकर रचा बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा होते हुए भी कई युवतियों को फंसाया, करोड़ों की करी ठगी

Fake IAS arrest: खुद को IAS बताकर रचा बड़ा फर्जीवाड़ा, शादीशुदा होते हुए भी कई युवतियों को फंसाया, करोड़ों की करी ठगी

गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला ललित किशोर गिरफ्तार हुआ। आरोपी ने करोड़ों की ठगी की, फर्जी दस्तावेज और AI टूल्स का इस्तेमाल किया। निजी जिंदगी में भी कई युवतियों को धोखे में रखा।

by SYED BUSHRA
13/12/2025

Fake IAS Arrested in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को ठगा और निजी जिंदगी में भी कई युवतियों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी का नाम ललित किशोर कुमार उर्फ गौरव कुमार सिंह है। उसे गुलहरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद चार युवतियों के साथ संबंध में था और इनमें से तीन युवतियां गर्भवती हो गईं। वहीं, ठगी के मामलों में उसने एक पीड़ित से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की थी।

जाली पहचान और फर्जी दस्तावेजों का खेल

ललित किशोर बिहार के सितामढ़ी जिले का रहने वाला है। वह खुद को IAS अधिकारी गौरव सिंह बताता था। लोगों पर रौब जमाने के लिए उसने फर्जी आईडी कार्ड, नेम प्लेट और सरकारी कागजात बनवा रखे थे। वह टेंडर दिलाने, जमीन-मकान खरीदवाने और सरकारी काम कराने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता था।

RELATED NEWS

No Content Available

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह हर महीने करीब पांच लाख रुपये केवल अपने रुतबे और दिखावे पर खर्च करता था।

AI टूल्स से लोगों को करता था गुमराह

पुलिस ने आरोपी के साथ उसके दो सहयोगियों अभिषेक कुमार और परमानंद गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है। ये लोग AI टूल्स और फर्जी दस्तावेजों की मदद से पीड़ितों को यह दिखाते थे कि उनका काम हो गया है। बदले में नकद पैसे, गहने और महंगे गिफ्ट लिए जाते थे। इन नकली कागजात को देखकर लोग भरोसा कर लेते थे कि सामने वाला सच में बड़ा अधिकारी है।

चार गर्लफ्रेंड और फिल्मी अंदाज की जिंदगी

आरोपी की निजी जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं थी। शादीशुदा होने के बावजूद उसने उत्तर प्रदेश में चार गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। पुलिस के मुताबिक, उसने IAS प्रोटोकॉल दिखाने के लिए किराए की गाड़ियां, स्टाफ और सुरक्षा जैसे इंतजाम किए थे। इस शान-शौकत पर वह हर महीने करीब चार से पांच लाख रुपये खर्च करता था। एक बार भागलपुर दौरे के दौरान जब एक एसडीएम ने उससे रैंक को लेकर सवाल किया, तो गुस्से में उसने अधिकारी को थप्पड़ तक मार दिया।

दो करोड़ की ठगी का खुलासा कैसे हुआ

यह पूरा मामला एक पीड़ित की शिकायत के बाद सामने आया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने टेंडर दिलाने का झांसा देकर करीब दो करोड़ रुपये ले लिए। जब पैसे वापस मांगे गए, तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी के पैसों से उन्होंने कई जगह संपत्तियां खरीदी थीं।

पुलिस का बयान

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

Constable Suicide: यूपी में एक और कांस्टेबल ने की आत्महत्या, लखनऊ में फांसी लगाकर दी जान, दो महीने बाद होनी थी शादी

Realme Narzo 90 और 90X के लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें, जानिए सब कुछ!

Realme Narzo 90 और 90X के लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें, जानिए सब कुछ!

Ghaziabad news: राशन व्यवस्था होगी मजबूत,ग्रामीण इलाकों में पारदर्शी और सुरक्षित राशन वितरण के लिए 76 अन्नपूर्णा भवनों को मिली मंजूरी

Ghaziabad news: राशन व्यवस्था होगी मजबूत,ग्रामीण इलाकों में पारदर्शी और सुरक्षित राशन वितरण के लिए 76 अन्नपूर्णा भवनों को मिली मंजूरी

POPULAR POST

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

Spy Scandal : Nvidia CEO के किस रिश्ते ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता? ट्रंप के फैसले पर क्यों उठे सवाल

November 11, 2026
Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

Fearless Cricket :पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बने भारत पर गौतम गंभीर हुए फिदा, किस बात ने जीता दिल?

November 15, 2026
Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

Census 2027: अब घर बैठे दर्ज कर सकेंगे अपने परिवार की जानकारी,जानिए कब से शुरू होगी स्व-गणना की प्रक्रिया

November 9, 2026
Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

Chhath Puja 2026: मुंबई में कहाँ पर नहीं कर सकेंगे छठ पूजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों लगाया प्रतिबन्ध

November 9, 2026
Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

Wedding Invite : रिंकू सिंह की शादी का न्योता लेकर CM योगी के पास पहुंचा परिवार, कब प्रिया सरोज संग लेंगे सात फेरे

November 13, 2026
daily Horoscope

Horoscope Today : मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?आईए जानते हैं 12 राशियो का आज का राशिफल

November 13, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India