Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Fake IAS Saurabh Tripathi के काफिले में लग्जरी गाड़ियों की भरमार: लैंड रोवर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज की कीमतें चौंकाने वाली

Fake IAS Saurabh Tripathi के काफिले में लग्जरी गाड़ियों की भरमार: लैंड रोवर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज की कीमतें चौंकाने वाली

फर्जी IAS सौरभ त्रिपाठी का खुलासा चौंकाने वाला है। पुलिस जांच में उसके पास 6 लग्जरी गाड़ियां मिलीं, जिनमें लैंड रोवर, फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज शामिल हैं। फर्जी पास, वीआईपी प्रोटोकॉल और सरकारी दस्तावेज भी बरामद हुए।

by Mayank Yadav
04/09/2025
Fake IAS Saurabh Tripathi

Fake IAS Saurabh Tripathi: राजधानी लखनऊ में फर्जी IAS अफसर सौरभ त्रिपाठी का खुलासा पुलिस के लिए किसी बड़े ऑपरेशन से कम नहीं रहा। नोएडा निवासी सौरभ ने कई सालों तक अफसर बनकर लोगों को गुमराह किया और सरकारी रसूख का खुला खेल खेला। पुलिस जांच में सामने आया कि उसके पास 6 लग्जरी गाड़ियों का काफिला था, जिसमें लैंड रोवर डिफेंडर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज और इनोवा जैसी गाड़ियां शामिल थीं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है। ड्राइवर, नीली बत्ती, फर्जी पास और वीआईपी प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके सौरभ खुद को बड़ा अफसर साबित करता था। लेकिन एक गलती ने उसकी पूरी चालबाजी का पर्दाफाश कर दिया।

फर्जी IAS सौरभ त्रिपाठी के काफिले में फॉरच्यूनर, डिफेंडर, जैसी महंगी महंगी गाड़ियों शामिल है

फर्जी अधिकारियों के सहारे यूपी में रामराज स्थापित करने के लिए योगी जी का धन्यवाद pic.twitter.com/pFfUcz33fn

— Surya Samajwadi (@surya_samajwadi) September 4, 2025

करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का काफिला

लखनऊ पुलिस के अनुसार, Fake IAS Saurabh Tripathi के काफिले में कुल छह लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। इनमें लैंड रोवर डिफेंडर, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज और इनोवा क्रिस्टा जैसी गाड़ियां थीं। लैंड रोवर डिफेंडर की शुरुआती कीमत 97 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरियंट में 2.79 करोड़ रुपये तक जाती है। वहीं, टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 36 लाख रुपये से शुरू होकर 52 लाख रुपये तक है। पुलिस को शक है कि उसने इन गाड़ियों को खरीदने के लिए फर्जीवाड़ा, उधारी और धोखाधड़ी का सहारा लिया। फिलहाल इन गाड़ियों की खरीद-फरोख्त की पूरी जांच की जा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

मर्सिडीज और इनोवा क्रिस्टा भी शामिल

Fake IAS Saurabh Tripathi की लग्जरी लाइफस्टाइल यहीं खत्म नहीं होती। उसके पास मर्सिडीज भी थी, जिसकी शुरुआती कीमत 33.44 लाख रुपये से शुरू होकर 1.90 करोड़ रुपये तक जाती है। वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत 19.99 लाख रुपये से 27.18 लाख रुपये तक है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस फर्जी IAS ने इतनी महंगी गाड़ियां खरीदने के लिए कहां-कहां से पैसे का इंतजाम किया और किन-किन लोगों से संपर्क साधा।

फर्जी पास, वीआईपी प्रोटोकॉल और सरकारी बैठकों में दखल

पुलिस की तलाशी में गाड़ियों से फर्जी सरकारी पास, वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े दस्तावेज और अन्य संवेदनशील सामान बरामद हुए। सौरभ कई बार सरकारी कार्यक्रमों में आईएएस बनकर शामिल होता था। यहां तक कि वह कई विभागीय बैठकों में भी हिस्सा लेता और अफसरों पर दबाव डालकर फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश करता। उसकी दबंगई के चलते कई अधिकारी भी चुप्पी साध लेते थे।

सोशल मीडिया पर भी रचा मायाजाल

Fake IAS Saurabh Tripathi ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नकली पहचान बनाई थी। उसने इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर @Saurabh_IAAS नाम से अकाउंट बनाया, जिसमें अपने बायो में खुद को “IAS, Uttar Pradesh Government” लिखा था। अकाउंट पर उसने सरकारी बैठकों, यात्राओं और कार्यक्रमों की तस्वीरें अपलोड की थीं। फिलहाल पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगालना शुरू कर दिया है ताकि पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों से संपर्क में था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

UP में निर्यात बढ़ाने के लिए विदेशों में प्रचार-प्रसार कराएगी योगी सरकार, नई नीति लागू

Related Posts

No Content Available
Next Post
RaeBareli

RaeBareli में लापरवाह अफसरों पर गाज: 2 पंचायत सचिव निलंबित, 11 को प्रतिकूल प्रविष्टि, 26 का रोका वेतन

कौन हैं केतकी सिंह, जिन्होंने आंख फोड़ने की दी धमकी, बेटी भी गरजी, ‘आप लोगों को बीच से फाड़ देंगी मेरी मम्मी’

कौन हैं केतकी सिंह, जिन्होंने आंख फोड़ने की दी धमकी, बेटी भी गरजी, ‘आप लोगों को बीच से फाड़ देंगी मेरी मम्मी’

Yamuna water level rising in Delhi

Yamuna Water Level Rising: राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ा,दिल्ली सचिवालय के पास तक पहुंचा पानी

POPULAR POST

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India