Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » पवन सिंह के चक्कर में टूटे सिर और कुर्सियां! गोरखपुर महोत्सव में आधी रात को तांडव।

पवन सिंह के चक्कर में टूटे सिर और कुर्सियां! गोरखपुर महोत्सव में आधी रात को तांडव।

गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ। अभिनेता के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान बेकाबू हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई कुर्सियां टूटीं और भगदड़ मची।

by Mayank Yadav
13/01/2026
Gorakhpur Mahotsav

RELATED NEWS

No Content Available

Gorakhpur Mahotsav 2026 Bhojpuri Night Ruckus: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित ‘गोरखपुर महोत्सव 2026’ के दूसरे दिन सोमवार की रात चंपा देवी पार्क में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता पवन सिंह के लाइव शो के दौरान दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति उस वक्त बिगड़ गई जब मध्य रात्रि के करीब मंच पर पवन सिंह का जन्मदिन मनाने का ऐलान किया गया। अपने पसंदीदा कलाकार के करीब पहुंचने की होड़ में उत्साहित युवाओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मंच की ओर बढ़ने लगे। भीड़ को अनियंत्रित होता देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। इस भगदड़ में दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और कई दर्शकों को मामूली चोटें भी आईं।

गोरखपुर महोत्सव के भोजपुरी नाइट्स कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू होने पर हुआ लाठी चार्ज और बैकग्राउंड से सांसद रवि किशन का गाना "बार बार दिन ये आए" … हुआ वायरल… pic.twitter.com/moCeNxNZXy

— गोरखपुर संवाद GN News (@Sanvad_JaGo) January 13, 2026

सितारों की मौजूदगी और भारी उत्साह

11 जनवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन ‘भोजपुरी नाइट’ का आयोजन किया गया था। मंच पर पवन सिंह के साथ स्थानीय सांसद और अभिनेता रवि किशन भी मौजूद थे। रात 10 बजे के बाद जैसे ही पवन सिंह ने अपनी प्रस्तुति शुरू की, पार्क में मौजूद हजारों की भीड़ झूम उठी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, लेकिन दर्शकों की भारी तादाद और उनके उत्साह के आगे व्यवस्थाएं छोटी पड़ने लगीं।

बर्थडे केक और बेकाबू हालात

हंगामे की शुरुआत रात करीब 12 बजे हुई जब पवन सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए मंच पर केक लाया गया। रवि किशन ने जब पवन सिंह के लिए जन्मदिन का गीत गाना शुरू किया, तो सामने मौजूद भीड़ बैरिकेडिंग फांदकर आगे आने लगी। युवाओं का हुजूम सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच के बिल्कुल करीब पहुंच गया। Gorakhpur Mahotsav पुलिस और कलाकारों द्वारा बार-बार शांत रहने की अपील का कोई असर नहीं हुआ।

पुलिस की कार्रवाई और समापन

बढ़ते बवाल को देखते हुए Gorakhpur Mahotsav पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। लाठीचार्ज होते ही पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए कुर्सियां फेंक कर भागने लगे, जिससे पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। महिलाओं और बच्चों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः माहौल खराब होता देख प्रशासन ने समय से पहले ही कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी, जिसके बाद धीरे-धीरे दर्शक वहां से हटे।

आज महोत्सव का अंतिम दिन है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है और रात में बॉलीवुड गायक बादशाह की प्रस्तुति प्रस्तावित है। प्रशासन अब अंतिम दिन की सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क नजर आ रहा है।

‘बुद्ध’ का भी, ‘युद्ध’ का भी: Devkinandan Thakur बोले—हिंदू कभी लड़ना नहीं चाहता, पर अब चुप भी नहीं रहेगा!

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

LDA

LDA Alert: चूक गए तो पछताएंगे! अनंत नगर प्लॉट योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

PN Pathak

यूपी भाजपा में 'ब्राह्मण विद्रोह'? पीएन पाठक का सीधा वार- अब सहेंगे नहीं, अन्याय का करेंगे प्रतिकार!

POPULAR POST

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India