Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Gorakhpur–Panipat Greenfield Expressway :यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी,पहले चरण का काम शुरू,

Gorakhpur–Panipat Greenfield Expressway :यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी,पहले चरण का काम शुरू,

गोरखपुर-पानीपत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पहले चरण को मंजूरी मिल गई है। 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा होगा और विकास, निवेश व आवागमन को गति देगा।

by SYED BUSHRA
27/12/2025
Gorakhpur Panipat Expressway

Gorakhpur–Panipat Greenfield Expressway:पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच सफर अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। गोरखपुर से पानीपत तक बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पहले चरण की मंजूरी मिल चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जमीन अधिग्रहण का काम भी तेज कर दिया गया है।
करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इसके बनने से न सिर्फ दूरी कम होगी, बल्कि सफर का समय भी काफी घट जाएगा। सरकार और एनएचएआई इसे क्षेत्रीय विकास के लिए एक अहम परियोजना मान रहे हैं।

एक्सप्रेसवे दो चरणों मे बनेगा

एनएचएआई ने इस एक्सप्रेसवे को दो चरणों में बनाने का फैसला किया है। पहले चरण में हरियाणा के पानीपत से लेकर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायन तक लगभग 425 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस हिस्से के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

दूसरे चरण में पुवायन से गोरखपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। इस चरण के लिए सड़क का अलाइनमेंट पहले ही तय कर लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जमीन अधिग्रहण का काम आगे बढ़ेगा।
यह एक्सप्रेसवे एक हजार से ज्यादा गांवों से होकर गुजरेगा। जैसे ही इसका अलाइनमेंट सामने आया है, इन इलाकों में जमीन के दाम तेजी से बढ़ने लगे हैं। स्थानीय लोग इसे रोजगार, व्यापार और विकास के नए अवसर के रूप में देख रहे हैं।

RELATED NEWS

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

July 28, 2026
Gorakhpur Panipat Expressway

Gorakhpur Panipat Expressway को हरी झंडी, 133 गांवों की लिस्ट जारी—देखें क्या आपका गांव भी है शामिल?

December 24, 2025

कितने लेन का होगा एक्सप्रेसवे

अधिकारियों के अनुसार, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे 4 से 6 लेन का होगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसे 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है। यह पूरी तरह ग्रीनफील्ड और एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिससे यात्रा सुरक्षित, तेज और बिना रुकावट के हो सकेगी। एनएचएआई का लक्ष्य है कि इस परियोजना को चार साल में पूरा कर लिया जाए।
यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को सीधे जोड़ेगा। इसका रूट पानीपत से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बरेली, रामपुर, बदायूं होते हुए शाहजहांपुर पहुंचेगा। इसके बाद हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर से होते हुए गोरखपुर तक जाएगा।

भारतमाला परियोजना का अहम हिस्सा

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना का अहम हिस्सा है। भविष्य में यही कॉरिडोर गोरखपुर से कोलकाता और सिलीगुड़ी तक जोड़ा जाएगा। इसके बनने से उद्योग, कृषि, व्यापार और निवेश को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इसे उत्तर भारत के विकास का नया ग्रोथ कॉरिडोर माना जा रहा है।

Related Posts

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

July 28, 2026
Gorakhpur Panipat Expressway

Gorakhpur Panipat Expressway को हरी झंडी, 133 गांवों की लिस्ट जारी—देखें क्या आपका गांव भी है शामिल?

December 24, 2025
Gorakhpur Panipat Expressway

गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे: पूर्वी यूपी से हरियाणा तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का नया दौर

November 26, 2025
Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का सफर कितने घंटे में होगा तय

Ganga Expressway Update: गंगा एक्सप्रेसवे का काम अंतिम चरण में, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का सफर कितने घंटे में होगा तय

November 26, 2025
Next Post
Kukrail Night Safari Tourism

Kukrail Forest: राजधानी में ले प्रकृति का आनंद, नाइट सफारी के साथ ईको टूरिज्म, लखनऊ को मिली नई पहचान

UP Weaver

किसान सम्मान निधि की तर्ज पर यूपी के बुनकरों को मिलेगी सौगात, घर-घर सर्वे शुरू

UP voter list

SIR का तगड़ा झटका! अखिलेश यादव बोले- अपने ही बिछाए जाल में फंसी बीजेपी, कटे 90% वोट!

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India