Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Partapgarh Murder Case:किस गांव में हुई दर्दनाक वारदात,मजदूर की हत्या से मचा हड़कंप जमीन विवाद में किसपर लगे आरोप

Partapgarh Murder Case:किस गांव में हुई दर्दनाक वारदात,मजदूर की हत्या से मचा हड़कंप जमीन विवाद में किसपर लगे आरोप

प्रतापगढ़ के गुंगवाछ गांव में 60 वर्षीय मजदूर निर्मल कश्यप की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बहन और दामाद पर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
24/10/2025
Gungwakh Pratapgarh murder case

Gungwakh Murder Case:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के गुंगवाछ गांव में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 60 वर्षीय मजदूर निर्मल कश्यप की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

निर्मल कश्यप, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव के रहने वाले थे और मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। गुरुवार की शाम वे गुंगवाछ गांव में अभिषेक शुक्ला के घर मजदूरी करने गए थे। शाम करीब छह बजे जब वे साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत का जाल बिछ चुका था।

तीन हमलावरों ने रास्ता रोककर किया हमला

गुंगवाछ गांव में 220 केवीए बिजली उपकेंद्र के पास तीन युवकों ने निर्मल कश्यप का रास्ता रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुछ ही मिनटों में वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

RELATED NEWS

No Content Available

ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

भाई ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट

मृतक के भाई धर्मराज ने देर रात पुलिस को तहरीर दी, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने पड़ोसी रवि कश्यप और बहन के दामाद हुबलाल उर्फ दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके अलावा बहन सतना, उनकी बेटी शोभा और दूसरी बहन करमइता पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है और रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने पहले दुर्घटना बताने की कोशिश की

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बताने की कोशिश कर रही थी। जब परिवार और ग्रामीणों ने विरोध किया, तब जाकर पुलिस ने हत्या का मामला मानकर तहरीर ली। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जमीन के विवाद में बढ़ा था तनाव

मृतक के परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की बहन शादी के बाद भी मायके में आकर रहने लगी थी। भाइयों ने उसे हिस्सा भी दे दिया था, लेकिन वह और उसका परिवार बार-बार झगड़ा करते थे।

भाई धर्मराज का कहना है कि बहन ने दो दिन पहले धमकी दी थी, “अब जितना जीना है जी लो, उसके बाद सब हमारा होगा।” उनका आरोप है कि बहन का दामाद और अन्य लोग भी अक्सर धमकाने आते थे।

गुंगवाछ गांव फिर सुर्खियों में

गुंगवाछ गांव पहले भी चर्चाओं में रह चुका है। 15 मार्च 2022 को इसी गांव के राजापुर इलाके में भूमि विवाद को लेकर पूर्व प्रधान अमरेश यादव, उनकी पत्नी नइका, संकटा प्रसाद यादव और उनके बेटे हनुमान उर्फ बजरंगी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अब मजदूर निर्मल कश्यप की हत्या ने एक बार फिर इस गांव को सुर्खियों में ला दिया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bhai Dooj 2025 Yamuna Snan

Bhai Dooj 2025: यमुना की लहरें भाई-बहन के निश्चल प्रेम की साक्षी बनीं यमराज और यमुना का एकमात्र मंदिर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

Bihar Election

Bihar Election : ‘अबकी बार NDA और सुशासन सरकार’ बिहार के समस्तीपुर की चुनावी रैली में PM Modi ने भरी हुंकार...

Delhi News

Delhi News : दिल्ली और भोपाल से ISIS से जुड़े 2 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की बन रही थी प्लानिंग

POPULAR POST

UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India