Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » होली के रंग सुरक्षा के संग : DGP Uttar Pradesh का दिशा निर्देश जारी हुड़दंगियों एवं और गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई

होली के रंग सुरक्षा के संग : DGP Uttar Pradesh का दिशा निर्देश जारी हुड़दंगियों एवं और गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख़्त कार्रवाई

यूपी पुलिस ने होली पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, सोशल मीडिया निगरानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनाती, दंगा नियंत्रण की तैयारी और विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे, नई परंपराओं की अनुमति नहीं होगी।

by SYED BUSHRA
12/03/2025
Holi security measures by UP Police

Holi security measures by UP Police उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री प्रशांत कुमार ने होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कई अहम बिंदुओं पर जोर दिया है।

नई परंपराओं पर रहेगी सख्ती,पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर साल जिस तरह से होली मनाई जाती है, उसी परंपरा को बनाए रखा जाएगा, ताकि कोई विवाद न हो।

होलिका दहन स्थलों की निगरानी,हर जिले में होलिका दहन के स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। आयोजकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हो। सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

RELATED NEWS

No Content Available

धर्मगुरुओं और शांति समितियों की बैठक,सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, शांति समितियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट भी शामिल होंगे, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अशांति न फैले।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा,मिश्रित आबादी वाले इलाकों, जुलूस के रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी।

होली और रमज़ान पर विशेष प्रबंधन

इस साल होली और रमज़ान एक ही समय पर पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन ने दोनों त्योहारों को देखते हुए समुचित योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।आयोजकों के साथ पहले ही बैठक कर तय किया जाएगा कि कोई असुविधा न हो और हर कार्यक्रम सुरक्षित माहौल में हो।

सोशल मीडिया पर 24X7 निगरानी

सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई भड़काऊ या झूठी खबर फैलाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टर पार्टी और मॉर्निंग चेकिंग टीम,हर जिले में पोस्टर पार्टी और मॉर्निंग चेकिंग टीम का गठन किया जाएगा। ये टीमें लगातार गश्त करेंगी और त्योहार के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगी।

महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच अभियान,भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे। बीडीएस टीम (बम डिटेक्शन स्क्वॉड) और स्निफर डॉग्स की मदद से नियमित जांच की जाएगी, ताकि किसी भी खतरे को पहले ही टाला जा सके।

पिछली घटनाओं के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था,पुलिस प्रशासन पिछले वर्षों की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों की पहचान करेगा और वहां विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

जोन और सेक्टर में पुलिस तैनाती,संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस व्यवस्था को जोन और सेक्टर में विभाजित किया जाएगा। हर जोन और सेक्टर में पुलिस अधिकारी तैनात किए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे।

दंगा नियंत्रण की तैयारी

दंगा नियंत्रण योजना के तहत पुलिस बल को प्रशिक्षित किया जाएगा। दंगा निरोधक उपकरणों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सही स्थिति में हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किए जा सकें।

उत्तर प्रदेश पुलिस होली को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बनाने के लिए पूरी तरह सतर्क है। हर जिले में सख्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सोशल मीडिया की निगरानी, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा और धर्मगुरुओं के साथ संवाद जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस की कोशिश यही रहेगी कि हर नागरिक होली का आनंद ले,अब बिना किसी डर के। उत्तर प्रदेश पुलिस की सुरक्षा सदैव उनके साथ है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
holi gujiya

Holi 2025 : बिना खोया की melt-in-mouth गुजिया, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी!

Gold Rate Today

दो दिन बाद सोना-चांदी के भाव में आया उछला, जानें आज का गोल्ड-सिल्वर रेट...

mysterious temples of India

Mysterious temples :अनसुलझे रहस्य जो आज भी अबूझ पहेलियां बने हुए हैं, वैज्ञानिक भी है हैरान

POPULAR POST

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India