Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mathura News: भीषण सड़क हादसे से दहल उठा यमुना एक्सप्रेस-वे, ईको में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत

Mathura News: भीषण सड़क हादसे से दहल उठा यमुना एक्सप्रेस-वे, ईको में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया।

by Vinod
19/07/2025

मथुरा ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ईको के परखच्चे उड़ गए, जिससे उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान के समीप माइल स्टोन 140 पर हुआ। हादसे में इको सवार आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई।जबकि महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई। हादसे में इको सवार धर्मवीर की पत्नी सोनी व पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे और तभी हादसे का शिकार हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईको कार के अंदर सवार लोगों को बाहर निकाला। जिसमें छह की मौत हो चुकी थी। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन ने ईको पर टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार कई फिट ऊपर उठी और सड़क पर जा गिरी। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में बाधा आई।

RELATED NEWS

No Content Available

स्थानीय लोगों ने बताया कि ईको की रफ्तार तेज थी। ओवर टेकिंग के कारण कार अज्ञात वाहन से भिड़ गई। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

Lalitpur News: आखिरकार मार दी गई पति-प्रेमी और बॉयफ्रेंड से बेवफाई करने वाली इंस्ट्रा क्वीन रानी

कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

Bulandshahr News

पति के सामने पत्नी अपने प्रेमी से बनाती थी संबंध, पति ने किया सुसाइड

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India