Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

कौन हैं सीओ ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ियों के दबाए पैर, जिस पर अखिलेश यादव ने खड़े किए सवाल

सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने एक शिविर में शिवभक्तों की सेवा की। उन्होंने महिला कांवडियों के पैर दबाए और उनका हाल जाना।

by Vinod
19/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक वीडियो कुछ माह पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जांबाज अफसर हाथ में गदा लेकर बम-बम भोले के जयकारे लगा रहा था। जिस पर जमकर सियासत भी हुई, लेकिन सीएम योगी का सिंघम नहीं डरा और निडर होकर मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा-अराधना की। कुछ ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना सर्किल सीओ ऋषिका सिंह के सनातनी अवतार ने सनसनी मचा दी। लेडी सिंघम ने ऑन-बान और शान के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया फिर पैर दबाकर पुण्य कमाया।

श्रावण मास जारी है। शिवालय सजे हुए हैं और मंदिरों में सुबह से लेकर देरशाम तक भक्तों की कतारे लगी रहती हैं। बम-बम की गूंज से शहर-शहर, गांव-गांव सराबोर हैं। शिव भक्त भी श्रद्धा भाव से जलाभिषेक के लिए रोमांचित और उत्साहित हैं। कांवड़ियों का जत्था बाबा के जलाभिषेक के लिए निकल पड़ा है। भक्तों के मन में जहां एक और उमंग आनंद और उत्साह है, तो वहीं मेघ भी महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। यूपी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कांवड़िए के रूकने और भोजन समेत अन्य व्यवस्थाएं की हुई हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सफल ढंग से संपन्न कराने के साथ-साथ पुलिस शिवभक्तों की सेवा में भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में सीओ फुगाना ऋषिका सिंह ने भी एक शिविर में शिवभक्तों की सेवा की। उन्होंने महिला कांवडियों के पैर दबाए और उनका हाल जाना।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिला कांवड़ियों के पैर दबा रही हैं। साथ ही अन्य कांवड़ियों से भी उनका कुशलक्षेम पूछ रही हैं। सीओ का कहना है कि शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार शिवभक्तों को सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस उनकी सेवा भी कर रही हैं। सीओ ने कहा कि वर्दी के अंदर भी इंसान होते हैं। हम भी शिवभक्त हैं। महादेव की भक्ति के साथ भक्तों की सुरक्षा की गारंटी भी हम हैं। सीओ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर सियासत शुरू हो गई। खुद सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से फेसबुक पर कांवडियों के पैर दबाते हुए वीडियो को शेयर किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी भरे अंदाज में तंस कसा और लिखा है कि सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है।

RELATED NEWS

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026

जिसके बाद बीजेपी के नेता अखिलेश यादव पर हमलावर हो गए। बीजेपी के नेताओं का कहना है कि सपा और कांग्रेस सनातनी विरोधी है। ये लोग हिन्दू विरोधी हैं। जब इनकी यूपी में सरकार थी कि तब एक ही धर्म के जुलूस निकलते थे। कांवड़ यात्रा पर उपद्रवी व्यवधान डालते थे। अखिलेश की पुलिस कावंड़ियों की सुरक्षा के बजाए उपद्रवियों की मदद करती थी। एक बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब से सीएम योगी की सरकार बनी, तब से सनातन की जय-जयकार हो रही है। सीओ की भक्ति सराहनीय। लेडी सीओ का सनातनी रूप देख सीना चौड़ा हो गया। अखिलेश जी आप ऐसे ही लगे रहें। 2027 में जनता इसका जवाब देगी। सूबे की जनता आपकी साइकिल को पंक्चर करके रहेगी और महाराज जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएगी।

सीओ ऋषिका सिंह की वर्तमान में तैनाती मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना सर्किल में हैं। सूबे की राजधानी लखनऊ की निवासी ऋषिका सिंह ने अपने दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयासों से पीपीएस अधिकारी का पद हासिल किया है। 1993 में जन्मी ऋषिका सिंह साल 2022 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं। मुरादाबाद में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ऋषिका की यह पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में हुई है। ऋषिका सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा (12वीं तक) लखनऊ से ही पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया और दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। ऋषिका के अनुसार, उनका प्रारंभिक लक्ष्य एमबीए करना था, जिसके लिए उन्होंने सीएटी की तैयारी भी शुरू की लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा। फिर उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया और सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं।

 

Related Posts

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

September 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

September 8, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

August 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

August 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

August 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

August 20, 2026
OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

August 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

August 13, 2026
Next Post
Bulandshahr News

पति के सामने पत्नी अपने प्रेमी से बनाती थी संबंध, पति ने किया सुसाइड

महिलाओं की लाठी देख सकते में आए यूपी के मंत्री एके शर्मा, फिर शोले फिल्म का जिक्र कर मचा दिया तहलका

महिलाओं की लाठी देख सकते में आए यूपी के मंत्री एके शर्मा, फिर शोले फिल्म का जिक्र कर मचा दिया तहलका

Why do some holidaymakers like to dress to impress?

POPULAR POST

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India