Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » जानिए कैसे लगा प्रगति की ‘Love Story’ पर ‘ग्रहण’, ऐसे पकड़े गए कातिल हसीना की ‘बदमाश कंपनी’ के ‘विलेन’

जानिए कैसे लगा प्रगति की ‘Love Story’ पर ‘ग्रहण’, ऐसे पकड़े गए कातिल हसीना की ‘बदमाश कंपनी’ के ‘विलेन’

औरैया की प्रगति ने कुछ ऐसे रचा पति दिलीप की हत्या का प्लान, पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर्स घायल, पूछताछ में आरोपियों ने उगले हत्याकांड के राज।

by Vinod
29/03/2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। औरैया के दिलीप हत्याकांड के दो शूटर फरार चल रहे थे। सटीक सुचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। जिस पर सुपारी किलर्स ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए शूटर्स में एक का नाम श्यामू यादव है और इसी ने दिलीप के सिर पर गोली मारी थी। अंत में कह सकते हैं कि औरैया के प्रगति की ‘आशिकी’ पर पुलिस ने ग्रहण लगा दिया। और एक-एक कर सभी ‘विलेन’ को सलाखों के पीछे भेजने के साथ ही फांसी के फंदे तक पहुंचने के मिशन में पुलिस जुट गई है।

‘वो’ के चलते पति का करवाया मर्डर

औरया सदर तहसील में सियापुर गांव है। यहां प्रगति अपने माता-पिता के साथ रहती थी। परिवार के प्रगति के तीन बड़े भाई हैं। प्रगति का बड़ा भाई आलोक राजस्थान के भिलवाड़ा में एक कंपनी में नौकरी करता है। दूसरा बड़ा भाई आशुतोष मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। वह भी अपने परिवार के साथ वहां रहता है। तीसरा भाई संतोष है। प्रगति ने गांव से इंटर तक की पढ़ाई की। कोविड काल साल 2020 में प्रगति का पड़ोसी अनुराग से दोस्ती हो गई। दोनों मोबाइल से बात करते और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। अनुराग अक्सर प्रगति के घर आता और महंगे-महंगे गिफ्ट देता। प्यार परवान चढ़ा तो गांव में कानाफूसी का दौर भी शुरू हो गया। पर दोनों बेफ्रिक थे।

फिर प्रगति-अनुराग ने बनाया प्लान

प्रगति के तीसरे नंबर के भाई को दोनों के प्यार की भनक लगी तो उसने अनुराग को फटकार लगाई। पर अनुराग ने पैसे के बल पर उसका मुंह बंद कर दिया। फिर क्या था प्रगति हरहाल में अनुराग से शादी करने पर अड़ गई। अनुराग की माली हालत अच्छी नहीं थे। ऐसे में अनुराग और प्रगति ने एक प्लान बनाया। प्रगति ने अनुराग को बताया कि उसकी बड़ी बहन का देवर है, जिसका नाम दिलीप है। उसके पास बहुत पैसा है। अगर मैं उससे शादी कर लूं तो हम मालामाल हो जाएंगे। प्रगति ने अनुराग को अपने प्लान के बारे में बताया कि शादी के बाद हम दिलीप को मार देंगे। दिलीप की मौत के उसकी सारी धन दौलत मेरी हो जाएगी। फिर हम दोनों शादी कर लेंगे। प्रगति का ये प्लान अनुराग को भा गया। अनुराग ने प्रगति को दिलीप से शादी करने की रजामंदी दे दी।

RELATED NEWS

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

August 16, 2025
Auraiya

जादू-टोने के शक में मां पर चाकू से हमला, औरैया में दिल दहला देने वाली वारदात

June 4, 2025

दिलीप को प्यार के जाल में फंसाया

अपने प्लान के मुताबिक प्रगति बड़ी बहन के ससुराल जाती है। वहां वह दिलीप पर डोरे डालना शुरू कर देती है। दिलीप भी प्रगति पर फिदा हो जाता है। प्रगति और दिलीप की लव स्टोरी का आगाज हो जाता है। दिलीप प्रगति के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है। प्रगति हां कह देती है। फिर क्या था दिलीप अपनी भाभी को प्यार के बारे में जानकारी देता है। दोनों के परिवारवाले शादी को राजी हो जाते हैं। विधि-विधान से दिलीप-प्रगति की शादी होती है। प्रगति विदा होकर अपने ससुराल मैनपुरी चली जाती है। कुछ दिन के बाद प्रगति मायके आती है और अनुराग से मिलकर दिलीप की हत्या की साजिश में जुट जाती है। दोनों होटल जाते हैं और शूटर रामजी से मिलते हैं। दिलीप की हत्या का सौदा दो लाख में होती है। रामजी दिलीप की सुपारी लेकर चला जाता है और अपने मिशन पर जुट जाता है।

फिर ऐसे दिलीप का करते हैं मर्डर

स्ुपारी किलर रामजी अपने दूसरे शूटर श्यामू उर्फ दुर्लभ यादव और शिवम से मिलता है। दोनों को दिलीप की हत्या करने के मिशन में शामिल करता है। अनुराग ने दिलीप को पहचनवाया था। तीनों शूटर्स एक बाइक की व्यवस्था करते हैं। इसके बाद बाइक पर तीनों लोग दिलीप के पास पहुंचे और खेत में पोल लगवाने का झांसा देकर उसे साथ ले जाते हैं। पलिया गांव स्थित पटना नहर पुल के पास गेहूं के खेत में पहुंचने पर उन्होंने दिलीप पर तमंचे के बट से हमला करते हैं। दिलीप भी शूटर्स पर पलटवार करता है। दिलीप तीनों पर भारी पड़ जाता है तो श्यामू तत्काल कट्टा निकाल लेता है। और फिर दिलीप के सिर के पिछले हिस्से पर गोली मार देता है। दिलीप के खेत में गिर जाता है और आरोपी उसे मरा समझ कर बाइक लेकर भाग जाते हैं। कुछ देर के बाद दिलीप की मौत हो जाती है। पहले परिवारवाले दिलीप की मौत हादसा मानकर चल रहे होते हैं।

दोनों शूटर्स के पैर में गोली लग जाती है

पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाती है। रिपोर्ट में खुलासा होता है कि दिलीप की हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू करती है। पुलिस को जानकारी मिलती है कि प्रगति ने अपने प्रेमी के साथ दिलीप की हत्या करवाई है। ऐसे में पुलिस प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग और एक शूटर रामजी को गिरफ्तार कर लेती है। पूछताछ में रामजी पूरे हत्याकांड की गुत्थी खोल देती है। पुलिस तीनों को जेल भेज देती है। जबकि दो शूटर फरार हो जाते हैं। पुलिस को दोनों शूटरों के बारे में जानकारी मिलती है। पुलिस उन्हें घेर लेती है और सरेंडर करने को कहती है। पर वह फायरिंग करने लगते हैं। जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर्स के पैर में गोली लग जाती है। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी सहार लेकर जाती है। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया गया।

दिलीप हत्याकांड मे अनुराग का मामा भी शामिल

पूछताछ में दोनों शूटरों ने अपने नाम चमरौआ निवासी दुर्लभ उर्फ पिंटू उर्फ श्यामू यादव व शिवम यादव बताया। दुर्लभ ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई अनुराग व उसकी प्रेमिका प्रगति ने उसको दो लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का लालच दिया था। इसी में आकर उसने अपने चचेरे भाई शिवम और दोस्त रामजी नागर के साथ मिलकर हत्या की सुपारी ले ली। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिलीप को 10 चोट मिलीं थीं। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी। पिटाई से सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पकड़े गए दोनों घायल शूटरों को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिलीप हत्याकांड मे अनुराग का मामा भी शामिल है। अनुराग का मामा ग्राम प्रधान है। उसी को सुपारी की रकम देनी थी। अनुराग के मामा ने दो शूटर्स को पैसे भी दे दिए थे।

पुलिस प्रधान की तलाश में खाक छान रही

जबकि रामजी को पैसा नहीं मिला था। रामजी को सिर्फ प्रगति ने पांच सौ रूपए दिए थे। हालांकि बाकी रुपये लेने के इंतजार में बैठे शूटर को पुलिस ने अनुराग के घर से दबोच लिया था। जबकि सुपारी के तहत बाकी रकम देने जा रहा चमरौआ प्रधान वहां पहुंचा ही नहीं। शायद उसे शूटर व प्रेमी के पकड़े जाने की भनक लग गई थी। पुलिस प्रधान की तलाश में खाक छान रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शूटर रामजी नागर की गिरफ्तारी के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए। स्वयं रामजी नागर ने पुलिस को एक-एक करके सभी तथ्य बताए हैं।

 

Related Posts

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

Janmashtami 2025: यूपी के इस गांव में है भगवान श्रीकृष्ण की ससुराल, माता रुक्मणी का यहीं से किया था हरण

August 16, 2025
Auraiya

जादू-टोने के शक में मां पर चाकू से हमला, औरैया में दिल दहला देने वाली वारदात

June 4, 2025
कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

March 28, 2025
यूपी के इस नाग मंदिर की रहस्यमयी है कहानी, धर्मस्थल की छत डलवाने वाले भक्त को मिलती है ‘सजा-ए-मौत’

यूपी के इस नाग मंदिर की रहस्यमयी है कहानी, धर्मस्थल की छत डलवाने वाले भक्त को मिलती है ‘सजा-ए-मौत’

December 9, 2024

UP: रेट के दाम कम-ज्यादा को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, खूब चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला

August 16, 2023

औरेया-सभासद प्रत्याशी के साथ मारपीट, ,भाजपा प्रत्याशी मधु पांडे पर लगा आरोप

May 13, 2023

UP Nikay Chunav 2023: मतगणना के दौरान औरैया में बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच जमकर मारपीट

May 13, 2023

Auraiya: दो महीने की प्लानिंग को पुलिस ने 12 घंटे में किया नाकाम, सकुशल बरामद किया 5 साल का मासूम, 4 किडनैपर गिरफ्तार

March 23, 2023

Auraiya: तीन तलाक के साए में जी रही अब भी मुस्लिम महिला, मोदी-योगी से लगाई मदद की गुहार, कहा- ट्रिपल तलाक का सता रहा डर

March 15, 2023

Auraiya: पंचनद के बीहड़ की सब्जियां दे रही सेहत को जीवनदान, कैंसर के इलाज में सहायक है यहां की ये औषधी

October 18, 2022
Next Post
Maulana Tauqeer Raza

मौलाना तौकीर रजा का विवादित बयान, राणा सांगा को बताया गद्दार, सावरकर पर लगाए गंभीर आरोप...

Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

Navratri के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या है सही प्रक्रिया

डबल XL से स्लिम-ट्रिम… ये हीरोइन दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज

डबल XL से स्लिम-ट्रिम... ये हीरोइन दे चुकी हैं सुपरहिट मूवीज, अब छरहरे बदन से लाखों दिलों पर करती हैं राज

POPULAR POST

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India