Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Yogi Cabinet में लगी ‘मुहर’ अब UP में शराब के रेट होंगे कम, देश ही नहीं विदेश में रोड शो के जरिए पहुंचेगा महाकुंभ

Yogi Cabinet में लगी ‘मुहर’ अब UP में शराब के रेट होंगे कम, देश ही नहीं विदेश में रोड शो के जरिए पहुंचेगा महाकुंभ

Yogi Cabinet Meeting: लोकभवन में योगी कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी, यूपी में शराब हो सकती है सत्ती, महाकुंभ के लिए फंड होगा जारी।

by Vinod
02/12/2024

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। Yogi Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पेष किए गए, जिसमें से 22 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसे जीएसटी से बाहर कर वैट के दायरे में लाया गया है। इससे शराब बनाने की लागत कम होगी और ग्राहकों को सस्ती शराब मिल सकेगी। इसके अलावा महाकुंभ के लिए देश के सभी महानगरों और बड़े शहरों के अलावा नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मॉरिशस में भी रोड शो किया जाएगा। मंत्रियों का एक डेलिगेशन भी रोड शो में जाएगा। बुंदेलखंड के लिए भी कई सौगातें कैबिनेट के जरिए मिली।

बैठक में 22 प्रस्ताव पास

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्ताव पास हुए। जिसमें यूपी में शराब सस्ती किए जाने का प्रावधान किया गया है। एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल का को जीएसटी के दायरे से बाहर लाया जाएगा। जिससे शराब के बनने में लागत कम होगी। और शराब ग्राहकों को कम रेट पर मिलेगी। अभी तक जीएसटी की वजह से 50 फीसदी मिलने वाला फायदा 100 फीसदी में बदल जाएगा। एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल अल्कोहल का सबसे शुद्ध रूप है। जिसमें कोई स्वाद या गंध नहीं होती। इसे गन्ने के गुड़, मक्का, राई, गेहूं, जौ और चावल से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल शराब के अलावा ब्यूटी और पर्सनल प्रोडक्ट बनाने में भी किया जाता है।

महाकुंभ को लेकर बड़ा प्रस्ताव पास

इसके अलावा कैबिनेट ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर भी बड़ा प्रस्ताव पास किया। महाकुंभ के देश-प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए रोड-शो करने को मंजूरी दे दी गई। इसके लिए 25 से 30 लाख का खर्च तय किया गया है। इसमें फिक्की और सीआईआई की मदद ली जाएगी। इसके अलावा गृह विभाग ने कुंभ के कामकाज के लिए 220 नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। इस पर 27 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महाकुंभ को लेकर देश के कई शहरों में रोड शो किए जाएंगे। रोड शो का आयोजन विदेशों में भी होगा। रोड शो में यूपी सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।

सौर्य ऊर्जा का बड़ा उत्पादन

कैबिनेट की बैठक के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि ऊर्जा विभाग में बुंदेलखंड में सौर्य ऊर्जा का बड़ा उत्पादन हो रहा है। 4000 मेगावाट से ज्यादा की परियोजना बुंदेलखंड में चल रही है। शहरी प्रोजेक्ट और यूपीनेडा की मदद से 800 मेगावाट का सौर ऊर्जा का पावर प्लांट चित्रकूट में बनाया जा रहा है। 620 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन बनेगी। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तहत बन रहा है। इसे 33 फीसदी केंद्र, 20 फीसदी राज्य सरकार और 47 फीसदी जर्मनी की संस्था केएफडब्ल्यू से लोन लेकर बनाया जाएगा।

एक और विश्वविद्यालय प्रदेश को मिला

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अब हर मंडल में विश्वविद्यालय हो गया है। वर्तमान में यूपी में 171 महाविद्यालय हैं। साथ ही 71 महाविद्यालय नवनिर्मित या निर्माणाधीन हैं। इसमें से 17 संगठक महाविद्यालय के रूप में संचालित थे, जो विश्वविद्यालय से एफिलेटेड थे। अब इन 71 महाविद्यालयों को राजकीय विद्यालय के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। बिजनौर में विवेक महाविद्यालय को प्राइवेट विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। यानी एक और विश्वविद्यालय प्रदेश को मिल गया है। आज टॉप-100 में यूपी के 3 विश्वविद्यालय आ चुके हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, 71 प्राचार्य के पद, 1136 सहायक आचार्य, 639 क्लास-3 और 710 क्लास-4 के पद भी सृजित होंगे।

मेट्रो-कानपुर को मिली सौगात

वित्तमंत्री ने बताया, नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा 17.435 किलोमीटर का नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा। 394 करोड़ केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार देगी। यह परियोजना 2,960 करोड़ रुपए की है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मंत्री परिषद ने कानपुर विकास प्राधिकरण की सीमा में 80 गांव जोड़ने का फैसला लिया है। कानपुर नगर के विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। यह फैसला मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरी क्षेत्रों के विस्तार के लिए 3 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित किया गया।

4164.16 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, 9 विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को भूमि खरीद के लिए 50 फीसदी पैसा दिया जा रहा है। इसके तहत सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, खुर्जा, बांदा और मेरठ विकास प्राधिकरण को 14 योजना में सीड कैपिटल के रूप में 4164.16 करोड़ रुपए देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया बैठक में 22 प्रस्ताव पास हुए, जो सूबे की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में 60 करोड़ का आंकड़ा पार, रूक नहीं रहा प्रयाग में आस्था का सैलाब

February 24, 2025
Next Post
Maharashtra Assembly Election 2024

शरद पवार MVA के साथ कर सकते हैं बड़ा खेला! नारायण राणे के बयान से बढ़ी कांग्रेस-उद्धव की टेंशन

harshit

Perth test match: किस भारतीय खिलाड़ी के पहले टेस्ट का पहला विकेट हो गया सोशल मीडिया पर वायरल

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, देश-विदेश में किए जाएंगे रोड शो, लिया गया ये बड़ा फैसला 

POPULAR POST

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India