Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Pilibhit BJP: पीलीभीत में भाजपा अटकी, नेता दे रहे आत्मदाह की धमकी, वजह कर देगी हैरान

Pilibhit BJP: पीलीभीत में भाजपा अटकी, नेता दे रहे आत्मदाह की धमकी, वजह कर देगी हैरान

पीलीभीत में भाजपा के अंदरूनी संघर्ष ने सियासी हलचल मचा दी है। जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 नेताओं के आवेदन और आत्मदाह की धमकियों के बीच पार्टी में गहरी खींचतान जारी है।

by Mayank Yadav
17/03/2025
Pilibhit

Pilibhit BJP: पीलीभीत में भगवा राजनीति में छोटे-बड़े नेताओं में रस्साकसी की जैसी कहानी मेनका गांधी-वरुण गांधी के समय में सुनी-सुनाई जाती थी, तराई में भाजपा के अंदर वैसा ही शोर फिर उठता देखा जा रहा है। पीलीभीत में पार्टी के अंदर बाहरी नेताओं की बल्ले-बल्ले के आरोप लगाकर पुराने भाजपाई पद की खातिर आत्मदाह की धमकियां तक दे रहे हैं। न्यूज 1 इंडिया से बातचीत में पीलीभीत के एक नेता ने खुलकर अपनी भड़ास निकाली है। पार्टी में तनातनी के हालात कुछ ऐसे हैं कि पूर्व में यहां जिलाध्यक्ष और विधायक समर्थकों में जूतम-पैजार तक होती देखी गई है। पीलीभीत से सांसद राजा साहब के नाम से पहचाने जाने वाले जितिन प्रसाद हैं जो डबल इंजन सरकार में केन्द्र में मंत्रालय संभाल रहे हैं तो पीलीभीत शहर विधायक संजय सिंह गंगवार राज्य में मंत्री की कुर्सी पर विराज रहे हैं।

पूरे रुहेलखंड में Pilibhit ही इकलौता जिला ऐसा है, जहां 100 फीसदी सियासी पदों पर भाजपा का कब्जा है। यहां चार के चार विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, गन्ना सोसाइटी चेयरमैन सब भाजपा के पास हैं, लेकिन सिरमौर नेताओं के बीच आपस में तालमेल का गणित ऐसा गड़बड़ाया हुआ है कि जिलाध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। सांगठनिक परीक्षा में बरेली मंडल के बाकी तीन जिले पास हो गए हैं, लेकिन नेताओं के आपसी खींचतान ने पीलीभीत की गाड़ी अटकाकर रख दी है।

Pilibhit में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रिकार्ड 28 नेताओं ने आवेदन कर रखा है। क्षत्रिय समाज से आने वाले संजीव प्रताप सिंह पीलीभीत भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में अपने दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, ऐसे में इस बार नए चेहरे को अध्यक्ष बनाए जाना है, लेकिन यहां के नेताओं की अपनी-अपनी जिद ने हाईकमान की सिरदर्दी बढ़ा रखी है। पीलीभीत भाजपा के तूफान का अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यहां के नेता अनदेखी के आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकियां तक देते नजर आ रहे हैं। पार्टी में अनदेखी के आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकी दे चुके दलित नेता शरदपाल सिंह ने न्यूज 1 इंडिया के साथ बातचीत में अपनी पीड़ा खुलकर बयां की है।

RELATED NEWS

Pilibhit

शिक्षिका के भागने पर छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, धमकी से आहत होकर छात्रा ने किया सुसाइड

November 21, 2025
Pilibhit

समझौता न करने पर सनकी पति का बदला! पत्नी के अश्लील फोटो किए FACEBOOK पर LIVE!

November 14, 2025

भाजपा के ये वही पूर्व Pilibhit मंडल अध्यक्ष शरद पाल सिंह है, जिन्होंने पिछले पार्टी में निष्ठावान नेताओं की अनदेखी और सपा-बसपा से आए लोगों को पद बांटने के के आरोप लगाकर आत्मदाह की धमकी दी थी। शरदपाल सिंह ने पत्र लिखकर कहा था कि वे 1988 से पूरी ईमानदारी और वफादारी से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें आज तक कोई अच्छा पद नहीं दिया गया। जबकि दूसरी पार्टियों से आए हुए लोगों को अच्छे पदों पर बिठाने का काम किया गया। जल्द ही उनको सम्मानजनक ओहदा नहीं मिला तो वह लखनऊ में विधानसभी के सामने आत्मदाह कर लेंगे। शरद पाल की धमकी ने पीलीभीत भाजपा में भूचाल ला दिया था। उस समय सीनियर नेताओं ने घर जाकर जल्द ही प्रमोशन का भरोसा दिया था और जैसे-तैसे उनको मना लिया था, लेकिन इस एपिसोड से पीलीभीत की भाजपाई कहानी को बखूबी समझा जा सकता है।

यहां पढ़ें: UP govt education support: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना… 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Pilibhit में भाजपाइयों की रार-तकरार जूतम-पैजार के रूप में भी पहले सामने आ चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले पीलीभीत में एक विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसके वीडियो विपक्षी दलों ने जमकर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे।

पीलीभीत के भाजपाइयों को उम्मीद थी कि जल्द ही नया जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी संगठन में भागीदारी का मौका जल्द मिलेगा, लेकिन सांसद, विधायक की खींचतान ने नेताओं का वह खेल भी बिगाड़ दिया है। पीलीभीत की जनता लंबे समय से आंख मूंदकर भाजपा पर भरोसा करती आ रही है। सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सभी पदों पर भाजपा का कब्जा है। केन्द्र और राज्य सरकार में पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद और विधायक संजय गंगवार के रूप में हिस्सेदारी भी मिली हुई है, इसके बाद भी तराई के इस अभेद्य भगवा गढ़ में भाजपाई कैंप की लय-ताल बिगड़ी नजर आ रही है।

Pilibhit की जनता और कार्यकर्ताओं की पीड़ा का आंकलन सिर्फ इस बात से भी समझा जा सकता है कि जितिन प्रसाद को यहां से सांसद-मंत्री बने एक साल समय होने जा रहा है, लेकिन वह अभी तक पब्लिक से मेल-मुलाकात को अपना एक अदद कार्यालय तक नहीं खोल सके हैं।

Pilibhit में मौजूदा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह क्षत्रिय समाज से आते हैं। दो कार्यकाल पूरा होने की वजह से इस बार वह अध्यक्ष की दौड़ नही हैं। नया जिलाध्यक्ष अगड़ा होगा या पिछड़ा-दलित, इसे लेकर भाजपाई कैंप में जोरदार बहस चल रही है। पीलीभीत में भाजपा जिलाध्क्ष पद के लिए जिन 28 नेताओं ने आवेदन कर रखा है, उनमें हर वर्ग-तबके के चेहरों के साथ तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बरेली मंडल के बाकी तीन जिले बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं में जिलाध्यक्षों का ऐलान हो चुका है, लेकिन नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाने की वजह से हाईकमान को पीलीभीत में भाजपा जिलाध्यक्ष का ऐलान होल्ड पर रखना पड़ा है। देखना ये है कि रुहेलखंड के सबसे बड़े भगवा गढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा अपने नेताओं की बेपटरी कहानी को कैसे पटरी पर लाती है ?

Related Posts

Pilibhit

शिक्षिका के भागने पर छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, धमकी से आहत होकर छात्रा ने किया सुसाइड

November 21, 2025
Pilibhit

समझौता न करने पर सनकी पति का बदला! पत्नी के अश्लील फोटो किए FACEBOOK पर LIVE!

November 14, 2025
Pilibhit

VHP नेता की गिरफ्तारी के बाद ADM ऋतु पूनिया का रातों-रात ट्रांसफर: विवादों में घिरीं ‘लेडी सिंघम’

November 13, 2025
Pilibhit

हे बाघ बाबा! अजगर खाया, पेट बिगड़ा… फिर खाने लगे घास – जंगल में वायरल हुआ ‘घासू बाघ’!

April 18, 2025
Pilibhit

Pilibhit News: खालिस्तानियों के समर्थन में सिख युवक का सोशल मीडिया पोस्ट, केस दर्ज

December 29, 2024
UP के इस ‘सुपरकॉप’ IPS ने अपने ‘स्पेशल 10’ के साथ Terrorist मन्नू के 3 गुर्गों को किया ‘खल्लास’

UP के इस ‘सुपरकॉप’ IPS ने अपने ‘स्पेशल 10’ के साथ Terrorist मन्नू के 3 गुर्गों को किया ‘खल्लास’

December 24, 2024
Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

November 8, 2024
Pilibhit

Pilibhit Rape incident: यौन-शोषण से थी परेशान, नहीं मिला पुलिस का साथ, युवती ने जहर खाकर दी जान

November 7, 2024
Pilibhit

Pilibhit News: शौच के लिए गयी महिला… आवारा सांड के किया बुरा हाल, जानिए हुआ क्या?

October 9, 2024
Pilibhit: BJP's dominance on Gandhi Nehru's seats, rule of mother and sons for 30 years, know the mathematics of Pilibhit

Pilibhit : गांधी नेहरू के सीटों पर बीजेपी का दबदबा, 30 सालों से मां बेटों का राज, जानिए पीलीभीत का गणित

March 27, 2024
Next Post
virat kholi

RCB का IPL 2025 शेड्यूल आउट, जानिए बेंगलुरु के मैच कहां और कब होंगे

India's Hyperloop Train

हवा में उड़ेगी ट्रेन, चंद मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर... भारत ने बना लिया हाइपरलूप ट्यूब

orry

कटरा में Orry ने किया बड़ा बवाल, कांड से मच गया हड़कंप, 8 लोगों पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India