Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » UP के इस ‘सुपरकॉप’ IPS ने अपने ‘स्पेशल 10’ के साथ Terrorist मन्नू के 3 गुर्गों को किया ‘खल्लास’

UP के इस ‘सुपरकॉप’ IPS ने अपने ‘स्पेशल 10’ के साथ Terrorist मन्नू के 3 गुर्गों को किया ‘खल्लास’

IPS Avinash Pandey Pilibhit Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में पुलिस ने पंजाब के तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया, ऑपरेशन को आईपीएस अविनाश पांडेय ने लीड किया।

by Vinod
24/12/2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। IPS Avinash Pandey Pilibhit Encounter  पंजाब के तीन मोस्ट वांटेड आतंकवादी पिछले कईदिनों से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ढेरा जमाए हुए थे। पंजाब पुलिस की कई टीमें आतंकियों को दबोचने के लिए ऑपरेशन चलाए हुए थीं। तभी पुलिस को तीनों की लोकेशन की जानकारी हुई। तत्काल पीलीभीत के एसपी को अवगत कराया गया। फिर शातिरों की गिरफ्तारी की प्लान बना। एसपी के नेतृत्व में एक टीम ने आतंकियों को घेर लिया। खुद को घिरता देख तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में मन्नू के गुर्गे ढेर हो गए। मारे गए आतंकियों का संबंध खालिस्तान कमांडो फोर्स नामक प्रतिबंधित संगठन से था। इनके पास से दो एके 47 रायफल और दो पिस्टल के अलावा कारतूस पुलिस ने बरामद की है।

मारे गए तीन खालीस्तानी टेररिस्ट

पीलीभीत पुलिस को जानकारी मिली थी कि पंजाब के तीन आतंकवादी जिनका नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह है, वह जनपद में छिपे हुए हैं। पंजाब पुलिस ने जानकारी पर मुहर लगाई और पीलीभीत एसपी के साथ मिलकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। तीनों आतंकवादियों को पूरनपुर थानाक्षेत्र स्थित एक नहर के पास घेर लिया गया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह घायल हो गए।तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएसची पूरनपुर रवाना किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तीनों आरोपी गुरदासपुर के ही रहने वाले थे। पुलिस चौकी पर हमले के बाद तीनों पंजाब से भागकर पीलीभीत में छिपे थे।

मुठभेड़ में शामिल थे ये 10 जांबाज

मुठभेड़ को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने लीड किया। एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, एसएचओ पूरनपुर, एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, माधोटांडा के एसएचओ अशोक पाल, कांस्टेबल सुमित, हितेश, इंस्पेक्टर केबी सिंह और एस आई सुनील शर्मा शामिल रहे। एसपी ने बताया कि इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस ने भी सहयोग दिया। यूपी के डीजीपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं। इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई।

RELATED NEWS

Pilibhit

शिक्षिका के भागने पर छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, धमकी से आहत होकर छात्रा ने किया सुसाइड

November 21, 2025
Pilibhit

समझौता न करने पर सनकी पति का बदला! पत्नी के अश्लील फोटो किए FACEBOOK पर LIVE!

November 14, 2025

एसपी ने ऑपरेशन को किया लीड

यूपी डीजीपी के मुताबिक रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया। डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है। साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है। तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे।

कौन हैं आईपीएस अविनाभ पांडेय

अविनाश पांडेय 2015 बैच के आईपीएस हैं। अविनाश पांडेय वर्तमान में पीलीभीत के एसपी हैं। अविनाश पांडेय मूलरूप से लखीमपुर खीरी के निवासी है। अविनाश पांडेय का जन्म 3 फरवरी 1988 में हुआ। पुलिस सेवा में आने के बाद आईपीएस अविनाश पांडेय कानपुर, बरेली, मेरठ व मैनपुरी में एसपी के पद पर तैनात रहे हैं। इससे पहले वह इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर व डाक विभाग में लिपिक पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बतौर पीलीभीत एसपी उन्होंने एक सफल और बड़े ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। आईपीएस अविनाश पांडेय की गिनती तेज-तर्राक अफसरों में की जाती है। कई अपराधियों का वह एनकाउंटर कर चुके हैं।

इन्हें पुलिस ने किया ढेर

एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के नाम गुरविंदर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मोहल्ला कलानौर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र रंजीत सिंह उर्फ जीता उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम अगवान थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम निक्का सूर, थाना कलानौर जिला गुरदासपुर, पंजाब हैं। तीनों ने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड से अटैक किया था।
इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी। कहा गया था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है।

पंजाब डीजीपी का आया बयान

इस एनकाउंटर को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। डीजीपी पंजाब पुलिस का कहना है कि पंजाब में पाकिस्तान के आईएसआई ऑपरेटिव के खिलाफ एक संयुक्त अभियान अभियान चलाया गया, जिसमें यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस ने साथ में काम किया और उनके साझे प्रयास के कारण पीलीभीत के थाना पूरनपुर में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन गुर्गों को मार दिया गया।.पंजाब पुलिस का दावा है कि इन गुर्गों को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का मुखिया रणजीत सिंह नीता नियंत्रित करता था।

जसविंदर सिंह मन्नू है आतंकियों का आका

डीजीपी के मुताबिक खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को ग्रीस में रहने वाला जसविंदर सिंह मन्नू संचालित करता है। पंजाब पुलिस के मुताबिक जसविंदर सिंह मन्नू अगवान का रहने वाला है। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को नियंत्रित करने वालों में रणजीत सिंह नीता और जसविंदर सिंह मन्नू के अलावा जगजीत सिंह का भी नाम आ रहा है। पंजाब पुलिस के मुताबिक जगजीत सिंह यूके में रहता है और ब्रिटिश सेना में सेवारत है। दावा है कि कि वह फतेह सिंह बग्गी के नाम से ये संगठन चलाता है.।

Related Posts

Pilibhit

शिक्षिका के भागने पर छात्रा को टार्चर कर बनाया वीडियो, धमकी से आहत होकर छात्रा ने किया सुसाइड

November 21, 2025
Pilibhit

समझौता न करने पर सनकी पति का बदला! पत्नी के अश्लील फोटो किए FACEBOOK पर LIVE!

November 14, 2025
Pilibhit

VHP नेता की गिरफ्तारी के बाद ADM ऋतु पूनिया का रातों-रात ट्रांसफर: विवादों में घिरीं ‘लेडी सिंघम’

November 13, 2025
Pilibhit

हे बाघ बाबा! अजगर खाया, पेट बिगड़ा… फिर खाने लगे घास – जंगल में वायरल हुआ ‘घासू बाघ’!

April 18, 2025
Pilibhit

Pilibhit BJP: पीलीभीत में भाजपा अटकी, नेता दे रहे आत्मदाह की धमकी, वजह कर देगी हैरान

March 17, 2025
Pilibhit

Pilibhit News: खालिस्तानियों के समर्थन में सिख युवक का सोशल मीडिया पोस्ट, केस दर्ज

December 29, 2024
पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद

पीलीभीत में पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों को एनकाउंटर में किया ढेर, पिस्टल के साथ 2 AK-47 राइफल बरामद

December 23, 2024
Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

Pilibhit News : पीलीभीत में प्रेमिका ने खाया जहर, थाने पहुंचने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत

November 8, 2024
Pilibhit

Pilibhit Rape incident: यौन-शोषण से थी परेशान, नहीं मिला पुलिस का साथ, युवती ने जहर खाकर दी जान

November 7, 2024
Pilibhit

Pilibhit News: शौच के लिए गयी महिला… आवारा सांड के किया बुरा हाल, जानिए हुआ क्या?

October 9, 2024
Next Post
UP rain

UP rain alert: यूपी में बारिश और ठंड का कहर, दिल्ली की हवा अब भी जहरीली

Lucknow

Lucknow loot: बैंक लॉकर लूटकांड के के बाद पुलिस का प्रहार... दो आरोपी एनकाउंटर में ढेर

digital highway

UP digital highway: बाराबंकी से बहराइच के बीच बनेगा यूपी का पहला डिजिटल हाईवे, जानिए क्या होता है ये

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India