Tuesday, November 10, 2026 3:19 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मिलिए इस ‘सुपरकॉप’ IPS से, जिन्हें बनाया गया महाकुंभ का ‘बॉस’, सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

मिलिए इस ‘सुपरकॉप’ IPS से, जिन्हें बनाया गया महाकुंभ का ‘बॉस’, सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

IPS Vaibhav Krishna made DIG of Prayagraj Mahakumbh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आजमगढ़ रेंज में तैनात डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ का डीआईजी बनाया है।

by Vinod
13/01/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। 45 दिन तक चलने वाले इस महापर्व पर करीब 45 करोड़ भक्त आएंगे। ऐसे में योगी सरकार ने संगमनगरी को दुल्हन की तरह से सजाया है। आने वाले भक्तों के लिए टेंट सिटी बनकर तैयार है। किचन से लेकर अस्पताल की व्यवस्था की गई हैं। संगमनगरी में 138 राशन की दुकानें भी खोली गई हैं। यहां से भक्तों को कम पैसे में आटा, चावल और चीनी मिलेगा। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। एनएसजी, एटीएस और यूपी एसटीएफ के कमांडो की निगरानी में महाकुंभ चलेगा। यूपी पुलिस के अलावा पीएसी-अर्धसैनिकबल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं। इनसब के बीच सीएम योगी के ‘सुपरकॉप’ आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को महाकुंभ का डीआईजी बनाया गया है। उन्हें तत्काल अपना कार्य ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं

आईपीएस वैभव कृष्ण बनाए गए डीआईजी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आजमगढ़ रेंज में तैनात डीआईजी वैभव कृष्ण को महाकुंभ का डीआईजी बना दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में उन्हें तुरंत अपना नया पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। बतौर आईपीएस वैभव कृष्ण की छवि एक इमानदार अफसर के तौर पर की जाती है। आईपीएस वैभव कृष्ण को अपराध व अपराधियों पर एक्शन को लेकर भी जाना जाता है। 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ का शंखनाद होगा। 45 दिन चलने वाले इस महापर्व पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से करीब 45 करोड़ यहां आएंगे और त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्ण कमाएंगे। ऐसे में 45 करोड़ भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ के लिए एक आईपीएस रैंक के अफसर को एसएसपी के पद पर तैनात किया गया है।

कौन हैं आईपीएस वैभव कृष्ण

आईपीएस वैभव कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत में 12 दिसंबर 1983 को हुआ था। वैभव बचपन से ही पढ़ाई में तेज थे। उन्होंने 12वीं के बाद आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक करने के बाद वैभव कृष्ण ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने पहली बार 2009 में यूपीएएसी का एग्जाम दिया और 86वीं रैंक हासिल की। वैभव कृष्ण 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी बने और उत्तर प्रदेश कैडर में नियुक्त हुए। बतौर नोएडा एसएसपी के पद रहते हुए जनवरी 2020 में उन्हें एक मामले में निलंबित कर दिया गया। लगभग 14 महीने के बाद 2021 में उनकी बहाली हुई। इसके बाद उन्हें लखनऊ में पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण और सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025

आजमगढ़ के डीआईजी बनाए गए थे वैभव कृष्ण

आईपीएस वैभव कृष्ण को जून 2024 में आजमगढ़ का डीआईजी बनाया गया, जहां उन्होंने अवैध वसूली के मामले में सख्त कदम उठाते हुए 18 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर सुर्खियां बटोरीं थी। अब महाकुंभ 2025 की सुरक्षा का जिम्मा वैभव कृष्ण को सौंपा गया है। यह आयोजन लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ स्थल का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और इसी के तहत वैभव कृष्ण को यह जिम्मेदारी दी गई। महाकुंभ 2025 के डीआईजी के रूप में उनकी नियुक्ति न केवल उनके करियर का अहम पड़ाव है, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

2 हजार जवान किए गए तैनात

महाकुंभ को लेकर शहर में 278 प्वाइंटों पर दो हजार जवानों की तैनाती की गई है। शहर क्षेत्र के सभी इंट्री प्वाइंट के साथ ही कुल 12 जगहों पर चेकपोस्ट तैयारकर जवानों को तैनात किया गया है। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु शहर में अलग अलग दिशाओं पर बने रूट का इस्तेमाल करेंगे। सुरक्षा को लेकर जो योजना तैयार की गई हैं, उसके अंतर्गत सात चक्रीय घेरे का निर्माण किया गया है। इसी के अंतर्गत शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर मोर्चे निर्धारित किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहचानी गई अन्य संवेदनशील प्वाइंटों पर भी मोर्चे तैयार किए गए हैं। जानकार बताते हैं कि महाकुंभ की ऐसी सुरक्षा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

ऐसी है महाकुंभ की सुरक्षा-व्यवस्था

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि यूपी पुलिस महाकुंभ में हिस्सा लेने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 1 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा के लिए 71 निरीक्षक, 234 उपनिरीक्षक, 645 कांस्टेबल और 113 होमगार्ड/पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान सक्रिय रूप से महाकुंभ कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं। सर्विलांस और मजबूत करने के लिए पांच वज्र वाहन, 10 ड्रोन और चार तोड़फोड़ विरोधी टीमें चौबीसों घंटे इलाके में गश्त पर रहेंगी।

पानी के अंदर लगाए गए द्रोन कैमरे

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंदिरों और अखाड़ों सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के चारों ओर अभेद्य सुरक्षा चक्रव्यूह नाम का एक मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया है। पुलिस पानी के अंदर ड्रोन और एआई कैमरों समेत एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही है। कुंभ इलाके के आसपास कुल 2,700 एआई कैमरे लगाए गए हैं और पानी के अंदर 113 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा को लेकर सात चक्रीय घेरा भी बनाया गया है। इसी के अंतर्गत शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर मोर्चे निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते अन्य संवेदनशील प्वाइंटों पर भी मोर्चे तैयार किए गए हैं।

 

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

March 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

March 9, 2025
Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

March 3, 2025
Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

March 5, 2025
सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

March 1, 2025
Mahakumbh 2025

10,000 रुपए बोनस और 1 हफ्ते की छुट्टी, महाकुंभ में तैनात 75 हजार पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का तोहफा

February 28, 2025
Mahakumbh 2025

दिव्य-भव्य महाकुंभ के आखिरी 24 घंटे, महाशिवरात्री के स्नान का ये है प्लान

February 25, 2025
UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

UP Assembly में बोले CM योगी  ’गिद्धों को लाश तो सूअरों को मिली गंदगी, महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसको वो मिला

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

प्रयागराज के बाद बनारस ही क्यों जाते है नागा साधु? वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

February 24, 2025
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में 60 करोड़ का आंकड़ा पार, रूक नहीं रहा प्रयाग में आस्था का सैलाब

February 24, 2025
Next Post
Amazon Sale 2025

Amazon great republic day sale 2025:भारी छूट का लाभ उठाएं ,149999 वाला फोन मात्र 69999 में पाएं

Meerut

Meerut News: 17 साल की लड़की 6 बच्चों के बाप तांत्रिक के साथ फरार... गांव में बिगड़े हालात

70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

70 लोगों ने 1500 सौ दिन तक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने जब बयां की आपबीती तो पुलिस भी रह गई सन्न

POPULAR POST

Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

Kanika Kapoor Separation: शादी के चार साल बाद पति से अलग हुईं सिंगर,सोशल मीडिया पर खुद किया एलान

November 3, 2026
Salary Relief : बिहार के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली-छठ से पहले मिलेगा वेतन, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

Salary Relief : बिहार के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली-छठ से पहले मिलेगा वेतन, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

November 6, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026
IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

IND vs NZ : हिटमैन बने फिटमैन 39 की उम्र में चीते जैसी फुर्ती से किया रन आउट, डेरिल मिचेल फिटनेस देखकर रह गये दंग

November 3, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026

LATEST

Kaushambi Bus Accident:  दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Kaushambi Bus Accident: दिल्ली से बनारस जा रही लग्जरी बस की ट्रैंकर से हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

November 10, 2026
Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Air Pollution Health Effects: दिवाली के बाद किन लोगों को रखना चाइए अपना ख़ास ख्याल नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

November 10, 2026
दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

दिवाली के बाद आंखों में जलन और गले में खराश से हैं परेशान? पटाखों का धुआं हो सकता है वजह, जानिए राहत पाने के उपाय

November 10, 2026
Air Purifier Price: सुरक्षित हवा अब आपके बजट में , जानिए कौन सा Air Purifier है आप के लिए सही

Air Purifier Price: सुरक्षित हवा अब आपके बजट में , जानिए कौन सा Air Purifier है आप के लिए सही

November 10, 2026
UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

UP Expressway Rules: अब एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले होगी ड्राइवरों की जांच? नशे और ओवरस्पीडिंग पर सरकार हुई सख्त

November 10, 2026
Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow Crime: भाई के घर गई थी महिला सुबह मिली लाश, पति ने की पहचान,कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India