Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » बलरामपुर को छांगुर बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, लेडी के साथ नेपाल में भी खोली धर्मान्तरण के लेन-देन की दुकान

बलरामपुर को छांगुर बनाना चाहता था इस्लामिक स्टेट, लेडी के साथ नेपाल में भी खोली धर्मान्तरण के लेन-देन की दुकान

हजारों लोगों का अवैध धर्मांतरण कराने वाला जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा बलरामपुर और आसपास के जिलों की डेमोग्राफी बदलना चाहता था, जिसके लिए वह हिंदुओं को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए हर तरह का प्रलोभन देता था। उसका मंसूबा बलरामपुर में इस्लामिक दावा सेंटर और मदरसा बनाने का भी था।

by Vinod
11/07/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। नाम छांगुर उर्फ जलालुद्दीन। पता उत्तर प्रदेश का बलरामपुर। काम हिन्दू लड़कियों और युवतियों को पैसे के लालच के साथ धमकी देकर उनका धर्मान्तरण करवाना। शातिर की थी जिहादी सोच। बलरामपुर को बनाना चाह रहा था स्लामिक स्टेट। भारत के साथ ही हिन्दू राष्ट्र नेपाल में गजवा-ए-हिन्द की बुनियाद रखे जानें का देखा था सपना। काम कठिन था था, पर शातिर ‘जल्लाद’ निडर होकर अपने ऑपरेशन में जुटा था। पाकिस्तानियों से छांगुरकी दोस्ती थी। मुस्लिम देश भी जादू-टोना करने वाले छांगुर पर फिदा थे और हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम बनाने के लिए उसे मुंहमांगी कीमत दे रहे थे। अंगूठी बेचकर पेट पालने वाला छांगुर धर्मान्तरण गैंग का बॉस बन गया और फिर झींगुर की तरह उछल-कूद कर करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन गया। पर छांगुर की एक गलती भारी पड़ गई और वह सीएम योगी आदित्यनाथ के सुपरकॉप एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश की रडार में आ गया। जांबाज आईपीएस ने छांगुर के पीछे एडीएस को लगाया और शातिर जिहादी फिर पकड़ा गया।

यूपी का बलरामपुर जिला बीतेकई दिनों से सुर्खियों में है। यहीं का रहने वाला छांगुर एटीएस के हत्थे चढ़ गया है। छांगुर की लेडी खजांची नसरीन और उसका पति भी पुलिस की गिरफ्त में है। एटीएस और यूपी एसटीएफ की टीमें तीनों से पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में छांगुर ने कई राज उगले हैं। खुद यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने धर्मान्तर गैंग के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अमिताभ यश ने बताया कि छांगुर ने बड़ा खतरानक प्लान बनाया था। वह बलरामपुर को स्लामिक स्टेट बनाने के मिशन में काम कर रहा था। छांगुर जहां सवर्ण, ओबीसी और दलित समाज से आने वाली लड़कियों और युवतियों को पैसे देकर मुस्लिम बना रहा था तो वहीं युवकों की भर्ती कर रहा था। अमिताभ यश ने बताया कि छांगुर भारत के अंदर इस्लामिक स्टेट की जड़ों को तैयार कर रहा था। छांगुर ने धर्मान्तर की दुकान नेपाल तक में खोल रखी भी। वह नेपाल को भी गजवा-ए-हिन्द बनाना चाहता था। नेपाल में भी छांगुर ने बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण करवाया। अब यूपी एटीएस और जांच एजेंसियां छांगुर के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। ईडी भी हरकत में आते हुए आरोपी के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

तो चलिए अब हम आपको छांगुर के बारे में बताते हैं। छांगुर कैसे बना धर्मान्तरण का झींगुर। किस तरह से जेहादी झींगुर ने उछल-कूद कर हिन्दू लड़कियों को बनाया मुस्लिम। कहां से छांगुर को मिली मनी। छांगुर की कहानी की शुरूआत बलरामपुर जिले के बाद माफी गांव से होती है। उसका जन्म यहीं पर हुआ था। छांगुर के चार भाई हैं, जिसमें तीन अब भी गांव ही रहते हैं। छांगुर बचपन में भीख मांगता था। अब भी उसके तीनों भाई भीख ही मांगकर अपना जीवन चलाते हैं। छांगुर बाद में साइकिल से घूम-घूमकर नग और अंगुठी बेचा करता था। वर्षों तक इस काम को करते रहने के बाद छांगुर मुंबई चला बया और खुद को पीर घोषित कर दिया। उसके बाद उसने गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का काम शुरू किया। जिस काम में उसे विदेशी फंडिंग भी होने लगी। उसने देखते-देखते करोड़ों रुपये की काली संपत्ति बना ली। एटीएस की जांच में पता चला है कि बाबा के 40 बैंक खाते में 106 करोड़ रुपये की जमा हैं। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर और नीतू उर्फ नसरीन पर वित्तीय प्रोत्साहन, शादी के प्रस्ताव और दबाव बनाकर कमजोर तबके के लोगों को इस्लाम कबूल करावाते थे। छांगुर के खूंखार प्लान की जानकारी पुलिस को हुई तो एटीएस एक्शन में आई।

RELATED NEWS

Balrampur

Balrampur में दिव्यांग से दुष्कर्म, दो आरोपियों का एनकाउंटर में हुआ गिरफ्तार

August 13, 2025
Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

August 4, 2025

एटीएस ने छांगुर एंड बदमाश कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया। जलालुद्दीन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। दो अन्य आरोपियों- नवीन उर्फ जमालुद्दीन और महबूब (जलालुद्दीन के बेटे) को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में ये लखनऊ की जेल में बंद हैं। जबकि एटीएस ने 5 जुलाई को जलालुद्दीन और नसरीन को बलरामपुर में माधपुर गांव से गिरफ्तार किया था। नरगिस के पति को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके सहयोगियों के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 80 प्रतिशत कार्रवाई हो चुकी है। लगभग एक एकड़ क्षेत्र में फैले छांगुर और उसके सहयोगी नीतू और नवीन रोहर की संपत्तियों पर प्रशासन ने नोटिस चस्पां किया था जिसमें अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया था। छांगुर की कोठी करीब एक एकड़ भूभाग में बनी थी जिसमें 2 बिस्वा जमीन सरकारी थी जिस पर अवैध निर्माण किया गया था। सरकारी बुलडोजर ने छांगुर की धर्मान्तरण करवाने वाली कोठी को मिट्टी में मिला दिया है। कोठी से पुलिस को कई दस्तावेज मिले हैं। छांगुर के बैंक अकाउंट को एजेंसियां ने खंगाल रही हैं।

हिंदू युवतियों के धर्म परिवर्तन, लव जिहाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को बीते तीन वर्षों में करीब 500 करोड़ रुपये की विदेशी फंडिंग हुई है। इसमें से अभी बस 200 करोड़ की ही पुष्टि हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार शेष 300 करोड़ रुपये का लेनदेन नेपाल के माध्यम से हुआ है। फंडिंग के लिए काठमांडू सहित नेपाल के सीमावर्ती जिलों नवलपरासी, रुपनदेही व बांके में 100 बैंक खाते खुलवाए गए। उन्हीं में धर्म परिवर्तन कराने के लिए पाकिस्तान, दुबई, सऊदी अरब व तुर्किए से पैसे भेजे गए। एजेंट चार से पांच प्रतिशत कमीशन पर नेपाल के बैंक खातों से पैसे निकालकर सीधे छांगुर तक पहुंचा देते थे। इसमें कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) की भी मदद ली जाती थी। रायबरेली में पकड़े गए साइबर अपराधियों को भी इसी कड़ी का एक हिस्सा बताया जा रहा है, जिनके तार पाकिस्तान और दुबई से भी जुड़े हैं। इस गिरोह ने करीब 700 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। इन्होंने अयोध्या के साथ ही लखनऊ, बलरामपुर व गोंडा में भी करोड़ों रुपये भेजे हैं।

हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने और देश विरोधी गतिविधियों के लिए छांगुर की टीम ने सर्वाधिक खर्च अयोध्या जिले में किया है। 2023 में बिहार में पकड़े गए एक एजेंट ने भी इसका इनपुट दिया था, लेकिन जिम्मेदारों ने तब गंभीरता नहीं दिखाई थी। छांगुर बीते 15 वर्षो से हिंदुओं का गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कर रहा था। एटीएस ने छांगुर और उसकी करीबी नीतू उर्फ नसरीन को लखनऊ जेल से रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने यह खुलासा किया है। उन्हें जल्द बलरामपुर ले जाकर अवैध धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज बरामद करने की कोशिश है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि रिमांड के दौरान छांगुर से उसके गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, उसकी संपत्तियों और विदेशी खातों से होने वाली फंडिंग का भी पता लगाया जा रहा है। छांगुर के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी ईडी को भी भेजी गई है। इस मामले में पुणे निवासी मोहम्मद अहमद की भूमिका की जांच भी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी ने भी छांगुर और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने छांगुर और उसके करीबियों के 40 बैंक खातों की जानकारी जुटाने के बाद आयकर विभाग से संचालकों के बीते 10 वर्ष के आयकर रिटर्न का ब्योरा मांगा है।

 

Related Posts

Balrampur

Balrampur में दिव्यांग से दुष्कर्म, दो आरोपियों का एनकाउंटर में हुआ गिरफ्तार

August 13, 2025
Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

Reviving Islam के डॉक्टर के साथ पकड़ा गया जिहादी, 400 पाकिस्तानियों के साथ ‘गजवा-ए- हिन्द’ की रच रहे थे साजिश

August 4, 2025
उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

उछल कूद कर ‘डी कंपनी’ तक पहुंचा बलरामपुर का छांगुर, डॉन दाउद इब्राहिम से जिहादी की दोस्ती के मिले सबूत

July 29, 2025
कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

कौन है सृष्टि, जिस पर छांगुर की लेडी टीचर की पड़ी दृष्टि, बोले जिहादी, ’तीसरी-चौथी बीवी बनो तभी तुम पर करेंगे इन्वेस्ट’

July 26, 2025
Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

Changur Baba: कौन है छांगुर की गर्लफ्रेंड, अपनी दिलरुबा के लिए ‘जिहादी’ ने बनवाया ‘ताजमहल’

July 16, 2025
छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

छांगुर की अतीक अहमद से थी दोस्ती, माफिया के लिए ‘जिहादी’ ने शाइस्ता के साथ मुस्लिम टोलों में सजाई थी चौपाल

July 14, 2025
Chhangur gang

लखनऊ में धर्मांतरण रैकेट का बड़ा खुलासा, छांगुर बाबा गैंग पर गंभीर आरोप, पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

July 14, 2025
Balrampur

Balrampur में भीषण सड़क हादसा: 2 सगे भाइयों समेत 5 बारातियों की दर्दनाक मौत, 7 घायल

May 15, 2025
ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

March 8, 2025
Lucknow

Lucknow News: यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला गिरफ्तार

July 23, 2024
Next Post
Greater Noida

Greater Noida में पानी का संकट: सेक्टर म्यू-2 के 1700 परिवार दो दिन से तरसे बूंद-बूंद को, प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप

जानें राजा भैया ने क्यों गुनगुनाया समाजवाद का गीत, सपा पुरोधा के बारे में कह दी बात, जिसे सुनकर लोग कर रहे ‘जय-जयकार’

जानें राजा भैया ने क्यों गुनगुनाया समाजवाद का गीत, सपा पुरोधा के बारे में कह दी बात, जिसे सुनकर लोग कर रहे ‘जय-जयकार’

BRD Medical College

BRD Medical College में केरल के जूनियर रेजिडेंट की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India