Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Jaunpur में दिल दहला देने वाली triple murder, पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या

Jaunpur में दिल दहला देने वाली triple murder, पिता और दो बेटों की बेरहमी से हत्या

जौनपुर के नेवादा अंडरपास के पास 26 मई को एक पिता और उसके दो बेटों की बेरहमी से तिहरी हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

by Mayank Yadav
26/05/2025
Jaunpur

Jaunpur triple murder: जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में 26 मई 2025 की सुबह एक सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। नेवादा अंडरपास के पास अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के पिता लालजी और उनके दो बेटों गुड्डू कुमार और यादवीर की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया। पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले जाया, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और स्थानीय लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि 8 टीमें मामले की जांच में लगी हैं और प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

#Jaunpur

लोहे की रॉड से पिता और दो पुत्रों की निर्मम हत्या

अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला, आरोपी फरार

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जांच जारी

घटना जफराबाद थाना क्षेत्र, नेवादा अंडरपास के पास हुई

@jaupurpolice @Uppolice #MurderCase… pic.twitter.com/RIA0IMhwrw

— News1India (@News1IndiaTweet) May 26, 2025

वारदात का पूरा घटनाक्रम

Jaunpur के जफराबाद थाना क्षेत्र में नेवादा अंडरपास के पास हुई इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है। मृतकों की पहचान लालजी और उनके दो बेटों गुड्डू कुमार व यादवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लालजी की यहां वेल्डिंग की दुकान थी। हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने साक्ष्य इकट्ठा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

RELATED NEWS

Jaunpur

MBBS की दीवानगी या पागलपन? डॉक्टर बनने के लिए खुद ही काट डाला अपना पैर, गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ा सारा खेल!

January 23, 2026
Jaunpur

फैजबाग में हैवानियत: दो साधुओं को पीटकर नाले में फेंका, झूठी अफवाह पर उतर आई भीड़

December 14, 2025

जौनपुर में ट्रिपल मर्डर। गुड्डू कुमार, भाई यादवीर और पिता लालजी की भारी वस्तु से सिर पर प्रहार करके हत्या। हत्यारे CCTV कैमरे की DVR भी निकालकर ले गए। पुलिस मौके पर है। #Jaunpur @Uppolice pic.twitter.com/Y7xF9KWTHZ

— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) May 26, 2025

पुलिस की सक्रियता और जांच

Jaunpur के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए 8 पुलिस टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। हत्यारों ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले जाने से पुलिस को वीडियो फुटेज मिलने में दिक्कत हो रही है, लेकिन आसपास लगे अन्य कैमरों की जांच जारी है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है।

स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश

इस क्रूर हत्याकांड ने स्थानीय लोगों में भारी भय और आक्रोश पैदा कर दिया है। नेवादा अंडरपास और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। लोग इस जघन्य अपराध के कारणों और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर गहरा सदमा और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पूर्व हिंसक घटनाओं से जोड़कर देखी जा रही घटना

Jaunpur में जमीन विवादों से जुड़े कई हिंसक मामलों का इतिहास रहा है। 2024 में ऊंचनी कला गांव में हुई हत्या और कबीरुद्दीनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या इसी तरह के पुराने जमीन विवादों से जुड़ी थीं। पुलिस इस वारदात के भी इसी संदर्भ में जांच कर रही है।

यह तिहरा हत्याकांड न केवल जौनपुर बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गंभीर चुनौती है। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच की प्रक्रिया जारी है। लोगों की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं कि कब तक इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश होता है।

UP के अफसरों पर मधुमक्खियों ने किया अटैक, डंक लगने से CDO-ADM बेहोश, विषेश सचिव समेत 25 लोग भर्ती

Related Posts

Jaunpur

MBBS की दीवानगी या पागलपन? डॉक्टर बनने के लिए खुद ही काट डाला अपना पैर, गर्लफ्रेंड ने बिगाड़ा सारा खेल!

January 23, 2026
Jaunpur

फैजबाग में हैवानियत: दो साधुओं को पीटकर नाले में फेंका, झूठी अफवाह पर उतर आई भीड़

December 14, 2025
Jaunpur

चाऊमीन में ज़हर मिलाकर मां ने बच्चों को खिलाया, 6 वर्षीय बेटे की मौत, जौनपुर में ससुर की डांट बनी खौफनाक वजह

August 19, 2025
Jaunpur

पुलिस या माफिया? Jaunpur में दरोगा की बुजुर्ग को धमकी, “नाती को मिला तो कर दूंगा एनकाउंटर”, वीडियो वायरल, सस्पेंड

June 18, 2025
Jaunpur

Jaunpur में कोबरा के डसने से सर्पमित्र मुरलीधर हौसला की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

June 4, 2025
Jaunpur

Jaunpur जिला अस्पताल में किन्नरों का हंगामा: डॉक्टर समेत चार घायल, CCTV में कैद हुई बर्बरता

June 1, 2025
Jaunpur

Jaunpur में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 4 की मौत, 30 घायल

May 30, 2025
Jaunpur

Jaunpur News: घरवापसी करते जौनपुर के मुसलमान… पाण्डेय, दुबे और तिवारी को बनाया उपनाम, मगर कहानी में कांड

December 10, 2024
Jaunpur

Jaunpur crime: नाबालिग के पास नहीं थे पैसे… नवजात को बेच अस्पताल ने वसूला बिल, जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना

October 29, 2024
वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

October 22, 2024
Next Post
Shahjahanpur hospital gas leak incident

Uttar Pradesh : शाहजहांपुर अस्पताल में गैस लीक से मची अफरातफरी एक की मौत, जांच जारी

Etah

आंबेडकर शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से गुस्साए दलित समाज ने रोकी कलश यात्रा, यूपी के एटा में तनाव की स्थिति

CM Yogi Project Alankar

शिक्षा क्षेत्र में UP सरकार की प्रेरणादायक पहल,क्या है प्रोजेक्टअलंकार?मोदी के सामने किया पेश

POPULAR POST

Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India