Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Jhansi Murder Case: किसने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया, ड्राइवर की सूझबूझ और नीले बक्से ने खोल दी कहानी

Jhansi Murder Case: किसने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया, ड्राइवर की सूझबूझ और नीले बक्से ने खोल दी कहानी

झांसी में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव जलाया। लोहे के बक्से से मामला खुला। ड्राइवर की सूझबूझ से पुलिस को सुराग मिला, आरोपी फरार है।

by SYED BUSHRA
19/01/2026

Jhansi Murder Case Exposed: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने अपनी 35 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को लोहे के बक्से में डालकर जला दिया और सबूत मिटाने के लिए राख को नदी में फेंक दिया। मामला तब खुला, जब वही बक्सा वह अपनी दूसरी पत्नी के घर भिजवा रहा था।

पुलिस जांच में क्या निकला

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान राम सिंह परिहार के रूप में हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि परिहार ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी झांसी के सीपरी बाजार इलाके में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी गीता सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहती है। मृतका प्रीति आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

पैसों के विवाद में की हत्या

शुरुआती जांच के मुताबिक, राम सिंह परिहार ने प्रीति की हत्या पैसों के विवाद में की। पुलिस का कहना है कि प्रीति उससे लगातार बड़ी रकम मांग रही थी और पहले भी लाखों रुपये ले चुकी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था, जो आखिरकार हत्या में बदल गया।

RELATED NEWS

Murder in Greno: ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक की हत्या,  क्या थी वजह,आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

Murder in Greno: ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक की हत्या, क्या थी वजह,आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

January 5, 2026

ड्राइवर की सूझबूझ से खुला राज

इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश एक लोडर ड्राइवर की सतर्कता से हुआ। आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी से हुए बेटे नितिन को फोन किया। इसके बाद एक नीले रंग के भारी लोहे के बक्से को गीता के घर पहुंचाने के लिए लोडर वाहन किराए पर लिया गया। नितिन और उसके कुछ दोस्त भी उस बक्से के साथ थे।

लोडर ड्राइवर जयसिंह पाल को बक्से के वजन, उसके हालात और साथ चल रहे लोगों पर शक हुआ। बक्सा उतारने के बाद उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और जबरन बक्सा खोला गया, तो अंदर जले हुए मानव अवशेष, हड्डियों के टुकड़े और कोयले जैसी सामग्री मिली।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की दूसरी पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि परिहार ने उससे कहा था कि प्रीति उसे पैसों के लिए परेशान कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी के बेटे समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राम सिंह परिहार फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पड़ोसियों ने बताई अजीब हरकतें

पुलिस का मानना है कि हत्या 8 जनवरी के आसपास हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था। कुछ दिन पहले इलाके में अजीब बदबू भी आई थी, लेकिन लोगों ने समझा कि वह ठंड से बचने के लिए आग जला रहा है।

झांसी पुलिस ने मृतका के पूर्व पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Posts

Murder in Greno: ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक की हत्या,  क्या थी वजह,आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

Murder in Greno: ग्रेटर नोएडा में लिव-इन में रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक की हत्या, क्या थी वजह,आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार

January 5, 2026
Next Post
Air Pollution:  एक बार फिर गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, हवा बनी ज़हर, AQI 458 पहुंचा, GRAP-4 लागू

Air Pollution: एक बार फिर गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, हवा बनी ज़हर, AQI 458 पहुंचा, GRAP-4 लागू

Political Wedding: पाकिस्तान की हाई-प्रोफाइल शादी, दुल्हन के भारतीय डिजाइनर के ड्रेस पर मचा बवाल ,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Political Wedding: पाकिस्तान की हाई-प्रोफाइल शादी, दुल्हन के भारतीय डिजाइनर के ड्रेस पर मचा बवाल ,सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

INDO–US Controversy: कौन है पीटर नवारो जिसके AI और बिजली खर्च को लेकर बेतुके बयान से बढ़ा विवाद

INDO–US Controversy: कौन है पीटर नवारो जिसके AI और बिजली खर्च को लेकर बेतुके बयान से बढ़ा विवाद

POPULAR POST

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India