Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कलयुगी मां ने ढाई साल की बच्ची को छत से फेंका, 5 दिन बाद सीसीटीवी से हुआ खुलासा, मां गिरफ्तार

कलयुगी मां ने ढाई साल की बच्ची को छत से फेंका, 5 दिन बाद सीसीटीवी से हुआ खुलासा, मां गिरफ्तार

पति ने पुलिस को बताया कि बेटी की मौत के अगले ही दिन पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

by Gulshan
27/11/2024
Bareilly Crime

Bareilly Crime : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ढाई साल की बेटी को कथित तौर पर छत से नीचे फेंक दिया। शुरुआत में यह घटना एक दुर्घटना के रूप में पेश की गई, लेकिन पांच दिन बाद सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह सच सामने आया। बच्ची की मौत के बाद मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

बरेली के कासमपुर गांव निवासी कासिम, अपनी पत्नी अनम और दो बेटों के साथ परसाखेड़ा में किराए के मकान में रह रहा था। 21 नवंबर को उसकी बेटी की मौत की खबर आई, और पत्नी ने इसे छत से गिरने का हादसा बताया। अगले दिन, पत्नी मायके चली गई। 25 नवंबर को कासिम को आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि उसकी बेटी छत से गिरी नहीं, बल्कि उसे जानबूझकर फेंका गया था। कासिम ने इसके बाद अपने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, और उसमें साफ देखा कि उसकी पत्नी ने ही बच्ची को छत से नीचे फेंका था।

पुलिस ने की कार्यवाही

कासिम ने इस बारे में परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज से शिकायत की, लेकिन चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई करने के बजाय उसे आश्वासन देकर मामला दबा दिया। इसके बाद, कासिम ने मंगलवार को सीधे थाने में जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी मां को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED NEWS

Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

July 28, 2026
pradeep saxena arrest after 30 yrs

Bareilly News: उम्रकैद की सजा पाया प्रदीप 30 साल से था फरार, लेकिन कौन है अब्दुल रहीम क्यों किया पुलिस ने उसको गिरफ्तार

November 28, 2025

पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि उसने अपनी बेटी को क्यों मारा। बताया जा रहा है कि कासिम का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी युवक से बातचीत करती थी, और उसकी बेटी ने यह देख लिया होगा, जिससे गुस्से में आकर उसने बेटी की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : राहुल के संभल जाने की सूचना पर पुलिस अलर्ट, हाईवे पर वाहनों की चेकिंग

बच्ची के शव का होगा पोस्टमार्टम

बच्ची का शव पहले ही दफनाया जा चुका था, लेकिन अब उसे कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके।

यह घटना न केवल एक मां की निर्दयता को उजागर करती है, बल्कि पुलिस के मामले को दबाने की कोशिशों को भी सामने लाती है। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहरी जांच की जा रही है।

Related Posts

Bareilly Morning Walk Murder Case

Murder Mystery: नींद नहीं आई तो मार दिया ,बुजुर्ग की हत्या का चौकाने वाला खुलासा, तीन निर्दोष बचे, नशेड़ी गिरफ्तार

July 28, 2026
pradeep saxena arrest after 30 yrs

Bareilly News: उम्रकैद की सजा पाया प्रदीप 30 साल से था फरार, लेकिन कौन है अब्दुल रहीम क्यों किया पुलिस ने उसको गिरफ्तार

November 28, 2025
Next Post
Sambhal Voilence

Sambhal Voilence: हिंसा के बाद ड्रोन की निगरानी, मस्जिद के एक-एक मूवमेंट पर पुलिस की पैनी नजर

Taj mahal

Taj mahal Dispute: ताजमहल या तेजोमहालय पर सुनवाई आज, हो रही जलाभिषेक की मांग

Viral News

कभी देखी नहीं होगी ऐसी किसान, गोगल लगाकर ट्रैक्टर लेकर चली खेत जोतने, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

POPULAR POST

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India