Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Kannauj railway accident: रेलवे हादसे पर अखिलेश का हमला… लेंटर गिरने से 23 मजदूर घायल

Kannauj railway accident: रेलवे हादसे पर अखिलेश का हमला… लेंटर गिरने से 23 मजदूर घायल

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 23 मजदूर घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। अखिलेश यादव ने सरकार से घायलों को बेहतर उपचार और मुआवजा देने की मांग की है।

by Mayank Yadav
11/01/2025
Kannauj

Kannauj railway accident: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हुआ। शनिवार को हुई इस घटना में 23 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। घायल मजदूरों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस घटना ने उत्तर प्रदेश सरकार से लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तक सभी का ध्यान खींचा। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार से घायलों को बेहतर उपचार और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी

Kannauj के रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने की घटना के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों के मुताबिक अब तक 23 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। इनमें से 20 मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। राहत टीमों का कहना है कि मलबे में अब भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसे हटाने का काम जारी है।

अखिलेश यादव और सरकार की प्रतिक्रिया

Kannauj हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कन्नौज में रेलवे निर्माण की दुर्घटना में राहत कार्य तेज़ किया जाए। सरकार घायलों को अच्छे-से-अच्छा उपचार उपलब्ध कराए और उन्हें यथोचित मुआवजा भी दिया जाए। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।” इसके साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की।
वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “सरकार की ओर से निर्देश है कि तुरंत राहत और बचाव कार्य हो। घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

RELATED NEWS

No Content Available

घायलों को मेडिकल सुविधा

Kannauj घटना स्थल पर पहुंचे मंत्री असीम अरुण ने बताया कि 20 मजदूरों को हल्की चोटें हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बचाया जाए।

यह दुर्घटना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य में लापरवाही की ओर इशारा करती है। सरकार द्वारा मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यहां पढ़ें: Shahjahanpur Death: शाहजहांपुर में चाइनीज मांझे ने ली सिपाही की जान, चाइनीज मांझे का कहर

Related Posts

No Content Available
Next Post
IND Vs ENG:  इंग्लैंड के खिलाफ T 20 सीरीज के लिए team india  का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका और किसे किया गया बाहर

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ T 20 सीरीज के लिए team india  का हुआ ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका और किसे किया गया बाहर

work quality over hours

'पत्नी को न‍िहारना अच्छा लगता है...' L&T के चेयरमैन पर Anand Mahindra का पलटवार,

Viral Video: सोशल मीडिया पर बाप-बेटे का गजब वीडियो वायरल, फैंस हो गए दीवाने

Viral Video: सोशल मीडिया पर बाप-बेटे का गजब वीडियो वायरल, फैंस हो गए दीवाने

POPULAR POST

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India