Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » नहीं रुक रहा रैगिंग वाला अत्याचार… कानपुर में सीनियर्स ने जूनियर्स का पिटा-पीटकर किया बुरा हाल

नहीं रुक रहा रैगिंग वाला अत्याचार… कानपुर में सीनियर्स ने जूनियर्स का पिटा-पीटकर किया बुरा हाल

कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट में सीनियर्स द्वारा जूनियर छात्रों से रैगिंग का मामला सामने आया है। सीनियर्स ने कपड़े उतारकर डांस करने का दबाव डाला और विरोध करने पर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
18/10/2024
Kanpur

Kanpur ragging: कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (HBTU) से एक बार फिर रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीनियर्स ने जूनियर छात्रों पर कपड़े उतारकर डांस करने का दबाव डाला, जिसका विरोध करने पर जूनियर्स की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना में कई छात्र घायल हो गए हैं। पीड़ित छात्रों के अनुसार, बर्थडे पार्टी के बहाने उन्हें देर रात छत पर बुलाया गया और जब उन्होंने सीनियर्स की मांग का विरोध किया तो लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन्हें मारा गया। Kanpur पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और आरोपी छात्रों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

रैगिंग के नाम पर हिंसा

उत्तर प्रदेश के Kanpur में स्थित प्रतिष्ठित HBTU संस्थान एक बार फिर रैगिंग को लेकर चर्चा में है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अब्दुल कलाम हॉस्टल की छत पर, 16 अक्टूबर की देर रात जूनियर बीटेक छात्रों को उनके सीनियर्स द्वारा बुलाया गया। आरोप है कि इस दौरान सीनियर्स ने जूनियर्स को कपड़े उतारकर डांस करने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर सीनियर्स ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उनकी पिटाई शुरू कर दी।

कानपुर के HBTU कॉलेज में बहार रैगिंग

कॉलेज के ही 8 सीनियर छात्रों ने मिलकर की रैगिंग

सीनियर छात्रों ने 3 जूनियर छात्रों से की रैगिंग

सीनियर छात्रों द्वारा की गई जमकर मारपीट

कानपुर के नवाबगंज थाने में दर्ज हुई नामजद रिपोर्ट #Kanpur @KanpurPolice @Uppolice @hbtukanpur pic.twitter.com/rIB26NKIyU

— News1India (@News1IndiaTweet) October 18, 2024

RELATED NEWS

No Content Available

पीड़ित छात्र गौरव चौहान ने बताया कि उन्हें और उनके साथियों शशिकांत शर्मा, यशविंदर सिंह और अन्य जूनियर्स को सीनियर्स ने बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था। लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि पार्टी के नाम पर उनकी रैगिंग की जा रही है। जब उन्होंने कपड़े उतारने से इनकार किया, तो सीनियर्स ने उन पर हमला कर दिया।

जान से मारने की धमकी

गौरव ने आरोप लगाया कि सीनियर्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड, बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हिंसा में जूनियर छात्र यशविंदर सिंह सबसे ज्यादा घायल हुए, जिन्हें बेल्ट और डंडों से पीटा गया। पिटाई के बाद सीनियर्स ने सभी जूनियर्स को धमकाया कि यदि उन्होंने किसी को कुछ बताया, तो परिणाम बुरे होंगे।

थाना नवाबगंज क्षेत्र में एचबीटीयू कॉलेज के बीटेक छात्रों में जन्मदिन की पार्टी के दौरान सीनियर व जूनियर छात्रों में आपस में झगड़ा होने पर तीन छात्रों को चोटें आई है। प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल कराकर व घायलों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत… pic.twitter.com/UABoCVQWWQ

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) October 18, 2024

Kanpur  पुलिस कार्रवाई

पीड़ित छात्रों ने नवाबगंज थाने में घटना की शिकायत की, जिसके बाद Kanpur पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हिंसा, हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाने और रैगिंग निषेध अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और घटना की गहराई से जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर से शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के खिलाफ सख्त कानूनों की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow

Lucknow : समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh Crime

मध्यप्रदेश से आई अजीब खबर, धार्मिक आयोजन में हो रहा था 'टिप-टिप' बरसा पे डांस, वीडियो वायरल

EVM

क्या EVM पर भरोसा कर सकते हैं? एलन मस्क का दावा और भारत की चुनावी प्रणाली पर सवाल

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India