Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » डॉक्टर रमीज के बाद अब मो. आदिल: KGMU के डॉक्टर की काली करतूत, छात्रा के साथ दरिंदगी कर दी वायरल करने की धमकी।

डॉक्टर रमीज के बाद अब मो. आदिल: KGMU के डॉक्टर की काली करतूत, छात्रा के साथ दरिंदगी कर दी वायरल करने की धमकी।

लखनऊ के केजीएमयू में एक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एमबीबीएस डॉक्टर मो. आदिल को नर्सिंग छात्रा के यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

by Mayank Yadav
16/01/2026
KGMU Lucknow

RELATED NEWS

केजीएमयू की निर्माणाधीन इमारत में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,

June 8, 2023

KGMU Lucknow Doctor Arrested: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। पिछले दिनों डॉक्टर रमीज पर लगे गंभीर आरोपों के बाद, अब संस्थान के एक और इंटर्न डॉक्टर मो. आदिल को पुलिस ने नर्सिंग छात्रा के शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। हालांकि यह शिकायत 29 दिसंबर को ही दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने में 15 दिन का समय लिया, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्रेम जाल और शादी का झांसा

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, पीड़ित छात्रा अलीगंज स्थित एक पीजी (PG) में रहती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात केजीएमयू से एमबीबीएस इंटर्नशिप कर रहे मो. आदिल से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी और आरोपी ने उसे प्रेम संबंध में फंसा लिया। छात्रा का आरोप है कि आदिल उसे कैसरबाग स्थित आगा साहब की कोठी के पास बने अपने फ्लैट पर ले गया, जहाँ शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

धमकी और पुलिस की कार्रवाई

जब KGMU पीड़िता ने आरोपी डॉक्टर पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो उसने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया। आरोपी न सिर्फ वादे से मुकर गया, बल्कि छात्रा के साथ गाली-गलौज भी की। आरोप है कि डॉक्टर ने पहले ही छात्रा के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वह सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप कराने की कोशिश कर रहा था।

परेशान होकर छात्रा ने 29 दिसंबर को कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान (164 CRPC) दर्ज करवाया, जिसमें छात्रा ने अपने आरोपों की पुष्टि की। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर आरोपी डॉक्टर को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

संस्थान की छवि पर गहराता संकट

गौरतलब है कि KGMU Lucknow पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में है। इससे पहले डॉक्टर रमीज को रेप और धर्मांतरण की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक के बाद एक डॉक्टरों के ऐसे मामलों में संलिप्तता ने चिकित्सा जगत और विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था व नैतिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर भी रोष है, क्योंकि एफआईआर के 15 दिन बाद गिरफ्तारी संभव हो पाई।

ईरान में फंसा गाजियाबाद का लाल: कोस्ट गार्ड ने किया गिरफ्तार, बेहाल मां ने पीएम मोदी से मांगी मदद!

Related Posts

केजीएमयू की निर्माणाधीन इमारत में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू,

June 8, 2023
Next Post
PM Kisan

पीएम किसान: बजट 2026 के बाद आएगी 22वीं किस्त, ₹2000 के लिए ऐसे चेक करें स्टेटस

NCRTC

दिल्ली-NCR में परिवहन क्रांति: 90 मिनट में करनाल और 60 मिनट में बावल का सपना होगा सच

DMRC

मेट्रो से घर तक का सफर अब और भी आसान, 'सारथी' ऐप से बुक करें सस्ती बाइक और कैब!

POPULAR POST

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India