Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Lucknow Kanpur Bhopal को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, हमीरपुर-महोबा में भूमि अधिग्रहण शुरू

Lucknow Kanpur Bhopal को जोड़ेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, हमीरपुर-महोबा में भूमि अधिग्रहण शुरू

लखनऊ-कानपुर-भोपाल को जोड़ने वाले इकोनॉमिक कॉरिडोर की तैयारी तेज हो गई है। हमीरपुर और महोबा में भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है। यह नया 4-लेन एक्सप्रेस-वे यात्रा को आधा करेगा और सड़क हादसों में कमी लाएगा।

by Mayank Yadav
24/07/2025
Lucknow Kanpur Bhopal

Lucknow Kanpur Bhopal Corridor: लखनऊ से भोपाल की यात्रा अब और तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होने जा रही है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ, कानपुर और भोपाल को जोड़ने वाले 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की तैयारी जोरों पर है। इस परियोजना के पहले चरण में हमीरपुर और महोबा जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है और जल्द ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। नया एक्सप्रेस-वे न केवल यात्रा का समय आधा करेगा, बल्कि बुंदेलखंड के ट्रैफिक लोड और हादसों से जूझते मौजूदा हाईवे पर दबाव भी कम करेगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विकास को गति देने वाली साबित होगी।

नौबस्ता से भोपाल तक 500 किमी का एक्सप्रेस-वे

इस प्रस्तावित Lucknow Kanpur Bhopal Corridor एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई करीब 500 किलोमीटर होगी, जो उत्तर प्रदेश के कानपुर के नौबस्ता से शुरू होकर हमीरपुर, महोबा होते हुए मध्य प्रदेश के छतरपुर, सागर, विदिशा और अंत में भोपाल तक पहुंचेगा। कानपुर से महोबा तक का 112 किलोमीटर लंबा हिस्सा एनएचएआई का कानपुर डिवीजन बनाएगा, जबकि कबरई से सागर तक का कार्य छतरपुर डिवीजन के पास होगा। लखनऊ से इस कॉरिडोर को कानपुर रिंग रोड और फिर कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा, जिससे राजधानी से भोपाल तक की यात्रा और आसान हो जाएगी।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, जल्द मिलेगा मुआवजा

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज यादव ने बताया कि Lucknow Kanpur Bhopal Corridor भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया 6-7 महीने में पूरी हो जाएगी। हमीरपुर और महोबा में धारा-3 कैपिटल ए की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आगामी 21 दिनों में लोगों की आपत्तियां ली जाएंगी और उसके निस्तारण के बाद धारा-3डी लागू कर भूमि केंद्र सरकार के नाम पर निहित की जाएगी। इसके बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के 80-90% पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कानपुर में प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

समय और जान दोनों बचाएगा एक्सप्रेस-वे

वर्तमान में लखनऊ से भोपाल की दूरी तय करने में करीब 14 घंटे और कानपुर से 12 घंटे लगते हैं। लेकिन इस Lucknow Kanpur Bhopal Corridor एक्सप्रेस-वे के चालू होने पर यह समय आधा रह जाएगा। इसके अलावा मौजूदा नैशनल हाइवे-34 जो महज 2 लेन का है, उस पर भारी ट्रैफिक और ट्रकों की भीड़ के चलते लगातार हादसे होते हैं। नया कॉरिडोर इस भीड़ को कम करेगा और हादसों में भी कमी लाएगा। यह रास्ता न सिर्फ आम यात्रियों के लिए लाभकारी होगा बल्कि व्यापार और औद्योगिक विकास को भी रफ्तार देगा।

लखनऊ-कानपुर-भोपाल इकोनॉमिक कॉरिडोर सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि यह उत्तर और मध्य भारत को जोड़ने वाला आर्थिक जीवनरेखा बनने जा रहा है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के साथ ही यह सपना अब हकीकत में बदलने की ओर अग्रसर है।

CM Yogi का रवि किशन पर तंज: “नाले पर घर बनाया, दिक्कत हुई तो होगी कार्रवाई!”

Related Posts

No Content Available
Next Post
Meerut

हिंदू बनकर मंदिर में करता रहा पूजा, असल में निकला मौलवी का बेटा कासिम — मेरठ के दादरी से गिरफ्तार

UP Pilbhit

62 साल बाद मिला इंसाफ: Pilbhit के बांग्लादेशी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Self Care Day 2025 Importance and Tips for Healthy Living

International Self-Care Day2025: क्यों मनाया जाता है,क्या है इसका मक़सद, खुद की सेहत का ख़्याल रखने का दिन

POPULAR POST

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India