Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

MahaKumbh stampede मुआवजा देरी पर हाई कोर्ट सख्त: यूपी सरकार को लगाई फटकार, पूछा – पीड़ितों की सुध कब लोगे?

महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस देरी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब और सभी दावों का ब्योरा मांगा है।

by Mayank Yadav
08/06/2025
MahaKumbh

MahaKumbh stampede: MahaKumbh मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी. हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक अधिकतर पीड़ितों को राहत नहीं मिली है. इस देरी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकार को जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने सरकारी रवैये को अस्थिर और आम नागरिकों की पीड़ा के प्रति उदासीन करार दिया. जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस संदीप जैन की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार से सभी लंबित मुआवजा दावों का ब्योरा मांगा है. साथ ही घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की पूरी जानकारी भी कोर्ट ने तलब की है.

सरकारी लापरवाही पर हाई कोर्ट नाराज़

इलाहाबाद हाई कोर्ट की अवकाश पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए हैं. कोर्ट के अनुसार, जब सरकार ने सार्वजनिक रूप से मृतकों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, तो इसे समय पर लागू करना उसकी जिम्मेदारी थी. पीठ ने सरकार के व्यवहार को पीड़ितों की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बताया. याची उदय प्रताप सिंह की पत्नी सुनैना देवी की भगदड़ में मौत हो गई थी, लेकिन न तो शव का पोस्टमार्टम हुआ और न ही परिवार को सूचित किया गया कि महिला कब और किस हालत में अस्पताल पहुंची. कोर्ट ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक करार दिया.

सरकार से मांगा मुआवजे का पूरा लेखा-जोखा

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस तरह की त्रासदियों में राज्य सरकार का यह नैतिक और संवैधानिक कर्तव्य है कि वह पीड़ित परिवारों की सहायता सुनिश्चित करे. कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह अब तक मुआवजा पाने वाले, दावे दाखिल करने वाले और लंबित मामलों का पूरा ब्योरा अदालत में पेश करे. इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार एक ट्रस्टी के रूप में काम करती है और उसे नागरिकों के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए.

RELATED NEWS

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

February 23, 2025

चिकित्सा व्यवस्था की भी जांच होगी

अदालत ने जिला प्रशासन, चिकित्सा संस्थानों और अन्य संबंधित अधिकारियों को मामले में पक्षकार बनाते हुए हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने कहा कि 28 जनवरी को जिन लोगों की मौत हुई, उनके नाम, कारण और इलाज की जानकारी पेश की जाए. साथ ही उन डॉक्टरों का भी विवरण मांगा गया है, जिन्होंने घायलों का उपचार किया और मृत घोषित किया.

न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार

MahaKumbh जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में प्रशासन की लापरवाही और बाद की अनदेखी ने एक बार फिर पीड़ितों को न्याय के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाने पर मजबूर कर दिया है. अब सबकी निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं कि क्या वह कोर्ट की सख्ती के बाद पीड़ितों को राहत दे पाएगी या फिर आश्वासन का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा.

Shimla: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब, शिमला के IGMC में चल रहा इलाज

Related Posts

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

कहानी प्रयागराज के पिंटू मल्लाह की, मां के जेवरात बेचकर बनाई 130 नाव फिर ऐसे कमाए 30 करोड़

March 6, 2025
Sonali

Mahakumbh 2025: आस्था और भक्ति का संगम में डूबी सोनाली बेंद्रे,पति के साथ टेलीस्कोप से निहारा महाकुंभ का भव्य नजारा

February 23, 2025
Arjun Munda

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जंक्शन पर झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा का साधारण अंदाज, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार

February 16, 2025
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें

February 15, 2025
Mahakumbh

Mahakumbh 2025: 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, रचा एक नया इतिहास

February 14, 2025
Mukesh Ambani

अखाड़ा जिससे मुकेश अंबानी का है गहरा जुड़ाव, त्रिवेणी स्नान के बाद आचार्य से लेंगे आशीर्वाद

February 11, 2025
Banaras

Banaras Ganga Aarti: महाकुंभ के कारण बनारस में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा आरती 5 फरवरी तक स्थगित

January 31, 2025
Maha kumbh 2025

Mahakumbh Stampede LIVE: श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़, 30 की मौत, 60 घायल

January 30, 2025
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी का भावुक संदेश, संगम तट पर न जाने की सलाह दी

January 29, 2025
Mahakumbh 2025 stampede safety measures

Mahakumbh 2025 तीनों शंकराचार्य 11:00 बजे करेंगे अमृत स्नान स्थिति सामान्य ,हादसे पर कांग्रेस कर रही राजनीति

January 29, 2025
Next Post
Rinku

Rinku Priya Engagement लखनऊ में, 300 से अधिक वीआईपी मेहमानों ने दिया साथ

Lucknow

रिटायर्ड IAS के बेटे और सूडा में तैनात प्रोजेक्ट मैनेजर ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थे पिछले 15 साल से

dimple kapadia journey from bobby fame to hollywood and personal revelations

Birthday special : कौन है वह बॉलीवुड की अजेय अदाकारा जिसने एक ज़िंदगी को जिया तीन हिस्से में

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India