Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधू क्यों पहनती है ‘गंती’, पीरियड्स के वक्त कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान

Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधू क्यों पहनती है ‘गंती’, पीरियड्स के वक्त कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान

Female Naga Sadhu: प्रयागराज महाकुंभ का आगाज हो चुका है, त्रिवेणी पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है, महिला नागा साधू भी संगम में डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रही हैं।

by Vinod
14/01/2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। संगमनगरी में महाकुंभ के आगाज के साथ धर्म की बयार बह रही है। त्रिवेणी में आस्था का ऐसा जनसैलाब उमड़ा, जिसे देखकर इंद्र भगवान भी मगन हैं। दूसरे दिन शाही स्नान की शुरूआत हुई। पुरूषों के साथ ही महिला नागा साधुओं ने संगम में डुबगी लगाई। इस दौरान त्रिवेणी के तट पर लाखों की संख्या में भक्त मौजूद हैं और सभी नागा संतों को देखकर मंत्रमुग्ध होने के साथ ही आर्शीवाद भी ले रहे हैं। सबके आकार्षण का केंद्र महिला नागा साधू बनी हुई हैं। इनसब के बीच महिला नागा साधुओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पूरे शरीर पर राख लगाए एक महिला नागा साधु का वीडियो हाल ही में चर्चा में था, जिसे लाखों यूजर्स ने देखा और कमेंट लिखे। नागा साधुओं की दुनिया को जानने की इच्छा भी जताई।

तब महिला नागा साधू नहीं करती कुंभ में स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में हरबार की तरह इस बार भी नागा साधु लोगों के बीच आकर्षण का केंद बने हुए हैं। पुरुषों के समान ही महिला नागा साधू भी महाकुंभ में अपनी अहूती दे रही हैं। महिला नागा साधु गृहस्थ जीवन से दूर हो चुकी होती हैं। इनके दिन की शुरुआत और अंत दोनों पूजा-पाठ के साथ ही होती है। महिला नागा साधु का जीवन कई तरह की कठिनाइयों से भरा होता है। महिला नागा साधु, पुरुष नागा साधुओं से अलग होती हैं। वे दिगंबर नहीं रहतीं। वे सभी केसरिया रंग के वस्त्र धारण करती हैं। लेकिन वह वस्त्र सिला हुआ नहीं होता। इसलिए उन्हें पीरियड्स के दौरान कोई समस्या नहीं होती। कुंभ मेले में नागा साध्वियों भाग लेती हैं। अगर पीरियड्स चल रहा होता है तो वह गंगा में डुबगी नहीं लगाती। सिर्फ शरीर पर गंगा गल छिड़क लेती हैं।

सिर्फ गंती पहनती हैं महिला नागा साधू

महिला नागा साधु बनने के बाद सभी साधु-साध्वियां उन्हें माता कहती हैं। माई बाड़ा में महिला नागा साधु होती हैं, जिसे अब दशनाम संन्यासिनी अखाड़ा कहा जाता है। पुरुष नागा साधु नग्न रह सकते हैं, लेकिन महिला नागा साधु को नग्न रहने की इजाजत नहीं होती है। पुरुष नागा साधुओं में वस्त्रधारी और दिगंबर (निर्वस्त्र) दो तरह के नागा साधु होते हैं। सभी महिला नागा साधु वस्त्रधारी होती हैं। महिला नागा साधुओं को अपने माथे पर तिलक लगाना जरूरी होता है। महिला नागा साधु गेरुए रंग का सिर्फ एक कपड़ा पहनती हैं, जो सिला हुआ नहीं होता है। महिला नागा साधु के इस वस्त्र को गंती कहा जाता है। महिला नागू साधू पूरी जिंदगी सिर्फ गंती पहनकर गुजारती हैं। वह भी सिर्फ दिन में एक बार भोजन करती हैं। महिला नागा साधू भी कुंभ में ही दिखाई देती हैं। समापन के बाद वह भी पर्वतों पर चली जाती हैं।

RELATED NEWS

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

January 5, 2026

कैसे बनती हैं महिला नागा साधू

नागा साधु बनने कि लिए महिलाओं को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ता है। नागा साधु या संन्यासनी बनने के लिए 10 से 15 साल तक कठिन ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। नागा साधु बनने लिए गुरु को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वह महिला नागा साधु बनने के लिए योग्य हैं और खुद को ईश्वर के प्रति समर्पित कर चुकी हैं। इसके बाद गुरु ही नागा साधु बनने की स्वीकृति देते हैं। नागा साधु बनने से पहले महिला की बीते जीवन को देखकर यह पता किया जाता है कि वह ईश्वर के प्रति समर्पित है या नहीं और वह नागा साधु बनने के बाद कठिन साधना कर सकती है या नहीं। नागा साधु बनने से पहले महिला को जीवित रहते ही अपना पिंडदान करना होता है और मुंडन भी कराना पड़ता है।

जानिए क्या खाती हैं महिला नागा साधू

मुंडन कराने के बाद महिला को नदी में स्नान कराया जाता है और फिर महिला नागा साधु पूरा दिन भगवान का जप करती हैं। पुरुषों की तरह ही महिला नागा साधु भी शिवजी की पूजा करती हैं। सुबह ब्रह्म मुहुर्त में उठकर शिवजी का जाप करती हैं और शाम को दत्तात्रेय भगवान की आराधना करती हैं। दोपहर में भोजन के बाद फिर वह शिवजी का जाप करती हैं। नागा साधु खाने में कंदमूल फल, जड़ी-बूटी, फल और कई तरह की पत्तियां खाते हैं। महिला नागा साधु के रहने के लिए अलग-अलग अखाड़ों की व्यवस्था की जाती है.। हालांकि, पुरुष नागा साधु के स्नान करने के बाद वह नदी में स्नान करने के लिए जाती हैं। अखाड़े की महिला नागा साध्वियों को माई, अवधूतानी या नागिन कहा जाता है।

2013 में पहली बार कुंभ में मिली पहचान

करीब 10 साल पहले वर्ष 2013 में इलाहाबाद कुंभ में पहली नागा महिला अखाड़े को अलग पहचान मिली थी। ये अखाड़ा संगम के तट पर जूना संन्यासिन अखाड़ा के तौर पर नजर आया। तब नागा महिला अखाड़े की नेता दिव्या गिरी थीं, जिन्होंने साधु बनने से पहले इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हाइजिन, नई दिल्ली से मेडिकल टैक्नीशियन की पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2004 में वह विधिवत तौर पर महिला नागा साधु बन गईं। तब उन्होंने कहा था कि हम कुछ चीजें अलग से करना चाहती हैं। जूना अखाड़े के इष्टदेव भगवान दत्तात्रेय हैं, हम अपना इष्टदेव दत्तात्रेय की मां अनुसूइया को बनाना चाहती हैं।

कौन हैं माता अनुसूइया

पूजा महिला नागा साधु भगवान शिव और दत्तात्रेय के साथ अनिवार्य तौर पर पूजा करती हैं। ऋषि अत्रि और भगवान दत्तात्रेय की माता का नाम अनुसूया है। वह अपने पतिव्रता धर्म के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थीं। जबकि ब्रह्मा, महेश और विष्णु की पत्नियों को लगता था कि वो सबसे ज्यादा पतिव्रता हैं। लेकिन जब महर्षि नारद ने तीनों को बताया कि धरती पर अनुसूया उनसे ज्यादा पतिव्रता हैं तो तीनों को ये बता बहुत चुभ गई। तीनों ने अपने पतियों से कहा कि अनुसूइया की परीक्षा लेनी चाहिए. आखिरकार ब्रह्मा, विष्णु और महेश को उनकी परीक्षा लेने जाना ही पड़ा। ये परीक्षा ऐसी हुई कि माता अनुसूया का दर्जा देवी के तौर पर बहुत ऊपर हो गया।

 

Related Posts

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

January 21, 2026
Prayagraj

IAS साहिबा की कोठी और ‘रंगीन’ रातें: हर कमरे में मिलीं लड़कियां, छापेमारी में हुआ गंदा खेल!

January 5, 2026
Prayagraj Gas leak

कार की टक्कर से टैंकर से प्रोपीलीन गैस लीक, हाईवे पर 20 KM लंबा जाम, बड़ा हादसा टला

December 12, 2025
चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

चुटकी भर सिंदूर ने खोली छात्रा के मर्डर की मिस्ट्री, जमीन से बाहर आई नाबागिल प्रियसी की लाश तो पकड़ा गया प्रेमी

November 18, 2025
Prayagraj

फौजी का ‘लव जिहाद’! शादी का झांसा देकर नाबालिग को मारा, लाश के ऊपर से गया शॉपिंग करने!

November 18, 2025
Prayagraj

Prayagraj में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल

October 24, 2025
लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

लड़के ने लड़की बनने के लिए काटा अपना प्राईवेट पार्ट, कौन है ‘वो’ जिसके कहने पर खुद का किया ऑपरेशन

September 13, 2025
Prayagraj

पीएम आवास योजना में 9 हजार लाभार्थियों पर गाज, विभागीय जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, अब होगी रिकवरी

August 21, 2025
Prayagraj

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

August 15, 2025
Prayagraj

Prayagraj में प्रेम प्रसंग बना खून की वजह: शादी तय होने से नाराज़ युवक ने प्रेमिका के पिता की करवाई हत्या

August 1, 2025
Next Post
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग लगाई डुबकी, शेयर किया Experience

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग लगाई डुबकी, शेयर किया Experience

Naga Sadhu : कैसे बनते हैं नागा साधू और सन्यासी बन कब त्यागते हैं लंगोट, जानिए जीवन भर क्यों नहीं पहनने वस्त्र

Naga Sadhu : कैसे बनते हैं नागा साधू और सन्यासी बन कब त्यागते हैं लंगोट, जानिए जीवन भर क्यों नहीं पहनने वस्त्र

Tandoora Sadhu in Mahakumbh

Religious news : बहुत विशेष है यह साधु जो विश्व की सबसे कठिन परीक्षा देकर ,बनते है तपस्वी और त्याग की प्रतिमूर्ति

POPULAR POST

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India