Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » फर्जी वर्दी, झूठे सपने: मैनपुरी में सेना भर्ती के नाम पर 18 करोड़ की ठगी का खुलासा

फर्जी वर्दी, झूठे सपने: मैनपुरी में सेना भर्ती के नाम पर 18 करोड़ की ठगी का खुलासा

मैनपुरी के किशनी में सेना की तर्ज पर चल रहे एक फर्जी भर्ती केंद्र का खुलासा हुआ है। चार साल में करीब 600 युवाओं से 18 करोड़ की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड अरविंद पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

by Mayank Yadav
05/06/2025
Mainpuri

Mainpuri fake army recruitment: उत्तर प्रदेश के Mainpuri जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से 18 करोड़ रुपये की ठगी की गई। किशनी क्षेत्र के जटपुरा चौराहे पर सेना जैसा दिखने वाला एक नकली ट्रेनिंग कैंप चलाया जा रहा था, जिसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता था। यहां सेना की वर्दी, झंडे, शूटिंग टारगेट और बड़े-बड़े टायर लगे हुए थे, लेकिन हकीकत में यह एक संगठित ठग गिरोह का अड्डा था। मास्टरमाइंड अरविंद पांडेय और उसकी सहयोगी सुमित्रा सेनापति ने चार साल में करीब 600 युवाओं को फर्जी प्रशिक्षण और झूठे जॉब ऑफर देकर ठगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, आईडी कार्ड, नकली हथियार और यूनिफॉर्म बरामद की गई है।

यूपी के जिला मैनपुरी में भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स (BPPF) नाम से चल रहा फर्जी सैन्य भर्ती केंद्र पकड़ा। सरगना अरविंद पांडे, असिस्टेंट सुमित्रा सेनापति गिरफ्तार !!

ये गैंग सेना में भर्ती का झांसा देकर ट्रेनिंग के नाम पर 2–3 लाख रुपए एक नौजवान से वसूलता था। अब तक करीब 400… pic.twitter.com/AOzJ4WGp2G

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 4, 2025

सेना जैसी सजावट, पर असली मकसद ठगी

Mainpuri किशनी के जटपुरा चौराहे के पास 30 बीघा जमीन पर बनाया गया नकली सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पूरी तरह से सेना की तर्ज पर सजा हुआ था। यहां मौजूद बड़े टायर, ऊंचे पोल, रस्सियां, शूटिंग टारगेट और सेना के बटालियन झंडे युवाओं को विश्वास दिलाने के लिए थे। सेंटर के नाम भी भ्रमित करने वाले थे—‘भारतीय पुलिस प्रोटेक्शन फोर्स (BPPF)’ और ‘हिंदुस्तान रक्षा धर्म’। युवाओं से 2 से 4 लाख रुपये लेकर उन्हें तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाती, पर अंत में न तो कोई सरकारी नौकरी मिलती और न ही पैसा वापस होता।

RELATED NEWS

Mainpuri Rape

अहमलपुर गांव में शर्मनाक घटना से दहला मैनपुरी, आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया, युवती ने की आत्महत्या

August 6, 2025
Mainpuri

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

July 25, 2025

तेलंगाना से हुआ खुलासा, पुलिस की छापेमारी

तेलंगाना के अशोक नामक युवक ने यूट्यूब पर भर्ती से जुड़ा वीडियो देखकर सेंटर से संपर्क किया और अपने छह दोस्तों के साथ Mainpuri भेजा। सभी से लाखों की फीस वसूली गई, लेकिन कोई नौकरी नहीं मिली। स्थानीय निवासी अनिरुद्ध दूबे ने भी अपने भांजे के लिए लाखों की रकम दी, पर वह भी ठगा गया। शिकायतें बढ़ने पर 3 जून 2025 को मैनपुरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने छापा मारा और मास्टरमाइंड अरविंद पांडेय और उसकी सहयोगी सुमित्रा सेनापति को गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी पहचान, सोशल मीडिया और ‘कैप्टन डॉक्टर’ की नौटंकी

अरविंद खुद को कभी रिटायर्ड ‘कैप्टन’, तो कभी ‘डॉक्टर’ बताता था। यूट्यूब पर सेना भर्ती के झूठे वीडियो बनाकर वह युवाओं को बहकाता। सेंटर में शारीरिक प्रशिक्षण और निशानेबाजी जैसी गतिविधियां भी कराई जाती थीं, ताकि सब कुछ असली लगे। लेकिन नौकरी के नाम पर या तो सिक्योरिटी गार्ड की पोस्ट मिलती, या कुछ भी नहीं। इससे पहले भी वह ‘हिंदुस्तान दंत मंजन’ नाम की नकली टूथपेस्ट कंपनी, ‘मिस इंडिया प्रतियोगिता’ और खुद का मीडिया चैनल व राजनीतिक पार्टी बनाकर लोगों को ठग चुका था।

अब तक 400 पीड़ितों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह न केवल यूपी, बल्कि तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और ओडिशा तक फैला था। प्रारंभिक जांच में 300 से अधिक पीड़ितों की पहचान हो चुकी है। आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने भी मैनपुरी पहुंचकर सात घंटे तक अरविंद और सुमित्रा से पूछताछ की है। पुलिस अन्य राज्यों में भी छापेमारी कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

हाई स्कूल फेल होकर बना करोड़ों का ठग

हैरानी की बात यह है कि अरविंद पांडेय हाई स्कूल तक भी पढ़ा नहीं है। उसकी मां मंदिर में मामूली नौकरी करती हैं। फिर भी सोशल मीडिया और झूठी वर्दी की ताकत से वह देशभर के युवाओं को चकमा देने में कामयाब रहा। अब जब यह बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया है, तो यह देशभर के युवाओं और उनके परिवारों के लिए बड़ा सबक है—किसी भी भर्ती या संस्थान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, जांच-परख करना जरूरी है।

Haridwar gangrape case: भाजपा नेता और प्रेमी गिरफ्तार, 13 साल की बेटी का सामूहिक बलात्कार

Related Posts

Mainpuri Rape

अहमलपुर गांव में शर्मनाक घटना से दहला मैनपुरी, आरोपी को भीड़ ने छुड़ाया, युवती ने की आत्महत्या

August 6, 2025
Mainpuri

‘एक अक्षर की चूक’ ने छीने 17 साल: मैनपुरी पुलिस की गलती ने बनाया बेगुनाह को मुजरिम

July 25, 2025
Mainpuri

Mainpuri murder case: गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड को फांसी की सजा… बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर पुरानी मोहब्बत का कत्ल

March 19, 2025
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: मौर्य की खुली धमकी- मस्जिदों में मंदिर तलाशना बंद कर दे नहीं तो…

December 11, 2024
सीमा की तरह अब माया ने पार की ‘सीमा’ और पहुंची मैनपुरी, बॉयफ्रेंड को देख ‘मैडम जी’ ने कह दिया ‘I love you’

सीमा की तरह अब माया ने पार की ‘सीमा’ और पहुंची मैनपुरी, बॉयफ्रेंड को देख ‘मैडम जी’ ने कह दिया ‘I love you’

December 10, 2024
up news

महाराणा प्रताप की मूर्ति को अखिलेश-डिंपल के रोड शो के बाद बदसलूकी? अबतक मिली जानकारी

May 5, 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने डिंपल के खिलाफ मैनपुरी में उतारा दूसरा प्रत्याशी, मायावती ने इस नेता पर लगाया दांव

April 16, 2024
Mayawati:मायावती की इस चाल से क्या सपा हार जाएगी अपना गढ़  और क्या इस बार हारेंगी डिंपल  ?

Mayawati:मायावती की इस चाल से क्या सपा हार जाएगी अपना गढ़ और क्या इस बार हारेंगी डिंपल ?

April 16, 2024

UP Nikay Chunav Result: मैनपुरी में निर्दलीय प्रत्याशी और BJP समर्थकों में झड़प, देखें Video

May 13, 2023

Mainpuri: SDM ने छैनी हथौड़े से तुड़वाई हनुमान की मूर्ति, जूते पहनकर प्रतिमा तोड़ने चढा़ था कर्मचारी

February 19, 2023
Next Post
Nvidia becomes world's most valuable company with AI chip success

माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ा,सेमीकंडक्टर और AI चिप्स बनाने वाली कंपनी बनी दुनिया की सबसे valuable कंपनी

CM Yogi

CM Yogi को जन्मदिन पर देशभर से बधाइयों की बौछार, पीएम मोदी से लेकर मायावती तक ने की सराहना

STF Meerut arrests Anangpal in major car loan fraud cas

UP News : बैंकों को लगाया लाखों का चूना गाड़ियों का लोन लेकर कैसे करते थे ठगी का खेल, कहां पकड़ा गया गैंग

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India