Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर शाम एक 13 वर्षीय छात्र लक्ष्य की मौत ने पूरे कंकरखेड़ा स्थित सैनिक विहार कॉलोनी को स्तब्ध कर दिया। बीएसएफ जवान के इस होनहार बेटे की मौत का कारण उसके गले में पड़ा स्कूल का आई-कार्ड रिबन बना, जो फिसलने के बाद नल की टोंटी या खूंटी में उलझ गया, जिससे उसका दम घुट गया। यह दर्दनाक हादसा हर किसी को हैरान कर रहा है।

by Mayank Yadav
02/12/2025
Meerut

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026

Meerut School Student Death: मेरठ में सोमवार की देर शाम एक दुखद और असामान्य घटना सामने आई, जहां आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र लक्ष्य (13) की जान स्कूल आई-कार्ड के रिबन की वजह से चली गई। घटना कंकरखेड़ा स्थित सैनिक विहार कॉलोनी में हुई। त्रिपुरा में तैनात बीएसएफ जवान दीपक बालियान के इकलौते बेटे लक्ष्य की मृत्यु का कारण जानकर हर कोई सकते में है। ट्यूशन से लौटने के बाद कपड़े बदलने के लिए बाथरूम में जाने के दौरान वह फर्श पर फिसल गया।

गिरने के दौरान, उसके गले में पड़ा आई-कार्ड का रिबन संभवतः नल की टोंटी या बाथरूम की खूंटी में उलझ गया। इससे उसका गला कस गया और पल भर में ही उसकी सांसें थम गईं। परिवार जब उसे सरधना रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचा, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाथरूम में फिसलन बनी जानलेवा

मुजफ्फरनगर जिले के मूल निवासी लक्ष्य अपनी मां गुड़िया और दो बहनों के साथ सैनिक विहार कॉलोनी में रहता था। परिजनों के अनुसार, लक्ष्य शाम को ट्यूशन से वापस आया और कपड़े बदलने के लिए ऊपर के कमरे के बाथरूम में गया। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर मां गुड़िया उसे देखने गईं। वहां उन्होंने लक्ष्य को फर्श पर औंधा पड़ा देखा, जिसके गले में आई-कार्ड की स्ट्रिप फंदे की तरह कसी हुई थी। मां ने तुरंत स्ट्रिप हटाई और उसे बचाने के लिए मुंह से सांस (सीपीआर) देने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य का शरीर ठंडा पड़ चुका था। पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच

Meerut घटना की सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर विनय कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फिसलने और आई-कार्ड के रिबन से गला कसना सामने आया है। पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजकर छानबीन कराई गई है।

शुरुआत में, मृतक के पिता दीपक बालियान (जो वर्तमान में त्रिपुरा में तैनात हैं) और चाचा अमित (यूपी पुलिस में तैनात) ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। हालांकि, Meerut एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने परिवार से बातचीत की और पोस्टमार्टम के लिए उन्हें तैयार किया ताकि मौत का सही और स्पष्ट कारण पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। लक्ष्य की मां गुड़िया और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने लक्ष्य को बेहद होनहार और शांत स्वभाव का बच्चा बताया। इस दुखद हादसे ने स्कूल आई-कार्ड जैसे रोजमर्रा के सामान से जुड़े खतरों की ओर गंभीर ध्यान खींचा है।

KK Muhammad की सलाह: मुसलमान स्वेच्छा से सौंप दें काशी-मथुरा, लेकिन फिर हिंदू भी…

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

January 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

January 11, 2026
Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

January 5, 2026
Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

December 26, 2025
Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

December 3, 2025
Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

December 2, 2025
Meerut

शादी की ‘खुशी’ बनी मौत का मातम: बालकनी से बारात देखना था ‘गुनाह’, हर्ष फायरिंग की गोली ने ली किशोरी की जान

November 25, 2025
Meerut

झूठी खबर पर टूटकर, प्रेमी के ‘सुसाइड’ की सूचना मिलते ही किशोरी ने ली जान: ग्राम प्रधान समेत 4 पर केस दर्ज

November 23, 2025
Meerut

‘जेल का गेट’ देखा, बाहर आकर जुलूस निकाला; पुलिस ने फिर धर दबोचा!

November 18, 2025
Ghazala Hashmi Lieutenant Governor

मेरठ के गांव कुलंजन की गजाला हाशमी अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला लेफ्टिनेंट गवर्नर बन रचा इतिहास, गांव में मना जश्न बंटी मिठाइयां

November 11, 2025
Next Post
Cyclone Ditwah

Cyclone Ditwah ने श्रीलंका में ली 390+ जान; ग्लोबल वॉर्मिंग से क्यों तेज हो रहे हैं विनाशकारी तूफान?

BJP UP

BJP UP President का नाम दिल्ली से फाइनल, अंतिम सहमति के लिए लखनऊ में योगी और RSS की बैठक

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट: पर्यटन, दिव्यांगों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, 19 प्रस्तावों पर मुहर

POPULAR POST

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Dhanteras 2026

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर कौन सी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मां लक्ष्मी होंगी नाराज; जानें पूजा और खरीदारी के नियम

November 1, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

Iran Nuclear Threat : क्या ट्रंप ईरान पर कर देंगे परमाणु हमला? पत्रकार ने दावा कर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जताई

November 2, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India