Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

School Bus Safety: स्कूल बसों को लेकर परिवहन विभाग सख्त, इन नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने मिशन सेफ भविष्य अभियान-3 शुरू किया है। अभियान के तहत 15 वर्ष पुराने, अनफिट या अधूरे दस्तावेज वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक भी जिम्मेदार होंगे। वाहनों में अटेंडेंट और छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट की व्यवस्था जरूरी होगी।

by Sadaf Farooqui
15/09/2026

School Bus Safety: स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन और वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने मिशन सेफ भविष्य अभियान-3 शुरू किया है। अभियान के दौरान 15 वर्ष पुराने या जरूरी दस्तावेजों और फिटनेस मानकों को पूरा न करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिक भी कार्रवाई के दायरे में रहेंगे।

19 सितंबर तक चलेगा अभियान

जिले में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिशन सेफ भविष्य अभियान-3 शुरू किया गया है। अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई और यह 19 सितंबर तक चलाया जाएगा।

परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल को स्कूली वाहनों की जांच करने और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना और स्कूल वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन कराना है।

RELATED NEWS

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

August 14, 2026
School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

July 2, 2026

15 साल पुराने वाहन मिले तो होंगे सीज

अभियान के दौरान 15 वर्ष पुराने स्कूली वाहन संचालित मिलते हैं तो उन्हें तत्काल सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में वाहन मालिक के साथ संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

हालांकि अभियान के पहले दिन कोई स्कूली वाहन कार्रवाई की जद में नहीं आया। रिपोर्ट के अनुसार परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के कई अधिकारी शहर से बाहर होने के कारण पहले दिन जांच अभियान प्रभावी तरीके से नहीं चल सका।

पुराने और अनफिट वाहनों पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग पहले भी कई बार अभियान चला चुका है। इसके बावजूद जिले की सड़कों पर कुछ पुराने और अनफिट स्कूली वाहन चलते दिखाई देते हैं।

इनमें ऐसे वाहन भी शामिल हैं, जो निर्धारित 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके हैं। नए अभियान के तहत ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है।

स्कूलों में अटेंडेंट की व्यवस्था जरूरी

परिवहन आयुक्त ने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भी सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक स्कूली वाहन में अटेंडेंट की व्यवस्था करना जरूरी होगा।

वहीं जिन वाहनों में छात्राएं यात्रा करती हैं, उनमें महिला अटेंडेंट की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे बच्चों की यात्रा के दौरान निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।

दस्तावेज अधूरे मिले तो भी होगी कार्रवाई

15 वर्ष से कम पुराने स्कूली वाहनों के दस्तावेज भी पूरी तरह दुरुस्त होने चाहिए। इनमें पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, परमिट और फिटनेस से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

अधूरे या जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर ऐसे वाहनों को भी सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने की बात कही गई है, ताकि स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखी जा सके।

Related Posts

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

Bus Accident :मऊ में बच्चों से भरी बस नहर में पलटी, मची चीख-पुकार, दो बच्चे घायल बाकी सभी सुरक्षित

August 14, 2026
School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

July 2, 2026
Driving Licence Rules: एक्सपायर DL वालों को फिर देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट,नए नियमों के साथ बदलेगी DL बनवाने की प्रक्रिया

Driving Licence Rules: एक्सपायर DL वालों को फिर देना पड़ सकता है ड्राइविंग टेस्ट,नए नियमों के साथ बदलेगी DL बनवाने की प्रक्रिया

June 15, 2026
STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
Next Post
Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

UPI Payment Charge: क्या 2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज? जानिए पूरा नियम

UPI Payment Charge: क्या 2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज? जानिए पूरा नियम

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India