Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » गाली देने से रोका तो भड़का शराबी, बुजुर्ग का ईंट से सिर कुचलकर किया कत्ल

गाली देने से रोका तो भड़का शराबी, बुजुर्ग का ईंट से सिर कुचलकर किया कत्ल

उसी गांव का रामपाल उर्फ पप्पू कश्यप नहर के पास खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। ढाकनलाल ने उसे रोका तो वह भड़क गया। उसने पास में रखी ईंट से बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी रामपाल ढाकनलाल को मृत अवस्था में छोड़कर भाग गया।

by Gulshan
05/08/2025
Pilibhit Murder

Pilibhit Murder : यूपी के पीलीभीत के परसिया गांव में सोमवार देर रात एक वृद्ध की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर ईंट से इतनी बुरी तरह कुचला गया था कि उसका चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव निवासी 60 वर्षीय ढाकनलाल गंगवार पुत्र खेमकरनलाल रोजाना की तरह सोमवार रात घर से खाना खाने के बाद नहर किनारे स्थित अपने पशुशाला में सोने जा रहे थे। उसी समय उसी गांव का रामपाल उर्फ पप्पू कश्यप पुत्र होरीलाल कश्यप नहर के पास खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। ढाकनलाल ने उसे रोका तो वह गुस्से में आ गया और पास में रखी ईंट से वृद्ध के सिर पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुँचे, तब तक आरोपी रामपाल ढाकनलाल को मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

लोगों ने बताई आंखों देखी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ढाकनलाल का सिर ईंटों से पूरी तरह कुचला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान, थाना प्रभारी संजीव शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh : चारपाई में बांध पत्नी ने किए अपने पति के 5 टुकड़े, कुल्हाड़ी से काटा, फिर नहर में फेंका शव

July 28, 2023

यह भी पढ़ें : चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई से युवक…

एक बेटा एसएसबी में और एक बहू यूपी पुलिस में है तैनात

परिवार के अनुसार, ढाकनलाल के तीन बेटे हैं। शांति स्वरूप, हरपाल और सबसे छोटा बेटा देवेंद्र जो एसएसबी में तैनात है। वहीं, बहू मुरादाबाद मंडल में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी पहले भी कई बार झगड़ा कर चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Uttar Pradesh : चारपाई में बांध पत्नी ने किए अपने पति के 5 टुकड़े, कुल्हाड़ी से काटा, फिर नहर में फेंका शव

July 28, 2023
Next Post
UP Crime

iPhone न लाने पर बहू को गर्म कैंची से दागा, तार-चप्पल से पीटकर किया बर्बर जुल्म!

Satypal Malik

Satypal Malik का 79 वर्ष की आयु में निधन, पुलवामा और किसान आंदोलन पर बेबाक बयानों के लिए रहेंगे याद

MP News

कुबेरेश्वर धाम में आस्था बना अफरातफरी का कारण, भगदड़ में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India