Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Muzaffarnagar Robin encounter पर बवाल: ग्रामीणों ने बताया फर्जी, वायरल वीडियो से बढ़ी गर्मी, बीजेपी के तेवर सख्त

Muzaffarnagar Robin encounter पर बवाल: ग्रामीणों ने बताया फर्जी, वायरल वीडियो से बढ़ी गर्मी, बीजेपी के तेवर सख्त

मुजफ्फरनगर में लूटकांड के आरोपी रॉबिन के पुलिस एनकाउंटर पर बवाल मच गया है। ग्रामीणों और बीजेपी नेताओं ने इसे फर्जी करार दिया, जबकि वायरल वीडियो ने पुलिस के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

by Mayank Yadav
27/08/2025
Muzaffarnagar

Muzaffarnagar Robin encounter: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लूटकांड के आरोपी रॉबिन के पुलिस एनकाउंटर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मंगलवार रात बुढ़ाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस का दावा है कि लूट के बाद चेकिंग के दौरान बदमाशों से भिड़ंत हुई, जिसमें आरोपी रॉबिन के पैर में गोली लगी और उसके पास से तमंचा, कारतूस और लूटी गई बाइक बरामद की गई। लेकिन ग्रामीणों और बीजेपी नेताओं ने इस एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। वायरल वीडियो में भीड़ पुलिस पर आरोप लगाती नजर आ रही है कि रॉबिन को तालाब से उठाकर गोली मारी गई। ठाकुर समाज और बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग तेज हो गई है।

यूपी– मुजफ्फरनगर में मुजम्मिल से लूट हुई। इस केस में रोबिन पकड़ा गया है, जिसकी टांग में पुलिस की गोली लगी है। रोबिन BJP के मंडल अध्यक्ष ठाकुर मोनू गुर्जर का चचेरा भाई है। BJP नेता का आरोप है कि पुलिस उसे तालाब से उठाकर ले गई और फर्जी मुठभेड़ दिखाई। pic.twitter.com/ufWfTGyAGj

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 27, 2025

पुलिस का दावा: मुठभेड़ में आरोपी घायल

Muzaffarnagar के बुढ़ाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ का दावा किया गया। पुलिस के अनुसार, कुरथल के पास जौला नामक ग्रामीण से बाइक और 2,000 रुपये की लूट के बाद परासौली नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी रॉबिन के पैर में लगी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक तमंचा, कारतूस और लूटी गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। रॉबिन को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में टीमें लगाई हैं।

RELATED NEWS

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

August 10, 2026
Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

January 15, 2026

बीजेपी नेताओं और ठाकुर समाज का विरोध

रॉबिन ठाकुर समाज से ताल्लुक रखता है और Muzaffarnagar बीजेपी बुढ़ाना मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह गुर्जर का चचेरा भाई है। रॉबिन के एनकाउंटर के बाद ठाकुर समाज और बीजेपी नेताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार को आयोजित पंचायत में पूर्व विधायक उमेश और कई बीजेपी मंडल अध्यक्ष पहुंचे। पंचायत में आरोप लगाया गया कि पुलिस ने रॉबिन को मंगलवार शाम गांव के तालाब से जबरन उठाया और बाद में उसे फर्जी मुठभेड़ में गोली मार दी। ठाकुर समाज ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और बुढ़ाना थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।

ग्रामीणों के आरोप और वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

कुरथल गांव के ग्रामीणों ने पुलिस की पूरी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका दावा है कि रॉबिन को किसी मुठभेड़ में नहीं पकड़ा गया बल्कि उसे तालाब से उठाकर गोली मारी गई। इस दावे को मजबूत कर रहा है एक वायरल वीडियो, जिसमें भीड़ पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो में बीजेपी मंडल अध्यक्ष समेत कई स्थानीय लोग साफ कहते दिख रहे हैं कि रॉबिन को तालाब से ले जाया गया था। वीडियो के सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम पर संदेह गहराता जा रहा है।

पुलिस प्रशासन कठघरे में

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने रॉबिन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है। Muzaffarnagar  अधिकारियों का कहना है कि रॉबिन के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन ग्रामीण इसे पुलिस की “बचाव की चाल” बता रहे हैं। उनका कहना है कि यदि रॉबिन अपराधी था, तो उसे अदालत में पेश किया जाना चाहिए था, न कि गोली मारकर फर्जी एनकाउंटर का नाटक रचा जाना चाहिए था। इस घटना ने स्थानीय स्तर से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हलचल मचा दी है। बीजेपी नेताओं और ठाकुर समाज ने चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

बिना हेलमेट तेल नहीं, योगी सरकार सख्त: 1 सितंबर से चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान

Related Posts

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

August 10, 2026
Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

January 15, 2026
मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

November 26, 2025
Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

November 19, 2025
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

November 10, 2025
मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

October 3, 2025
Muzaffarnagar

VIDEO: छात्रा की आंखों में आंसू देख भावुक हुए डीएम, बोले- मैं कराऊंगा इलाज

July 30, 2025
Muzaffarnagar

मुख्तार अंसारी गैंग का खतरनाक शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर, मेरठ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

July 14, 2025
Muzaffarnagar

कांवड़ पर थूकने से मचा बवाल, गुस्साए कांवड़ियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

July 7, 2025
Muzaffarnagar

बाजार में बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

July 1, 2025
Next Post
होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

मस्जिद में प्रोफेसर प्रभात उपाध्याय का हो रहा था खतना, तभी पुलिस ने बोला धावा, हत्थे चढ़ा धर्मान्तरण गैंग का सरगना

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

‘अजब’ 55 साल की उम्र में रेखा ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, ‘गजब का जज्बा’ ब्याज में पैसे लेकर पति का बढ़ा रहा बागवां

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India