Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » सीमा हैदर बनी सचिन के बेटी की मम्मी तो मुस्कराई लव स्टोरी, नवजात के जन्म के बाद बददुआ दे रहा ये पाकिस्तानी

सीमा हैदर बनी सचिन के बेटी की मम्मी तो मुस्कराई लव स्टोरी, नवजात के जन्म के बाद बददुआ दे रहा ये पाकिस्तानी

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने नोएडा स्थित एक अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म, नवजात के जन्म से सचिन के घर पर जश्न का माहौल।

by Vinod
19/03/2025

नोएडा ऑनलाइन डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन ने। दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया से शुरू हुई। फिर क्या था प्रेम की दीवानी सीमा ‘सीमा’ लांघ कर भारत आती है और प्रेमी के साथ शादी रचाती है। उस पर आईएसआई का जासूस होने का आरोप लगता है। प्रेमी के साथ सीमा को जेल जाना पड़ता है। जमानत होती है और दोनों सलाखों के बाहर आते हैं और अपनी मोहम्मत को मुकम्मल बनाने के मिशन में जुट जाते हैं। आखिरकार लव स्टोरी सक्सेसफुल होती है और सीमा हैदर सचिन के बेटी की मां बनती हैं। माता-पिता बनने से दोनों की संघर्षभरी लव स्टोरी भी मुस्कराई। जबकि पाकिस्तानी विलाप कर रहे हैं और जी-जी भर कर सीमा हैदर को कोस कर रहे हैं।

बच्ची को दिया जन्म

सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।  डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। बेटी के जन्म से सीमा-सचिप बहुत खुश हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

अब जानें सीमा हैदर के बारे में

सीमा हैदर मुलरूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। कोविड के वक्त सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन से ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सीमा और सचिन की बातचीत वर्ष 2019 में कोरानाकाल के दौरान हुई थी। दोनों की बातचीत पबजी खेलने के दौरान ऑनलाइन हुई और वह घंटों एक-दूसरे से बात करते थे। करीब चार महीने के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नबंर दे दिया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। वो दोनों फिल्म गदर से काफी प्रेरित थे, जिसकी कहानी एक भारतीय पुरुष और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सरहद पार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची। यहां सचिन पहले ही पहुंच चुके थे। दोनों एक होटल में रूकते हैं और फिर मंदिर में शादी करते हैं।

RELATED NEWS

Seema Haider

‘मेरे बच्चों के लायक भी नहीं!…’ सीमा हैदर के Ex-हसबैंड गुलाम हैदर का फूटा गुस्सा, किस पर निकाली भड़ास ? 

May 17, 2025
Seema Haider

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

May 4, 2025

हिन्दू-रीति रिवाज से करती हैं शादी

शादी के बाद सीमा पाकिस्तान चली जाती हैं। वहां वह अपनी संपत्ति को बेचती हैं और फिर अपने चारों बच्चों को लेकर नेपाल आ जाती हैं। नेपाल के जरिए सीमा-सचिन भारत में दाखिल होते हैं। कुछ दिन के बाद सीमा-सचिन को पुलिस अरेस्ट कर जेल भेज देती है। जमानत पर दोनों सलाखों के बाहर आते हैं। फिर हिन्दू-रिती रिवाज के साथ शादी करते हैं। शादी से पहले ही सीमा हैदर इस्लाम धर्म को छोड़ हिन्दु धर्म अपना लेती हैं। अपना और अपने चारों बच्चों का नाम बदल देती हैं। सीमा जब भारत आई थीं तब उनकी उम्र 30 साल की थी, जबकि सचिन 25 वर्ष के थे। सीमा के भारत आने पर उन्हें आईएसआई का जासूस बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी दी। इसके अलावा पाकिस्तान के एक गिरोह ने सीमा का सिर कलम करने की धमकी दी थी। इसके बाद सीमा हैदर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

गुलाम हैदर से हुई थी सीमा की शादी

सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उनकी गुलाम हैदर से शादी हुई, जो अभी सऊदी अरब में काम करते हैं। दोनों के चार बच्चे हैं, इनके पहले बच्चे का जन्म साल 2015 में हुआ था। गुलाम हैदर से शादी के बाद सीमा कराची में शिफ्ट हुईं, इस बीच गुलाम का सऊदी में जाना हुआ और पिछले कुछ साल से लगातार वहीं रह रहे थे। बकौल सीमा, उनकी और शौहर की कई दफा लड़ाई हुई है। गुलाम हैदर ने उनके मुंह पर मिर्च फेंकी है, जिस शादी को गुलाम हैदर लव मैरिज बता रहे हैं उसे सीमा एक जबरन निकाह बताती हैं। साल 2019 के बाद से ही सीमा अपने शौहर से अलग रह रही थीं, उनके बच्चे उनके साथ थे। सीमा हैदर के पति ने भारत में आने के लिए बीजा मांगा है। वह अपने वकील के जरिए कोर्ट में मामला लेकर गया है। वह सीमा को बेवफा बताता है। साथ ही उसे सजा दिलाए जाने की बात करता है। सीमा के मां बनने पर गुलाम की तरह से प्रतिक्रिया आई है। ं गुलाम ने सीमा और सचिन को तो बददुआ दी ही। साथ ही उनके वकील एपी सिंह को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

गुलाम हैदर आगबबूला

गुलाम ने कहा, ऐसे भाई पर लानत है जो ऐसी बहन सा साथ दे रहा है, जिसने चार मासूम बच्चों को उनके पिता से अलग कर दिया। गुलाम हैदर बोला, क्या भारत सरकार को अब भी कुछ नजर नहीं आ रहा। एक पिता अपने बच्चों के लिए तड़प रहा है। वहां, सीमा ने पांचवे बच्चे को भी जन्म दे दिया, जो कि बिल्कुल गलत है। ये एक नाजायज औलाद है। गुलाम हैदर ने कहा मैं पिछले दो सालों से न्याय मांग रहा हूं. लेकिन मेरी कोई भी नहीं सुन रहा। वहां सीमा हैदर दूसरे देश में बैठकर मनमर्जी किए जा रही है। उससे भी गलत है एपी सिंह, जो उसका साथ दे रहा है। एपी सिंह तुझपर थू है। अल्लाह करे तेरी बेटी भी सीमा की तरह निकले। घर से भाग जाए और तू फिर मेरी तरह तड़पे.। अब कहां है कानून। किसी को ये नजर क्यों नहीं आ रहा कि सीमा बिना तलाक दिए किसी गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई है। मैं अब भी भारत और पाकिस्तान सरकार से गुजारिश करता हूं कि अब तो कोई एक्शन ले लो।

Related Posts

Seema Haider

‘मेरे बच्चों के लायक भी नहीं!…’ सीमा हैदर के Ex-हसबैंड गुलाम हैदर का फूटा गुस्सा, किस पर निकाली भड़ास ? 

May 17, 2025
Seema Haider

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

May 4, 2025
Seema Haider

हैदर नहीं, मीना बोलो! पहलगाम हमले के बाद उभरा सीमा हैदर विवाद, एपी सिंह की टिप्पणी ने भड़काया नया तूफान

May 2, 2025
UP में सिर्फ 1 पाकिस्तानी, जिसकी आज होगी रवानगी, CM  योगी के प्रहार से सीमा हैदर ने दी ‘प्रेम’ की दुहाई

UP में सिर्फ 1 पाकिस्तानी, जिसकी आज होगी रवानगी, CM  योगी के प्रहार से सीमा हैदर ने दी ‘प्रेम’ की दुहाई

April 30, 2025
Seema Haider

पहलगाम मामले के बीच सीमा हैदर के पहले पति का ताजा बयान, कहा- ‘सीमा के साथ हो ये काम’

April 28, 2025
Seema Haider

‘भारत की बहू हूं, यहीं रहना चाहती हूं!’ – सीमा हैदर की मोदी और योगी से भावुक अपील, वकील ने किया ये बड़ा दावा…

April 26, 2025
सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

सीमा हैदर का बेअसर साबित हुआ ‘खेला’, जानिए कब पाकिस्तान के लिए रवाना होगी सचिन की ‘लैला’

April 25, 2025
Seema Haider

सीमा हैदर बनीं मां, बेटी के जन्म पर ‘भाई’ का दिल छू लेने वाला बयान आया सामने

March 18, 2025
Greater Noida

सीमा हैदर और सचिन मीणा महाकुंभ में भेजेंगे 51 लीटर दूध, मन्नत पूरी होने पर जताया आभार

January 20, 2025
सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म,  प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

सीमा हैदर के बाद शहनाज बानो ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेग्नेंसी से भड़का ये शख्स और सचिन की बीवी को बताया ‘तवायफ’

December 28, 2024
Next Post
UP Weather Update

UP Weather Update : गर्मी के बीच बढ़ रही मुश्किलें आंधी का अलर्ट, कल से बदल सकता है प्रदेश का मौसम

Gold Rate Today

सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 91,000 रुपये के ऐतिहासिक स्तर को किया पार...

Sankar TV Holi Mahotsav 2025

संस्कार टीवी के होली महोत्सव में भजनों की बौछार, दिखा भक्तिमय उल्लास का संगम

POPULAR POST

Omar Abdullah Marriage

Omar Wedding : उमर अब्दुल्ला ने किससे रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- कल एक नया सफर शुरू हुआ

October 31, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India