Saturday, November 7, 2026 10:52 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Magh Mela Controversy: परंपरा, आस्था और कानून के बीच टकराव, “शंकराचार्य” पद को लेकर मिला नोटिस, प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने

Magh Mela Controversy: परंपरा, आस्था और कानून के बीच टकराव, “शंकराचार्य” पद को लेकर मिला नोटिस, प्रशासन और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने

प्रयागराज माघ मेला 2026 में मौनी अमावस्या स्नान और शंकराचार्य पद को लेकर विवाद गहरा गया है। मेला प्रशासन के नोटिस, संतों के विरोध और बयानों से मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

by SYED BUSHRA
20/01/2026
Prayagraj Magh Mela Shankaracharya

Prayagraj Magh Mela Controversy: प्रयागराज के माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गंभीर होता जा रहा है। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य कहे जाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों का मेला प्रशासन से टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर बैठकर विरोध जता रहे हैं।

इसी बीच मेला प्रशासन ने उन्हें एक आधिकारिक नोटिस भेज दिया है। इस नोटिस में उनके नाम के आगे “शंकराचार्य” लिखे जाने पर आपत्ति जताई गई है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में साफ आदेश नहीं आ जाता, तब तक कोई भी खुद को ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य नहीं कह सकता।

देर रात पहुंचा नोटिस, शिष्यों ने लेने से किया इनकार

सोमवार देर रात करीब 12 बजे मेला प्रशासन की ओर से एक स्थानीय कानूनगो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में नोटिस लेकर पहुंचा। उस समय स्वामी जी के शिष्यों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि आधी रात को नोटिस देना उचित नहीं है और इसे सही समय पर लाया जाए। इसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया।

RELATED NEWS

Magh Mela 2023: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हुआ माघ मेला, अस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पुलिस ने किये हैं ये बंदोबस्त

January 6, 2023

नोटिस में क्या कहा गया है

मेला प्रशासन द्वारा भेजे गए नोटिस में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले का हवाला दिया गया है। नोटिस में साफ लिखा गया है कि जब तक पट्टाभिषेक को लेकर कोर्ट का अंतिम आदेश नहीं आता, तब तक किसी को भी ज्योतिष्पीठ का शंकराचार्य घोषित नहीं किया गया है। इसके बावजूद माघ मेला 2026 में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर लगे बोर्ड पर खुद को शंकराचार्य बता रहे हैं, जो आदेश की अवहेलना मानी जा सकती है।

प्रशासन ने उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है कि वे किस आधार पर अपने नाम के आगे “शंकराचार्य” लिख रहे हैं और खुद को इसी रूप में प्रचारित कर रहे हैं।

आज हो सकती है प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस पूरे विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज मंगलवार प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह इस नोटिस और स्नान विवाद पर खुलकर अपनी बात रखेंगे और मेला प्रशासन के आरोपों का जवाब देंगे।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान

वहीं दूसरी ओर, स्नान को लेकर रोके जाने के मुद्दे पर पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो शास्त्रों के खिलाफ आचरण करता है, उसे न सुख मिलता है, न शांति और न ही सद्गति। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं पैदल चलकर स्नान करने जाते हैं और परंपरा का पालन करते हैं।

Related Posts

Magh Mela 2023: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हुआ माघ मेला, अस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु, पुलिस ने किये हैं ये बंदोबस्त

January 6, 2023
Next Post
Uttar Pradesh weather update

Uttar Pradesh weather : यूपी में मौसम का बदलेगा मिजाज ,धूप के बाद बारिश, तापमान में गिरावट के आसार

Noida Authority

Noida Authority में बड़े बदलाव की आहट: क्या फिर एक होगा सीईओ और चेयरमैन का पद?

UP Census

यूपी जनगणना: बाधा डालने पर होगी 3 साल की जेल, सरकार ने जारी की सख्त अधिसूचना

POPULAR POST

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

दिल्ली में 287 दिन बाद सबसे खराब हवा, Delhi AQI 350 के पार, 11 इलाकों में हालात गंभीर

November 3, 2026
Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

Spain Rail Accident : 69 लोगों की मौत के बाद मंत्री का इस्तीफा, 6 दिन तक पद पर रहने के बाद क्यों लिया फैसला?

November 3, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India