Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Raghavi Kumari post: राजा भैया की बेटी ने उठाई आवाज… कहा- ‘मां के साथ भेदभाव कर रही है उत्तराखंड सरकार’

Raghavi Kumari post: राजा भैया की बेटी ने उठाई आवाज… कहा- ‘मां के साथ भेदभाव कर रही है उत्तराखंड सरकार’

राजा भैया की बेटी राघवी ने सीएम धामी से न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनकी मां भानवी सिंह की जमीन जब्त करना एक सोची-समझी साजिश है, क्या सरकार अन्याय को बढ़ावा देगी या न्याय देगी?

by Mayank Yadav
07/04/2025
Raghavi Kumari

Raghavi Kumari post: उत्तराखंड में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ज़मीन को लेकर उठा विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब उनकी बेटी Raghavi Kumari ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुली अपील कर न्याय की मांग की। राघवी ने आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए सरकार ने उनकी मां की जमीन जब्त कर ली, फर्जी वकील से पैरवी कराई गई और उनके संपर्क विवरण तक बदल दिए गए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूछा – “क्या आप अन्याय को बढ़ावा देंगे?” अब यह मामला न केवल राजनीतिक बल्कि कानूनी और संवेदनशील सामाजिक मुद्दा बन चुका है, जिसमें कई बड़े नामों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

खेती के सबूत होने के बावजूद सरकार ने मेरी माँ की ज़मीन छीन ली उनके संपर्क विवरण बदल दिए कोई नोटिस नहीं भेजा एक धोखेबाज़ वकील ने अदालत में उनका प्रतिनिधित्व किया मिलीभगत अपने सबसे बुरे रूप में @ukcmo आप इस अन्याय को बढ़ावा देंगे या निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करेंगे @BJP4India https://t.co/nVrzQg4pr2

— Raghavi Kumari (@RaghaviBhadri) April 6, 2025

मां के समर्थन में डटीं राघवी, सीएम को टैग कर उठाई आवाज

प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की एक जमीन को उत्तराखंड प्रशासन ने हाल ही में जब्त कर लिया। लेकिन इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए Raghavi Kumari ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक कई पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा – “खेती के सबूत होने के बावजूद सरकार ने मेरी मां की जमीन छीन ली। कोई नोटिस नहीं भेजा गया, यहां तक कि उनकी पहचान भी बदल दी गई।” राघवी ने सीधे तौर पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय, सीएम धामी और भाजपा को टैग करते हुए निष्पक्ष सुनवाई की मांग की।

RELATED NEWS

Raghavi Kumari

क्या सहानुभूति बटोरने के लिए राघवी ने रचा आगजनी का खेल? दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने उड़ाए होश!

January 11, 2026

जब कोई नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेता है तो वह अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का वादा करता है। आपसे भी ऐसी ही निष्ठा की अपेक्षा की जाती है। हमें उम्मीद है कि आप अपने कार्यकाल में सत्य की जीत करेंगे। @pushkardhami @ukcmo @ias_rawat @MLJ_GoI

— Raghavi Kumari (@RaghaviBhadri) April 6, 2025

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है, तो वह सत्य और न्याय के लिए शपथ लेता है – “तो क्या आप अपने दायित्वों का पालन करेंगे या अन्याय को संरक्षण देंगे?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी को भी टैग किया, जिन पर पहले भी भानवी सिंह पर आरोप लगाने का आरोप लग चुका है।

भूमि विवाद की पूरी कहानी – नैनीताल के कैंचीधाम से जुड़ा है मामला

यह विवाद नैनीताल जिले के कैंचीधाम क्षेत्र के सिल्टोना गांव की 555 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, जिसे भानवी सिंह ने साल 2006 में खरीदा था। प्रशासन का दावा है कि इस जमीन के भू-उपयोग को लेकर एक शर्त रखी गई थी – कि इसका उपयोग कृषि या औद्योगिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। लेकिन 17 वर्षों के भीतर न तो कृषि कार्य शुरू हुआ और न ही औद्योगिक इस्तेमाल किया गया। इस आधार पर उत्तराखंड सरकार ने अक्टूबर 2023 में कार्रवाई करते हुए जमीन को जब्त कर लिया।

उप जिलाधिकारी कैंचीधाम ने इस कार्रवाई को भूमि कानूनों के अनुसार बताया, लेकिन भानवी सिंह का परिवार इसे पूरी तरह से गलत, मनमानी और साजिशपूर्ण बता रहा है।

यहां पढ़ें: सपा नेता विनय शंकर तिवारी के घर ईडी का छापा, 750 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी

न्याय मंत्रालय से भी की गई हस्तक्षेप की मांग

Raghavi Kumari ने सिर्फ सीएम धामी ही नहीं, बल्कि देश के कानून एवं न्याय मंत्रालय को भी टैग करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लिखा कि यह न केवल उनकी मां के अधिकारों का हनन है, बल्कि संविधान की आत्मा के खिलाफ है।

अब देखना यह है कि उत्तराखंड सरकार इस अपील पर क्या रुख अपनाती है। क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी या यह राजनीतिक विवाद बनकर दब जाएगा – यह आने वाला समय तय करेगा।

Related Posts

Raghavi Kumari

क्या सहानुभूति बटोरने के लिए राघवी ने रचा आगजनी का खेल? दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने उड़ाए होश!

January 11, 2026
Next Post
writting a

Saudi Arabia : भारत समेत 14 देशों के वीजे पर सऊदी ने लगाई अस्थायी रोक, जानिए क्या है वजह ?

Hamirpur

इंस्टाग्राम पर प्यार.. पति से तलाक.. फिर प्रेमी संग मंदिर में सात-फेरे, अनोखी शादी देख परिवार सन्न

CJI

CJI का यूपी पुलिस पर बम: 'IO को कटघरे में खड़ा करो, क्रिमिनल केस बनाओ!' – डीजीपी को भी दी सीधी चेतावनी

POPULAR POST

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India