Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

मुस्लिम-यादव वोट से जीते थे राजभर, अब मंत्री बनकर गाली दे रहे, सुभासपा महासचिव इजहार अली का इस्तीफा

सुभासपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इजहार अली ने इस्तीफा देते हुए ओमप्रकाश राजभर पर परिवारवाद और मुस्लिम-यादव वोटों से जीतकर अल्पसंख्यकों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

by Mayank Yadav
28/08/2025
Izhar Ali

Izhar Ali resignation: यूपी की सियासत में बड़ा झटका सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और इसके मुखिया व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इजहार अली ने गुरुवार को पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में इजहार अली ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर मुस्लिम-यादव वोटों की बदौलत चुनाव जीते, लेकिन मंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यकों का अपमान करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सुभासपा में परिवारवाद हावी है और पूरी पार्टी राजभर परिवार की संपत्ति बन चुकी है। इजहार ने शायराना अंदाज में लिखा, “अगर आंधियों को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं आशियाना बनाने की।”

सुभासपा को लगा बड़ा झटका

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव Izhar Ali ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाए। इजहार ने कहा कि मंत्री बनने के बाद राजभर ने मुस्लिम और यादव समुदाय के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में परिवारवाद इस हद तक बढ़ चुका है कि बेटों और बहुओं के बाद अब पोते तक को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

शायराना अंदाज में दी विदाई

Izhar Ali ने इस्तीफे का पत्र शायराना अंदाज में लिखा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पहले पार्टी में “आपका जिंदाबाद” कहा जाता था, फिर “बेटों का जिंदाबाद” और अब “पोतों का जिंदाबाद” करने की नौबत आ गई है। इजहार ने लिखा कि जब आंधियों को बिजली गिराने की जिद है, तो हमें भी जिद है वहीं आशियाना बनाने की। उनका इस्तीफा पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत माना जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

पहले भी हुए थे बड़े इस्तीफे

गौरतलब है कि Izhar Ali ने 2021 में बसपा और सपा छोड़कर सुभासपा जॉइन की थी। वह न केवल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे, बल्कि बिहार संगठन के प्रभारी भी थे। पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ थी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब सुभासपा को बड़ा झटका लगा हो। इससे पहले अप्रैल में सुभासपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के 200 से ज्यादा मुस्लिम पदाधिकारियों ने भी पार्टी छोड़ दी थी। उन पदाधिकारियों ने भी ओमप्रकाश राजभर पर परिवारवाद के आरोप लगाए थे।

Sambhal की सच्चाई! हिंदू 45% से गिरकर 15%… आतंक का गढ़ बन चुका है ये ज़िला, Report में खौफनाक खुलासा

Related Posts

No Content Available
Next Post
Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

Investors’ Choice:योगी सरकार की नीतियों से बदल रही तस्वीर,U P का कौन सा शहर बना दिग्गज कंपनियों की पहली पसंद

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

UP T20 League: कप्तान ने खेली तूफानी पारी, किसने दिलाई बड़ी जीत ,मेरठ मैवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को रौंदा

Smelter-grade alumina production reaches 2 million tons: Local firm

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

Delhi AQI Today: दिवाली से पहले ही ज़हरीली हुई दिल्ली की हवा,कई इलाकों में स्थिति हुई गंभीर

November 1, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India