Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Rambhadracharya ने प्रेमानंद महाराज को दी संस्कृत चुनौती, कहा- दिखाएं चमत्कार

Rambhadracharya ने प्रेमानंद महाराज को दी संस्कृत चुनौती, कहा- दिखाएं चमत्कार

वृन्दावन के संत प्रेमानंद महाराज और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बीच विवाद बढ़ गया है। रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद को "चमत्कारिक पुरुष" मानने से इनकार कर दिया और उन्हें संस्कृत के अपने ज्ञान का परीक्षण करने की खुली चुनौती दी।

by Mayank Yadav
24/08/2025
Rambhadracharya

Rambhadracharya Challange Premanand Maharaj: हाल ही में वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज और तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बीच धार्मिक विवाद बढ़ गया है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद महाराज को “चमत्कारी पुरुष” मानने से इनकार कर दिया और उन्हें चुनौती दी कि अगर वह वाकई विद्वान हैं तो उनके सामने कोई संस्कृत शब्द बोलें या उनके द्वारा बोले गए किसी भी संस्कृत श्लोक का अर्थ हिंदी में स्पष्ट रूप से समझाएं। इस बयान के बाद धार्मिक जगत में हलचल मच गई है। वहीं प्रेमानंद महाराज अपने भजनों, प्रवचनों के लिए अपने अनुयायियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इस विवाद ने भक्तों को दो भागों में बांट दिया है- एक प्रेमानंद महाराज के समर्थन में, तो दूसरा रामभद्राचार्य की विद्वता के पक्ष में।

Rambhadracharya की चुनौती से विवाद

तुलसी पीठ के संस्थापक जगद्गुरु Rambhadracharya ने एक टीवी चैनल के प्रेम अन्सारन में आनंद महाराज को चमत्कारी पुरुष कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “प्रेमानंद महाराज मेरे लिए एक बच्चे जैसे हैं। मेरे मन में उनके प्रति कोई दुर्भावना नहीं है, लेकिन मैं उन्हें विद्वान या चमत्कारी पुरुष नहीं मान सकता। अगर वे सचमुच चमत्कारी पुरुष हैं, तो उन्हें मेरे सामने एक संस्कृत शब्द का उच्चारण करना चाहिए।”

रामभद्राचार्य ने यह भी कहा था कि चमत्कार करने वालों को शास्त्रार्थ में सहज होना चाहिए और श्लोकों का अर्थ स्पष्ट रूप से समझाना चाहिए।

RELATED NEWS

No Content Available

मेरे श्लोक का अर्थ समझाएं

Rambhadracharya ने आगे प्रेमानंद महाराज को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे चाहें, तो वह कोई भी संस्कृत श्लोक बोलेंगे, और प्रेमानंद महाराज उसका सही-सही अर्थ हिंदी में समझाएं। उनके अनुसार, केवल भजन या प्रवचन से प्रभावित करना चमत्कार नहीं कहलाता। उन्होंने कहा कि आजकल लोग संगीत और भजनों की वजह से प्रभावित हो जाते हैं, लेकिन असली ज्ञान वही है जो शास्त्रों के गहन अर्थ को समझने और समझाने की क्षमता रखता हो।

भक्तों के बीच लोकप्रिय हैं प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज भजनों और प्रवचनों के लिए भक्तों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनके आश्रम में देश-विदेश से श्रद्धालु और कई प्रसिद्ध हस्तियां दर्शन के लिए आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रवचनों के वीडियो वायरल हो जाते हैं। वह हमेशा पीले वस्त्र पहनते हैं, माथे पर पीला चंदन लगाते हैं और पिछले 19 सालों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

Rambhadracharya की विद्वता

चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के संस्थापक रामभद्राचार्य को चार अलग-अलग विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। 80 से अधिक किताबों के लेखक होने के बावजूद वे जन्म से नेत्रहीन हैं, लेकिन उनकी विद्वता धार्मिक जगत में अद्वितीय मानी जाती है।

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने BJP सांसद को भेजा 1 करोड़ का मानहानि नोटिस, हैरान कर देगी वजह

Related Posts

No Content Available
Next Post
Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास, भावनात्मक विदाई में जताई कृतज्ञता

Vipin Bhati

Vipin Bhati encounter: निक्की के पति विपिन भाटी की पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली, भागने की कोशिश नाकाम

Kanpur

Kanpur में कांग्रेस नेता के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार

POPULAR POST

UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

UP Diwali Mela: इस दिवाली दिव्यांगजनों के हुनर को मिलेगी पहचान, योगी सरकार प्रदेश के सभी मंडलों में लगाएगी दीपावली मेले

November 1, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India